Good Daily News...


गुरुवार, 2 जनवरी 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


          ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 02 जनवरी 2025*

                 *गुरुवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* पौष 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* तृतीया - 25:10 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्थी 

*🌠नक्षत्र-* श्रवण - 23:11 तक

*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा 

*💫करण-* तैतिल - 13:50 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* हर्शण - 14:57 तक

*✨पश्चात्-* वज्र 

*🌅सूर्योदय-* 07:14

*🌄सूर्यास्त-* 17:36

*🌙चन्द्रोदय-* 09:16

*🌛चन्द्रराशि-* मकर दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 12:04 से 12:45

*🤖राहुकाल-* 13:42 से 15:00

*🎑ऋतु-* शिशिर

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 पौष सुदी तृतीया 25:10 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , सर्वदोषनाशक रवियोग 23:11 से , रज्जब माह प्रारम्भ (मुस्लिम) ,  उर्स मेला प्रारम्भ (अजमेर) , श्री मन्नत्तु पद्मनाभन जयन्ती , श्री एसआर श्रीनिवास वर्धन जन्म दिवस , श्री जैनेन्द्र कुमार जयन्ती , सरदार श्री बूटा सिंह स्मृति दिवस , महर्षि विट्ठल रामजी शिन्दे स्मृति दिवस।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 पौष सुदी चतुर्थी 23:41 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*

*बुद्ध्या  भयं   प्रणुदति*

      *तपसा  विन्दते  महत् ।*

*गुरु - शुश्रूषया     ज्ञानं*

      *शान्तिं योगेन विन्दति॥*

*भावार्थ👉*

         बुद्धि के द्वारा मनुष्य का डर दूर होता है ,तप द्वारा उसे ऊँचा पद मिलता है ,गुरु की सेवा द्वारा विद्या प्राप्त होती है तथा योग द्वारा शांति प्राप्त होती है।

*2 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1735 - अलेक्जेंडर पोप की कविता एपेलल को 'डॉ अरबथनोट' को लंदन में प्रकाशित किया गया।

1757 - राबर्ट क्लाइव ने नवाब सिराजुद्दौला से कलकत्ता (कोलकाता) को वापस छीना।

1815 - लॉर्ड बियरन ने ऐनी इसाबेला मिलबैंक से सेअहम काउंटी डरहम में शादी रचाई।

1819 - 1819 का आतंक, संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली बार बड़ी शांति वित्तीय संकट शुरूआत हुई।

1839 - फ्रांसीसी फोटोग्राफर लुई दागुएरे (लुइस डगरे) ने चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की।

1843 - डाक सेवा, नियमित रुप से आंरभ हुई और ऑस्ट्रिया की राजधानी वियेना में पहली पत्र पेटिका लगाई गयी।

1882 - लंदन में दुनिया का पहला कोयला आधारित बिजली उत्पादक स्टेशन होलबोर्न व्यदक्त पावर स्टेशन शुरू किया गया।

1890 - ऐलिस सेंगर व्हाइट हाउस में पहली महिला कर्मचारी बनी। 

1899 - रामकृष्ण के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।

1900 - अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन हे ने चीन के साथ अमेरिकी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए ओपन डोर नीति की घोषणा की।

1917 - रॉयल बैंक ऑफ कनाडा ने क्यूबेक बैंक का अधिग्रहण किया।

1941 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के हमले से ब्रिटेन के कार्डिफ शहर स्थित लेनडॉफ कैथेड्रल को भारी नुकसान।

1942 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।

1954 -भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जिसकी स्थापना  2 जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गयी।

1954 - पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी, 1954 में की गयी । पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है।

1954 - भारत रत्‍न पुरस्कार 2 जनवरी, 1954 को प्रारम्भ किया गया। भारत रत्‍न' उच्‍चतम नागरिक सम्‍मान है, जो कला, साहित्य, विज्ञान, राजनीतिज्ञ, विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को असाधारण सेवा के लिए तथा उच्च लोक सेवा को मान्‍यता देने के लिए भारत सरकार की ओर से दिया जाता है।

1973 - जनरल एस. एफ. ए. जे. मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।

1975 - बिहार के समस्तीपुर में जिले में एक बम विस्फोट में रेलमंत्री ललित नारायण मिश्रा घायल।

1989 - रणसिंधे प्रेमदास श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।

1991 - तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।

1993 - श्रीलंका गृह युद्ध - श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना क्षेत्र में 35 से 100 नागरिकों की हत्या की।

2001 - बांग्लादेश में 'फ़लवा' अवैध घोषित।

2002 - अर्जेन्टीना में 12 दिन में पांचवां राष्ट्रपति नियुक्त, देश दिवालिया घोषित।

2002 -  काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक प्रारम्भ।

2002 -  पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने के लिए सशर्त तैयार।

2008 - बलिया लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर विजयी रहे।

2008 - सैन फ़्रांसिस्को में रहने वाली समन हसनैन वर्ष, 2002 की मिसेज पाकिस्तान वर्ल्ड चुनी गईं।

2008 -  चिली का दक्षिणी लाइमा ज्वालामुखी फटा।

2009 - रिजर्ब बैंक ऑफ़ इंडिया ने बाज़ार में 20 करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने का निर्णय लिया।

2009 - भारत के सौरभ घोषाल स्कवैश रैकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

2010 - सोमालियाई जलदस्युओं ने इटली के जेनओआ से सोमालिया होते हुए भारत के कांडला बंदरगाह आ रहे सिंगापुर ध्वजवाहक एम.वी. प्रमोनी नामक रसायनिक जलपोत का अपहरण कर लिया।

2010 - उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण पाँच ट्रेनों की दुर्घटना में 10 यात्रियों की मृत्यु हो गई और 40 घायल हो गए।

2016 - सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फाँसी दी गई।

2019 - साल का दूसरा दिन राजनीतिक रूप से काफी गहमा-गहमी भरा रहा। लोकसभा में सत्तापक्ष और विपक्षी सांसदों के बीच राफेल लड़ाकू विमान के मुद्दे पर जोरदार बहस हुई।

2020 - सुरेश चंद्र शर्मा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के पहले अध्यक्ष बने ।

2021 - अफगान उच्चतम न्यायालय ने काबुल विश्वविद्यालय हमले के मुख्य आरोपी मोहम्मद आदिल को मौत की सजा सुनाई।

2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी।

2022 - सूडान के प्रधान मंत्री, अब्दुल्ला हमदोक ने अपने इस्तीफे की घोषणा की।

2022 - भारत ने अफगानिस्तान को कोविड-19 टीकों की 5,00,000 खुराक दान कीं।

2023 - फिलीपींस में सोमवार को बाढ़ से मरने वाली की संख्य 51 हुई 12 से अधिक लोग लापता हुए।

2023 - भारत ने ऑस्ट्रिया के साथ एक व्यापक प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए।

2023 - ऑस्ट्रेलिया में समुद्र तट के ऊपर दो हेलीकॉप्टर आपस मे  टकराने से 4 लोगों की मौत हुई व 3 घायल हुए।

2024 - जापान में एयरपोर्ट पर दूसरे विमान से टकराने पर प्लेन बनी आग का गोला, 5 की मौत हुई‌। 

2024 - भारत-यूएई के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'डेजर्ट साइक्लोन' की राजस्थान में शुरुआत हुई।

2024 - हार्वर्ड विश्वविद्यालय की पहली अश्वेत अध्यक्ष क्लॉडिन गे ने इस्तीफा दिया।


*2 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1878 - मन्नत्तु पद्मनाभन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक।

1898 - सुकुमार सेन - पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त।

1905- जैनेन्द्र कुमार- हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार।

1906 - डी. एन. खुरोदे - प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिनका भारत के दुग्ध उद्योग में योगदान।

1937 - चंद्रशेखर कंबार एक कन्नड़ भाषा के कवि, नाटककार एवं लोकसाहित्यकार।

1940 - एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन- भारतीय अमरीकी गणितज्ञ।

1953 - अश्विनी कुमार चौबे भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद बने।

1965 - लाखा सिंह - भारत के प्रसिद्ध मुक्केबाज़ थे।

1970 - बुला चौधरी - प्रसिद्ध तैराक।

1970 - मेजर विवेक गुप्ता एमवीसी भारतीय सेना में एक अधिकारी थे (महावीर चक्र सम्मानित)।

1984 - हिन्दी कवि, व्यंग्यकार, हास्यकार और लेखक पंकज प्रसून का जन्म हुआ।

1992 - भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान किरण बिश्नोई का जन्म हुआ।

1996 - भारतीय हॉकी खिलाड़ी हरजीत सिंह का जन्म हुआ।

2000 -  भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी नोंगदंबा नाओरेम का जन्म हुआ।


*2 जनवरी को हुए निधन👉*


1944 - महर्षि विट्ठल रामजी शिन्दे महाराष्ट्र के सबसे बड़े समाजसुधारकों में से थे।

1950 - डॉ. राधाबाई - प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारका।

1950 - मौलाना मज़हरुल हक़ - स्वतंत्रता सेनानी थे।

1977 - अजित प्रसाद जैन - स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध राष्ट्रीय कार्यकर्ता थे।

1987 - हरे कृष्ण मेहताब - 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक।

1989 - सफ़दर हाशमी - प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार।

2010 - राजेन्द्र शाह- गुजराती साहित्यकार।

2011- बली राम भगत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।

2014 - अन्नाराम सुदामा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार ।

2015 - वसन्त गोवारिकर भारतीय वैज्ञानिक थे। उन्हें सन २००८ में भारत सरकार द्वारा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 

2016 - अर्धेन्दु भूषण बर्धन - अथवा ए॰बी॰ बर्धन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के भूतपूर्व महासचिव थे। 

2016 - सूबेदार फतेह सिंह - डोगरा रेजिमेंट से एक सेवानिवृत्त भारतीय सेना जूनियर कमीशन अफसर और खेल के शूटर थे।

2018 - अनवर जलालपुरी - 'यश भारती' से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर थे।

2019 - रमाकांत आचरेकर - भारतीय क्रिकेट कोच थे।

2020 - NCP के वरिष्ठ नेता डीपी त्रिपाठी का निधन।

2021 - सरदार बूटा सिंह - पूर्व में भारत के गृह मंत्री थे तथा बिहार के राज्यपाल के रह चुके थे।

2023 - कर्नाटक के विजयपुर में ज्ञान योगाश्रम के संत व आध्यात्मिक गुरु सिद्धेश्वर स्वामी (81) का निधन हुआ।

2024 - फिलिस्तीनी राजनेता और हमास के वरिष्ठ नेता सालेह मुहम्मद सुलेमान अल-अरूरी की बेरूत में एक ड्रोन अटैक में मौत हुई।

2024 - पद्म भूषण पुरस्कार विजेता प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा का निधन हुआ।

2024 - स्पेनिश मिडिल - डिस्टेंस रनर कारमेन वालेरो (68) का निधन हुआ।

2024 - फ्रांसीसी फेंसर डेनियल रेवेनु (81) का निधन हुआ।

 

*2 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 उर्स मेला प्रारम्भ (अजमेर)।

🔅 श्री मन्नत्तु पद्मनाभन जयन्ती।

🔅 श्री एसआर श्रीनिवास वर्धन जन्म दिवस।

🔅 श्री जैनेन्द्र कुमार जयन्ती।

🔅 सरदार श्री बूटा सिंह स्मृति दिवस।

🔅 महर्षि विट्ठल रामजी शिन्दे स्मृति दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789