देवरिया। रुद्रपुर विकास खंड के ग्राम गोनाह सुरतपुरा में एक दिवसीय पशु आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अनिल भारती एवं उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ आर.डी.राम ने गोपूजन कर शिविर का उद्घाटन किया। डॉ आर.डी.राम ने शिविर में आए पशुओं का उपचार कर पशुपालकों को जागरूक किया कि अपने पशुओं को कृमिनाशक दवा एवं नियमित मिनरल पाउडर खिलायें, जिससे पशु स्वस्थ रहेंगे एवं बांझपन की समस्या नहीं होगी। डॉ बलवंत मौर्या ने विभिन्न बीमारियों की जानकारी दी एवं बचाव के उपाय बताया। पशुओं के इमरजेंसी उपचार हेतु टोल फ्री नंबर 1962 पर फोन करने का सुझाव दिया। शिविर में 728 पशुओं का पंजीकरण हुआ जिनको पशु औषधिक विनोद कुमार शर्मा ने नि: शुल्क दवा वितरण किया । शिविर में 280 पशुओं को लम्पी से बचाव हेतु टीका लगाया गया। शिविर में धमेंद्र यादव, स्वर्ण पाल सिंह, रामकृपाल व ज्ञानेश्वर गौड़ आदि उपस्थित रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें