भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर में खेला जा रहा है। इस सीरीज के पहले मैच को टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। इसी बीच कानपुर टेस्ट के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने एक बड़ा फैसला लिया है।
यूपीसीए ने इस मुकाबले के दौरान कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में बंदरों के आतंक को कम करने के लिए एक ऐसा कदम उठाया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल स्टेडियम में आने वाले दर्शकों से बंदर खाने-पीने से लेकर मोबाइल फोन जैसी दूसरी चीजें छीन लेते हैं। ऐसे में इन सबसे बचने के लिए क्रिकेट बोर्ड ने अनोखा कदम उठाया है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें