समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर में हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि उसकी जाति देखकर जान ले ली। उनके इस बयान पर सियासत तेज हो गई है।
*राजभर का अखिलेश यादव पर पलटवार*
राजभर ने कहा कि "जब वो गोली चला रहा था तो इधर से गोली चली, अब इसमें जाति चीरकर तो गोली नहीं लगी। चार बजे सुबह भागने का क्या मतलब है. क्यों भाग रहा था। जब आपको बता था कि ये हमारी बिरादरी का है उसे मार दिया जाएगा तो उसे सरेंडर करवा देना चाहिए। सजातीय मारा गया है तो फिर उसे सरेंडर करवा देना था।" फर्जी एनकाउंटर पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में नकली एनकाउंटर हुए होंगे इसलिए वो ऐसा कह रहे हैं।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें