Good Daily News...


सोमवार, 24 जून 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- जगजीवन नामक व्यक्ति की दबंगों ने पिटाई की, न्याय के लिए पीड़ित लगा रहा पुलिस के चक्कर, पीड़ित जगजीवन के सिर में लगे 10 से ज्यादा टांके, शटरिंग के विवाद को लेकर दबंगों ने की थी मारपीट, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, पुलिसिया संरक्षण में खुलेआम घूम रहे हैं दबंग, शटरिंग का किराया मांगने पर दबंग ने पीटा,धमकाया, लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का मामला.


➡लखनऊ- MLC उपचुनाव के लिए कल से शुरु होगा नामांकन, स्वामी प्रसाद मौर्य के त्यागपत्र से रिक्त हुई थी सीट, एक सीट के उपचुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन, नामांकन पत्र 2 जुलाई तक भरे जा सकेंगे, यह एमएलसी सीट विधानसभा क्षेत्र कोटे की है, इसमें विधानसभा के सदस्य ही वोट डालते हैं.


➡लखनऊ- ज़ोन 2,5 और 8 में सफाई के टेंडर की प्रक्रिया शुरु, अब तक पांच कंपनियों ने भरा है टेंडर, चार जुलाई तक टेंडर भरने की आखिरी तारीख, रोड स्वीपिंग,नाली सफाई के लिए निकाला गया टेंडर, अभी नगर के कुल 5 जोनों में कंपनी कर रही काम, बचे 3 ज़ोन की भी ज़िम्मेदारी कंपनियों को मिलेगी.


➡लखनऊ- ई स्टाम्प को और अधिक सुरक्षित बनाएगी योगी सरकार, कई नये फीचर्स के साथ ऑनलाइन उपलब्ध होंगे ई-स्टाम्प, सरकार ने कर ली है सुरक्षित ई-स्टाम्प के बिक्री की तैयारी, जाली स्टाम्प पेपर के भय से मिलेगी पूरी तरह से मुक्ति, शुरुआत में छोटी रकम के ई-स्टाम्प पेपर से होगी शुरूआत, छोटे मूल्य के ई-स्टाम्प की रहती है सबसे अधिक मांग.


➡लखनऊ- नगर निगम कर्मचारी संघ ने मेयर को लिखा पत्र, सड़क बनाने में लापरवाही को लेकर मेयर को लिखा पत्र, लापरवाही के भुक्तभोगी खुद नगर निगम के कर्मचारी, इंदिरा नगर जोन 7 में सड़क बनाई, नाली नहीं बनाई , लखनऊ के कई इलाकों में सड़क बनाने में हुई लापरवाही, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा ने लिखा पत्र.


➡अलीगढ़ - अलीगढ़ में हुए औरंगजेब हत्याकांड का मामला, जमीयत उलेमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन, उलेमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,आरोपियों को जेल भेजने, कार्रवाई करने की उठाई मांग,परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता की मांग की, परिवार के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की


➡प्रतापगढ़- साथी पर जानलेवा हमले से नाराज वकीलों ने SDM को घेरा,SDM कोर्ट के सामने अधिवक्ताओं ने की जमकर नारेबाजी,चौबीस घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी करने की रखी मांग,वकीलों की मांग पर SDM ने CO से बात कर दिया आश्वासन,लालगंज तहसील परिसर में वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन


➡अमेठी - अनुपस्थित चल रहे 5 शिक्षकों पर हुई कार्रवाई, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को भेजा नोटिस, 4 सालों से अनुपस्थित चल रहे थे 5 शिक्षक, बीएसए संजय ने सभी शिक्षकों को 3 बार भेजा नोटिस, नोटिस भेज कर फिर से आखिरी बार मांगा जवाब, जवाब न देने पर बर्खास्तगी को लेकर कार्रवाई की कही बात


➡बहराइच - विधायक सुरेश्वर सिंह बनकर युवकों ने धमकी दी, KTL कंपनी के मैनेजर को धमकी मामले का खुलासा, गाड़ी की निशुल्क रिपेयरिंग कराने को किया था कॉल, पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक समेत 2 को अरेस्ट किया, मनोज गुप्ता व आदर्श शुक्ला नाम के युवक गिरफ्तार.


➡मेरठ- SSP ऑफिस पर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे पीड़ित, दबंगों ने युवक को पीट पीटकर किया था अधमरा, गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा युवक का इलाज, हफ्तेभर से न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित परिजन,खेत में तार बाउंड्री करने को लेकर दबंगों ने पीटा था, थाना बहसूमा के कस्बा बहसूमा का मामला


➡बदायूं - लुटेरी दुल्हनों का लगातार कहर जारी, भोले भाले लोग हो रहे ठगी के शिकार, 75 हजार लेकर 3 शातिर ठगों ने बुलाया, शादी करने के बहाने 2 महिलाओं को बुलाया, पीड़ित युवक के साथ महिला की कराई शादी, शक होने पर पीड़ित युवक ने पुलिस को बुलाया, पुलिस को देखकर 2 शातिर ठग हुए फरार, पुलिस ने दोनों महिलाओं, 1 व्यक्ति को पकड़ा, दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ हमजापुर का मामला.


➡कासगंज- चोरी के शक में 2 बच्चों को दी तालिबानी सजा,दबंगों ने बच्चों के सिर मुड़वाकर गांव में घुमाया, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा किया दर्ज ,दुकानदार को हिरासत में लेकर बाकी की तलाश में जुटी,ढोलना थाना क्षेत्र के वाहिदपुर माफी गांव का मामला


➡बिजनौर- मेकअप आर्टिस्ट की वेस्टइंडीज में नहाते हुई मौत, मेकअप आर्टिस्ट फैयाज अंसारी की नहाते हुई मौत, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का मेकअप आर्टिस्ट था फैयाज , फैयाज अंसारी की स्विमिंग पूल में नहाते समय मौत, नगीना के काजी सराय का रहने वाला था फैयाज अंसारी.


➡मैनपुरी -ज़मीनी विवाद में पुत्र ने बुजुर्ग पिता की हत्या की , मृतक के भाई ने मृतक के पुत्र के ख़िलाफ़ दी तहरीर ,पुलिस ने हत्या के आरोप में पुत्र, उसकी पत्नी को पकड़ा,कल रात में हुआ था पिता और पुत्र में जमीनी विवाद,बिछवा थाना इलाक़े के ग्राम अंजनी का मामला.


➡बहराइच - पूर्व एक्स DGC पर गोली चलाई जाने का मामला , मामले में बचे थे एक्स DGC शिव नारायण सिंह, पुलिस ने आरोपी आदर्श सिंह को किया गिरफ्तार, एक्स DGC की पोती पर आरोपी रखता था बुरी नजर, मामले में पूर्व में आरोपी की हो चुकी है शिकायत, शिकायत को लेकर रंजिश में चलाई गई थी गोली, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, कट्टा बरामद.


➡मऊ - निजी विद्यालय पर कब्जा करने पहुंचे 2 पक्षों में झड़प, बीजेपी एमएलसी शिक्षक संघ उमेश द्विवेदी की गुण्डा गर्दी, 6 गाड़ियों, कई समर्थकों के साथ मिलकर की फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस ने समर्थकों को हिरासत में लिया, थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परदहां गांव के पास का मामला.


➡सुल्तानपुर- सपा नेता चंद्र भद्र सिंह उर्फ सोनू जमानत पर रिहा, जेल से बाहर निकलते ही समर्थकों ने किया स्वागत, दीवार गिराने, घर में घुसकर मारपीट में काट रहे सजा, एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनाई थी डेढ़ वर्ष की सजा, बीते 10 जून को भेजे गए थे अमहट स्थित जिला जेल, धनपतगंज थानाक्षेत्र के मायंग गांव से जुड़ा है मामला.


➡मेरठ- SSP ऑफिस पर रोया मृतक अरशद का पिता, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, स्विमिंग पूल में बच्चों के सामने की थी हत्या, हत्या की पूरी घटना CCTV में हुई थी क़ैद, आधा दर्जन हमलावरों ने गोली मारकर की थी हत्या, पुलिस 4 आरोपियों को गिरफ़्तार कर भेज चुकी जेल, लोहियानगर क्षेत्र के बिजली बम्बा पर हुई थी वारदात.


➡रायबरेली- मिट्टी का टीला की खुदाई के दौरान हुआ हादसा, खुदाई के दौरान मलबे में दबी दो महिलाओं, दबने से 1 महिला की मौत, एक की हालत नाजुक, घायल महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज, मृतका के शव को पुलिस ने लिया कब्जे में, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सोनार का की घटना.


➡चित्रकूट - दिव्यांग कमलेश ने पिता,भाई पर लगाया आरोप, पिता, भाई पर मारपीट करने का लगाया आरोप, अनाज न देने का भी लगाया गंभीर आरोप, पीड़ित दिव्यांग ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, रैपुरा थाना क्षेत्र के बसिला गांव का मामला.


➡हरदोई- दबंगों ने लोहे की रॉड से पिता-पुत्र को पीटा, पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दोनों को पीटा, पिटाई का वीडियो वायरल, CHC में कराया भर्ती, घायलों ने अधिकारी से की कार्रवाई की मांग, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के भजनपुरवा की घटना.


➡रायबरेली- रायबरेली में गंगा नहाने गए 2 युवक डूबे, डूबने से 1 युवक की मौत, लोगों ने दूसरे को बचाया, शव की तलाश में जुटे गोताखोर, स्थनीय पुलिस, लालगंज क्षेत्र का रहने वाले बताये जा रहे युवक, सरेनी थाना क्षेत्र के शिवपुरी गंगा घाट की घटना.


➡अमरोहा- बिजली का तार टूट कर तालाब में गिरा, करंट लगने से 8 मवेशी की मौत, 2 घायल, तालाब में मवेशी के नहाते समय टूट था तार, बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई, तालाब के नजदीक लगे ट्रांसफार्मर के तार थे ढीले, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जेसीबी से तालाब से मवेशी के शवों को निकाला, अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला.


➡मुज़फ्फरनगर - पुलिस का स्मैक तस्करों पर शिकंजा, चेकिंग में दो स्मैक तस्कर हुए अरेस्ट, एक कार, 50 लाख की स्मैक मिली, पुलिस ने दोनों तस्करों को भेजा जेल, बुढ़ाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता.


➡महोबा - सड़क हादसे में पत्नी की मौत पति समेत देवर घायल, अनियंत्रित होकर भैंस से टकराई तेज रफ्तार बाइक, विवाहिता की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र के टपरियन के पास की घटना.


➡शामली- कैराना बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, बस और बुलेट की टक्कर में 3 की मौत, हरियाणा रोडवेज बस और बुलेट की टक्कर, हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हुई, कैराना कोतवाली के बाईपास रोड की घटना.


➡हमीरपुर- जलालपुर में 4 दिन पहले युवक की हत्या मामला, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 4 दिन पहले हाथ-पैर बंधा युवक का शव मिला था, शराब पार्टी के दौरान कहासुनी के बाद दोस्तों ने हत्या की थी.


➡देवरिया- सरयू नदी में नहाने गए दो युवक डूबे, लापता, गोताखोरों द्वारा लगातार युवकों की तलाश जारी, कई टीम लगाई गई, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, बरहज थाना क्षेत्र के मोहन सेतु के पास की घटना.


➡रुद्रप्रयाग- बदरीनाथ जा रही यात्री बस सड़क किनारे पलटी, बस में महाराष्ट्र के 30 यात्री थे सवार,सभी सुरक्षित, बदरीनाथ की ओर जा रही बस भैंसारी में पलटी, चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टला, क्रेन की मदद से बस को सुरक्षित सड़क पर निकाला.


➡दिल्ली- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, NDA के पहले 15 दिन में ट्रेन दुर्घटना- राहुल गांधी, NDA के पहले 15 दिन में आतंकवादी हमले - राहुल, NDA के पहले 15 दिन में नीट घोटाला - राहुल गांधी, मोदी जी सरकार बचाने में व्यस्त हैं- राहुल गांधी, इंडिया का मजबूत विपक्ष दबाव जारी रखेगा - राहुल


➡दिल्ली- 25 जून को देशभर में कार्यक्रम करेगी बीजेपी, आपातकाल के 50 साल को लेकर होंगे कार्यक्रम, जिला स्तर पर गोष्ठी, नुक्कड़ सभाएं आय़ोजित होंगी, बीजेपी मुख्यालय में भी होगा कार्यक्रम का आयोजन, कई वरिष्ठ नेता और पार्टी के महामंत्री होंगे शामिल.


➡पंतनगर- संदिग्ध परिस्थितियों में एयरपोर्ट कर्मचारी की मौत, महिला की वेशभूषा में पंखे के लटका मिला शव, पंतनगर एयरपोर्ट के ATC इंचार्ज का मिला शव, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

डीएम दिव्या मित्तल की अपील: 22 फरवरी को बूथ पर पहुंचकर जांचें अपना नाम

  *22 फरवरी को लोकतंत्र का ‘महाअभियान’: जिले के हर बूथ पर लगेगा मतदाता शिविर* देवरिया, 21 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789