*प्रत्युष विहार में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, बच्चों ने प्रथम उपराष्ट्रपति को किया याद*
रूद्रपुर, देवरिया। क्षेत्र के रामचक गाँव में स्थित प्रत्युष विहार विद्यालय में गुरूवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने केक काटकर देश के पहले उपराष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई। इसके अलावा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने बच्चों से डॉ0 राधाकृष्णन के विचारों व आदर्शों को साझा किया और उन पर चलने की बात कही। कहा कि शिक्षक दिवस का मतलब केवल आज के दिन को मनाने से नहीं, बल्कि अपने शिक्षकों से रोजाना सीखने व प्रेरित होने से संबंधित है। साथ ही शिक्षक के महत्व को बताते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य शिक्षकों के हाथ में होता है । एक शिक्षक पूरी दुनिया को बदल सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं व सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह, विजय बहादुर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, महक बरनवाल, अपूर्वा सिंह, अनुपमा भारती, प्रियंका यादव, दीपा यादव, आरती प्रजापति, अनुश्री विश्वकर्मा, सुरेश प्रसाद, गौतम शर्मा, सभासद प्रतिनिधि रामप्रवेश भारती व सज्जाद अली सहित विद्यालय के सभी बच्चे मौजूद थे ।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें