मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भदरसा गैंगरेप पीड़िता के घर जाएंगे, या फिर उसे बुलवाकर उससे मुलाकात करेंगे। उन्होंने भदरसा के संवेदनशील मामले में खुद मोर्चा संभाल लिया है। विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। भदरसा गैंगरेप का मामला सप्ताह भर से यहां गूंज रहा है। इस मामले में पुलिस की हीलाहवाली और आरोपियों की ओर से धमकाने तक के आरोप लग रहे हैं। सियासी दलों ने मोर्चा संभाला तो महीनों पहले की घटना सतह पर आई। रिपोर्ट गैंगरेप के आरोप में दर्ज हुई।गरीब परिवार से जुड़े गैंगरेप के इस मामले को बीकापुर के विधायक अमित सिंह चौहान विधानसभा में उठाना चाहते थे। उन्होंने पूरी जानकारी एकत्र की। गैंगरेप पीड़िता की उम्र लगभग 12 साल है। वह गर्भवती हो गई है। गरीब परिवार की है। पिता की मौत हो चुकी है। मजदूरी करके परिवार चलता है। पीड़िता तीन बहनें हैं। एक छोटा भाई है। उसके साथ क्या-क्या हुआ यह पूरी जानकारी उन्होंने एकत्र की। विधायक बताते हैं कि उन्होंने मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और दरिंदगी की पूरी घटना बताई। उन्होंने विधायक से कहा कि वह स्वयं इस मामले को सदन में रखेंगे। इसके बाद सीएम योगी ने विधानसभा में गैंगरेप मामले को लेकर खुद मोर्चा संभाला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम ने कहा कि गैंगरेप का आरोपी सपा नेता अयोध्या सांसद की टीम का है। उन्होंने सपा के लोगों को महिला सुरक्षा के लिए खतरा तक कहा। सपा नेता मोईद खान इस कृत्य में शामिल पाए गए। रिपोर्ट कहती हैं कि समाजवादी पार्टी ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना को क्या हल्केपन से छोड़ देने की बात है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें