🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*📝आज दिनांक 👉*
* 16 फरवरी 2026*
*सोमवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी - 17:36 तक
*🗒पश्चात्-* अमावस्या
*🌠नक्षत्र-* श्रवण - 20:48 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* शकुन - 17:36 तक
*💫पश्चात्-* चतुष्पाद
*✨योग-* वरियान - 25:49 तक
*✨पश्चात्-* परिघ
*🌅सूर्योदय-* 06:59
*🌄सूर्यास्त-* 18:11
*🌙चन्द्रोदय-* अगले दिन 06:51
*🌛चन्द्रराशि-* मकर - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 08:23 से 09:47
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 फाल्गुन बदी चतुर्दशी 17:36 तक पश्चात् अमावस्या शुरू , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 20:48 तक , भगवान वासुपूज्य जन्म - तप कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी) , आचार्य श्री योगेन्द्रसागर जी समाधि (जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी) , श्री धुंडिराज गोविन्द फालके उपाख्य दादासाहब फालके स्मृति दिवस , श्री महादेव गोविंद रानाडे स्मृति दिवस , दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस (79वां)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 फाल्गुन बदी अमावस्या 17:33 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान - दान - तर्पण - श्राद्धादि की देवपितृकार्य फाल्गुनी भौमवती अमावस्या , दर्श अमावस्या , बिश्नोई मेला (मुकाम , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या) , आचार्य श्री शिवसागर जी समाधि (जैन , फाल्गुन कृष्ण अमावस्या)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*छिन्नोऽपि रोहति तरुः*
*क्षीणोऽप्युपचीयते पुनश्चन्द्रः।*
*इति विमृशन्त: सन्तः*
*सन्तप्यन्ते न लोकेषु ।।*
*भावार्थ👉*
_कटा हुआ भी वृक्ष पुनः उग जाता है तथा कृष्णपक्ष में क्षीण हुआ चन्द्रमा शुक्लपक्ष में बढ़ जाता है। यह विचार करते हुए सज्जन दुःख से पीड़ित होने पर अथवा विपत्तिग्रस्त होने पर दुःखी नहीं होते हैं।_
*16 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1723 - फ्रांस के लुई XV को लोगो से भरी बहुमत प्राप्त हुआ।
1751 - ग्रे की "एलजी लिविंग इन कंट्री चर्च यार्ड" का पहला प्रकाशन किया गया।
1760 - दक्षिण कैरोलिना के किले प्रिंस जॉर्ज में अमेरिकी मूल के बंधकों की मौत हुई।
1769 – कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
1796 - डच द्वारा ग्रेट ब्रिटेन को सीलोन का नियंत्रण प्रदान किया गया।
1846 - सोबरायन की लड़ाई से भारत में सिख युद्ध का अंत हुआ।
1914 - लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध में शामिल होने और 1917 में क्रान्ति का सामना करने के कारण रुस के कमज़ोर हो जाने के बाद लिथवानिया/ लुथियाना ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
1946 – पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में सोवियत संघ के प्रतिनिधि ने वीटो अधिकार का प्रयोग किया।
1959 – क्यूबा में क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो क्यूबा के इतिहास में सबसे कम उम्र 32 साल में प्रधानमंत्री बने।
1969 - मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया (पुण्य तिथि 15 फरवरी)।
1982 - काेलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में पहली बार जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
1986 - मेरिओ सोरेस पुर्तग़ाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति निर्वाचित।
1987 - पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
1990 - सैम नुजोमा नामीबिया के पहले राष्ट्रपति निर्वाचित।
1994 - इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.5 तीव्रता के भूकंप के भीषण झटकों से 200 लोगों की मौत।
2001 - अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों का इराक पर हमला।
2003 - विश्व की पहली क्लोन भेंड़ डोली को दया मृत्यु दी गई।
2004 - इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच वार्ता प्रारम्भ।
2005 – पर्यावरण की रक्षा के लिए क्योटो संधि दुनिया के कई प्रमुख देशों के राज़ी होने के सात साल बाद अस्तित्व में आई।
2008 - मध्य प्रदेश शासन द्वारा पार्श्व गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 - टाटा मोटर्स ने सेना के लिए लाइट स्पेशिएस्टि ह्वीकल नाम से एक वाहन उतारा।
2008 - बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने राज्य में 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना' का शुभारम्भ किया।
2008 - पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
2009- कार्यवाहक वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2009-10 का अंतरिम बजट पेश किया।
2010 - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कैलाश वाजपेयी, मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा तथा अंग्रेज़ी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी समेत 23 लोगों को वर्ष 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2013 - पाकिस्तान के हजारा कस्बे स्थित एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 84 लोग मारे गए और 190 घायल हुए।
2019 - नौ दिन से पाँच प्रतिशत आरक्षण के लिए यातायात मार्ग पर बैठे राजस्थान में गुर्जरों ने आन्दोलन समाप्त किया।
2019 - पुलवामा आतंकी हमले की पूरे विश्व मे हुई निंदा।
2020 - यमन में सउदी नेतृत्व वाले गठबंधन सेना के हवाई हमले में कम से कम 31 लोग मारे गए।
2020 - इराक की राजधानी बगदाद में आज तड़के अमरीकी दूतावास के पास कई रॉकेट हमले हुए मगर इसमें किसी के मारे जाने की खबर नहीं।
2020 - अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2021 - मध्य प्रदेश के सीधी में भयंकर सड़क हादसे में 54 लोगों की मौत हुई। नर्सिंग छात्र-छात्राओं से भरी हुई एक बस नहर में जा गिरी।
2021 - भारत और साइप्रस के विदेश मंत्रियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक की।
2022 - ब्राजील के पेट्रोपोलिस शहर में मिट्टी धंसने और बाढ़ आने से 34 से अधिक लोगों की मौत , शहर के महापौर ने आपातस्थिति की घोषणा की।
2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऊर्जा और संसाधन संस्थान (टेरी) के ‘विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन’ में उद्घाटन भाषण दिया।
2023 - भारत की साइबर तैयारी को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्र स्तरीय हैकथॉन कवच 2023 नई दिल्ली में शुरू हुआ।
2023 - श्रीलंका सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध (01 जून 2023 से ) लगाने की घोषणा की।
2023 - पीएम मोदी ने देश में 'जल जन अभियान' की शुरुआत की।
2023 - लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सिक्किम राज्य के 17वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली तथा लेफ्टिनेंट जनरल-सेवानिवृत्त कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक ने अरुणाचल प्रदेश के 20वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
2023 - भारतीय मूल के नील मोहन को YouTube का नया CEO बनाया गया।
2023 - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी मेला- 2023 का उद्घाटन किया।
2024 - भारतीय नौसेना को 15 गश्ती विमान खरीदने के लिए रक्षा मंत्रालय ने 29 हजार करोड़ के सौदों को मंजूरी दी।
2025 - सिनेमाई महोत्सव का मणिपुर में समापन हुआ , जिसमें 28 से अधिक फीचर और गैर-फीचर फिल्में दिखाई गईं।
2025 - भारतीय भाषाओं के उत्सव स्वरूप आयोजित विविध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का भव्य समापन संपन्न हुआ।
*16 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1745 – मराठा सामाज्य के चौथे पेशवा थोरले माधवराव का जन्म हुआ।
1822 - राजेन्द्रलाल मित्रा - भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान।
1920 - आई एस जौहर नाम से विख्यात इंदरजीत सिंह जौहर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
1931 - विश्वनाथ त्रिपाठी - भारतीय हिंदी लेखक, आलोचक, कवि तथा गद्यकार ।
1932 - वी. सी. पाण्डे - अरुणाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के राज्यपाल थे।
1937 - गुलाम मोहम्मद शेख़ - अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक एवं कला समालोचक।
1945 - एल. गणेशन - तमिलनाडु से भाजपा के वरिष्ठ नेता ।
1978 - वसीम जाफ़र - एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
*16 फ़रवरी को हुए निधन👉*
1901 – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान और न्यायविद् महादेव गोविन्द रानाडे का निधन हुआ।
1938 – प्रख्यात बंगाली साहित्यकार शरतचंद्र चटोपाध्याय का निधन हुआ।
1944 – हिन्दी सिनेमा के पितामाह दादा साहब फाल्के ( निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक )का नासिक में 74 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1956 - मेघनाथ साहा - गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक।
1966 – भारत के शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता सेनानी साधु वासवानी का निधन हुआ।
2016 - बुतरस घाली - संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव थे।
2020 - Cut + Copy + Paste कमांड के जनक लैरी टेस्लर का निधन हुआ।
2020 - मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व गोलकीपर और म्यूनिख के हीरो, हैरी ग्रेग का 87 वर्ष की आयु में निधन।
2021 - बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का 88 वर्षों की आयु में निधन हुआ।
2022 - साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित 'समन्वय कवि' नदोजा चन्नवीरा कणवी (93) का धारवाड़ में निधन हुआ।
2022 - बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी (69) का निधन हुआ (15 फरवरी का भी वर्णन , कन्फर्म कर लें)।
2023 - मशहूर यक्षगान गायक बलिपा नारायण भागवत (84) का निधन हुआ।
2024 - चिलियन फुटबॉल खिलाड़ी जॉर्ज टोरो (85) का निधन हुआ।
2025 - चेक वायलिन वादक व कंडक्टर व्लादिमीर वालेक (89) का निधन हुआ।
*16 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 भगवान वासुपूज्य जन्म - तप कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी)।
🌟 आचार्य श्री योगेन्द्रसागर जी समाधि (जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी)।
🌟 श्री धुंडिराज गोविन्द फालके उपाख्य दादासाहब फालके स्मृति दिवस।
🌟 श्री महादेव गोविंद रानाडे स्मृति दिवस।
🌟 दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस (79वां)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें