Good Daily News...


शुक्रवार, 6 सितंबर 2024

इतिहास की 06 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


        ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 06 सितम्बर 2024*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* भाद्रपद 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* तृतीया - 15:03 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्थी 

*🌠नक्षत्र-* हस्त - 09:25 तक

*🌠पश्चात्-* चित्रा 

*💫करण-* गर - 15:03 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* शुक्ल - 22:13 तक

*✨पश्चात्-* ब्रह्म 

*🌅सूर्योदय-* 06:01

*🌄सूर्यास्त-* 18:36

*🌙चन्द्रोदय-* 08:37

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - 23:01 तक

*🌛पश्चात्-* तुला

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 11:53 से 12:44

*🤖राहुकाल-* 10:44 से 12:19

*🎑ऋतु-* शरद् 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*🔅आज शुक्रवार को 👉 भाद्रपद सुदी तृतीया 15:03 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , हरितालिका तीज व्रत (स्त्रियों के लिए आवश्यक व्रत ) , मन्वादि तृतीया , हस्तिगौरी /वृहद्गौरी व्रत / गौरी तृतीया , रोट / केवड़ी तीज , सर्वदोषनाशक रवियोग 09:25 से , विघ्नकारक भद्रा 28:20 से , त्रिलोक तीज / रोट तीज (जैन) , गुरु श्री रामदास ज्योति ज्योत (प्राचीनमतानुसार) , श्री वराह अवतार / जयन्ती (भाद्रपद शुक्ल तृतीया) , श्री शंकरदेव तिथि (असाम) , श्री एम० ओ० एच० फारूक जन्म दिवस , श्री हरचरण सिंह बरार स्मृति दिवस व मेजर धनसिंह थापा जी स्मृति दिवस ( परमवीर चक्र से सम्मानित)।*


*कल शनिवार को 👉 भाद्रपद सुदी चतुर्थी 17:39 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , कलंक चतुर्थी / पत्थर चौथ ( आज चन्द्र दर्शन निषेध )।


*🎯आज की वाणी👉*


*दुर्जनेन   समं  सख्यं*

    *वैरञ्चापि  न   कारयेत् ।*

*उष्णो दहति चाङ्गारः*

    *शीतः कृष्णायते करम् ।।*

*भावार्थ👉*

दुर्जन के साथ मैत्री और वैर कुछ भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह दोनों स्थितियों में अनिष्ट करता है, जैसे जलते हुए अङ्गार [ कोयले ] को स्पर्श करने से वह हाथ को जलाता है और ठण्डा होने पर [ बुझे हुए को ] छूने से हाथ को काला करता है।


*6 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1522: समंदर के रास्‍ते पृथ्‍वी का पूरा चक्‍कर लगाने वाला पहला जहाज विक्‍टोरिया आज ही के दिन स्‍पेन लौटा था ।

1776 - ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।

1869 - पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।

1905 - अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत। 

1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ।

1924 - इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।

1939 - दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।

1948 - जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।

1952 - कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत।

1965- ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध)।

1965: भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था।

1968 - अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1986 - इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए।

1991: रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से जाना जाता रहा । इस शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग अाज ही के दिन वापस मिला था ।

1997: एक हफ़्ते तक अभूतपूर्व शोक मनाने के बाद वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने अंतिम विदाई दी थी ।

2000 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।

2003 - फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।

2006 - मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।

2007 - ब्रिटेन की 'द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी' ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी।

2008- डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।

2009- चीनी सेना ने लद्दाख में डेढ़ किमी॰ तक घुसपैठ की।

2012 - अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।

2019 - ओडिशा ने आपदा प्रबंधन में आईटी एक्सीलेंस पुरस्कार 2019 जीता।

2019 - भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त- युद्ध अभ्यास-2019 अमेरिका के वाशिंगटन में ज्वाइंट बेस लैविस एमसी कॉर्ड में प्रारंभ हुआ।

2020 - राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को राष्ट्रपति7 रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया।

2021 - अमेरिका में इडा तूफान से छह और लोगों के मरने की पुष्टि होने से मृतकों वालों की संख्या बढ़कर 68 हुई।

2021 - रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी एवं भारतीय नौसेना ने द्विपक्षीय अभ्यास - 'ऑसिन्डेक्स' शुरू किया।

2022 - भारत और बांग्लादेश के बीच MOU पर हस्ताक्षर हुए।

2022 - सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास लिया।

2022 - क्‍वाड देशों के वरिष्‍ठ अधिकारियों की दो दिन की6 बैठक सम्‍पन्‍न हुई।

2022 - महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस को औपचारिक रूप से ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2023 - दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में कमला नदी में नाव पलटने से पांच लोगों की मौत हुई। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।

2023 - PM मोदी आसियान-भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया पहुंचे।

2023 - कोस्त्यंतिनिव्का मे यूक्रेनी बाजार पर रूस के दिन के समय मिसाइल हमले में 17 नागरिकों की मौत हुई।


*6 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1838 - दलीप सिंह - पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र।

1929 - यश जौहर, फ़िल्म निर्माता।

1937 - एम० ओ० एच०c फारूक - केरल व झारखंड के पूर्व राज्यपाल , संसद सदस्य लोकसभा , पुडुचेरी  के पूर्व मुख्यमंत्री।

1971 - देवांग गांधी, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

1997 -  लवप्रीत सिंह  - पंजाब के रहने वाले भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर)।


*6 सितंबर को हुए निधन👉*


1968 - इंदिरा देवी, इंदिरा राजे के रूप में पैदा हुईं, ब्रिटिश भारत के कूच बिहार रियासत की महारानी थीं।

1972: हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत के दिग्‍गज उस्‍ताद अलाउद्दीन खान का इंतकाल हुआ था ।

1998 - जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक 'अकिरा कुरोसावा' का निधन।

2005 - मेजर धनसिंह थापा जी परमवीर चक्र से सम्मानित नेपाली मूल के भारतीय सैनिक।

2009 -  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।

2019 - रॉबर्ट गैबरियल मुगाबे - ज़िम्बाब्वे के भूतपूर्व राष्ट्रपति।

2019 - पाकिस्तान के मास्टर लेग स्पिनर अब्दुल कादिर का निधन।

2019 - वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सुखदेव सिंह लिब्रा का निधन हो गया। 

2020 - केरल निवासी संत केशवानंद भारती श्रीपदगवरु का 79 साल की उम्र में निधन हो गया।

2020 - बीते जमाने के मशहूर संगीतकार एस. मोहिंदर का 95 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया।

2021 - जीन-पियरे एडम्स एक फ्रांसीसी पेशेवर फुटबॉलर थे जो सेंटर-बैक के रूप में खेलते थे।

2022 - कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और वन मंत्री उमेश कट्टी (61) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।

2023 - फ्रांसीसी फ़ैशन डिज़ाइनर मार्क बोहन (97) का निधन हुआ।

2023 - न्यूज़ीलैंडर कोच रॉबिन ब्रॉटन (80) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी जैज़ बासिस्ट रिचर्ड डेविस (93) का निधन हुआ।

2023 - SPG के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा (60) मेदांता हॉस्पिटल में का निधन हुआ।


*6 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 गुरु श्री रामदास ज्योति ज्योत (प्राचीनमतानुसार)।

🔅 श्री वराह अवतार / जयन्ती (भाद्रपद शुक्ल तृतीया)।

🔅 श्री शंकरदेव तिथि (असाम)।

🔅 श्री एम० ओ० एच० फारूक जन्म दिवस।

🔅 श्री हरचरण सिंह बरार स्मृति दिवस।

🔅 मेजर धनसिंह थापा जी स्मृति दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789