देवरिया(सू0वि0) 08 दिसंबर। उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य ने बताया कि पराली प्रबंधन के लिए प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए कृषि यंत्रों की बुकिंग शुरू हो गई है। यह बुकिंग 20 दिसंबर 2024 की मध्यरात्रि तक की जा सकेगी। किसान विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर "यंत्र पर अनुदान हेतु टोकन निकालें" लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कृषि यंत्रों पर अधिकतम 50 प्रतिशत और कस्टम हायरिंग सेंटर पर अधिकतम 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। फार्म मशीनरी बैंक परियोजना की लागत 10 लाख रुपये तक है, जिस पर 80 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। कस्टम हायरिंग सेंटर (इन-सीटू योजना) की 30 लाख रुपये तक की परियोजना लागत पर भी 80 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन के समय ही किसानों को यंत्रवार निर्धारित जमानत राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। चयनित न होने या लक्ष्य पूर्ण होने पर यह जमानत राशि वापस कर दी जाएगी।
दस हजार एक रुपये से एक लाख रुपये तक अनुदान वाले यंत्रों के लिए जमानत धनराशि 2,500 रुपये होगी। एक लाख रुपये से अधिक अनुदान वाले यंत्रों के लिए जमानत राशि 5,000 रुपये तय की गई है।






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें