🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 21 फरवरी 2026*
*शनिवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी - 13:03 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* रेवती - 19:07 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* विष्टि - 13:03 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* शुभ - 15:50 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 06:54
*🌄सूर्यास्त-* 18:15
*🌙चन्द्रोदय-* 08:56
*🌛चन्द्रराशि-* मीन - 19:07 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:12 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 09:44 से 11:09
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
_*🔅आज शनिवार को 👉 फाल्गुन सुदी चतुर्थी 13:03 तक पश्चात् पंचमी शुरू , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक , अविघ्नकर व्रत , संत चतुर्थी (उड़ीसा) , सर्वदोषनाशक रवियोग 19:07 तक , विघ्नकारक भद्रा 13:02 तक , पंचक समाप्त 19:08 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , शनि उत्तरभाद्रपद में 27:09 पर , आर्य समाज सप्ताह समाप्त , महान वैज्ञानिक श्री शान्ति स्वरूप भटनागर जयन्ती , श्री टी. आर. जेलियांग जन्म दिवस , रानी चेनम्मा स्मृति दिवस , श्री प्रकाश चंद्र सेठी स्मृति दिवस , अभिनेत्री नूतन स्मृति दिवस , राजस्थानी भाषा दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस।*_
*_🔅कल रविवार को 👉 फाल्गुन सुदी पंचमी 11:12 तक पश्चात् षष्ठी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*इह लोके हि धनिनां*
*परोऽपि स्वजनायते ।*
*स्वजनोऽपि दरिद्राणां*
*सर्वदा दुर्जनायते ॥*
*भावार्थ👉*
_इस संसार में धनिकों के लिए पराया व्यक्ति भी अपना हो जाता है और निर्धनों के मामले में तो अपने लोग भी दुर्जन हो जाते हैं।_
*21 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1613- माइकल रोमारोव रूस के जार बने और तभी से वहाँ रोमानोव वंश का शासन स्थापित हुआ।
1795- डचों ने सीलोन, श्रीलंका अंग्रेज़ों को सौंप दिया।
1842 – अमेरिका में जॉन ग्रीनॉफ को सिलाई मशीन का पेटेंट अधिकार मिला।
1848 - कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंजेल्स ने कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणा पत्र प्रकाशित किया।
1878 – अमेरिका के कनेक्टिकट में पहली टेलीफोन डायरेक्टरी जारी की गई।
1914 - बर्दुन का युद्ध प्रारम्भ।
1916 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और फ़्रांस के बीच अत्यंत भयानक युद्ध आरंभ हुआ। यह लड़ाई वरडन युद्ध के नाम से प्रसिद्ध है।
1919 - बावारेवा के प्रधानमंत्री कुर्तरिजनर की हत्या म्यूनिख में हुई।
1919 - बार्सिलोना में क्रान्ति ।
1925 - न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का प्रकाशन।
1943 - ब्रिटेन नरेश जार्ज षष्ठ ने रूसियों को सम्मानित किया।
1946 - मिस्र में ब्रिटेन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन।
1948 - स्वतंत्र भारत के संविधान का प्रारूप संविधान सभा के अध्यक्ष के समक्ष रखा गया।
1952 - ढाका (उस समय पूर्वी पाकिस्तान) में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर तब गोलियां चलाईं जब वे बांग्ला को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। बाद में इसे आधिकारिक दर्जा दिया गया और बांग्लादेश में इसके बाद से यह दिन भाषा आंदोलन के स्मारक के रूप में मनाया जाने लगा । यूनेस्को ने इसे बाद में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया।
1958 – मिस्र और सीरिया की जनता ने एक जनमत संग्रह में इन दोनों देशों को मिलाकर संयुक्त अरब गणराज्य बनाने के पक्ष में वोट डाले।
1959 - प्रेस क्लब आफ़ इंडिया की नई दिल्ली में स्थापना।
1963 - सोवियत संघ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि क्यूबा पर हमला विश्वयुद्ध में बदल सकता है।
1965 – अमरीका के विख्यात संघर्षकर्ता मैल्कम एक्स को इस देश के एक संदिग्ध गुट ने मार दिया।
1972 – अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन चीन की यात्रा पर गए।
1973 – सिनाई रेगिस्तान में, इजरायली लड़ाकू विमान ने लीबिया अरब एयरलाइंस के विमान-114 को मार गिराया जिससे इसमें सवार 108 लोगों की मौत हो गई।
1974 - युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया।
1975 - राष्ट्रसंघ मानवाधिकार आयोग ने अधिकृत अरब क्षेत्रों में दमनात्मक कार्रवाई के लिए इस्रायल की कड़ी निंदा की।
1981 - नासा ने सेटेलाइट कोमस्टर-4 का प्रक्षेपण किया।
1986 - दक्षिण अफ़्रीका सरकार ने जोहान्सबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोल दिए।
1990 - कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने राजकुमार सिंहानुक से बैंकाक में शांतिवार्ता की।
1991 - अल्बानिया में राष्ट्रपति ने पुलिस विद्रोह के बाद नई सरकार के गठन की घोषणा की।
1992 - चीन से शंघाई शेयर बाज़ार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी।
1996 - हब्बल अंतरिक्ष द्वारा भेजे गये चित्रों की सहायता से 'ब्लेक होल' के अस्तित्व का पता चला।
1996 - अंतरिक्ष यान सोयूज टीएम 23 कक्षा में स्थापित।
1998 - सं.रा. सुरक्षा परिषद ने इराक को 5.2 अरब डालर का तेल बेचने की अनुमति दी।
1999 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।
2000 - भारतीय मूल के 52 वर्षीय उज्जल दोसांझ कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रान्त के नये मुख्यमंत्री (प्रीमियर) बने।
2001 - इस्रायल में एहुक बराक का गठबंधन सरकार में शामिल होने से इंकार, राजनीति छोड़ने की घोषणा।
2001 - सहस्रशताब्दी के महाकुंभ का समापन।
2004 - लॉन टेनिस में सानिया मिर्ज़ा डब्ल्यू.टी.ए. खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।
2005 - स्पेन के निवासियों ने जनमत संग्रह में यूरोपियन संघ के संविधान का व्यापक समर्थन किया।
2008 - अनिल अंबानी की 'रिलायंस कम्यूनिकेशन' ने यूगांडा की कंपनी 'अनुपम ग्लोबल सॉफ्ट' का अधिग्रहण किया।
2008 - भारत की प्राइवेट एयरलाइंस जेट एयरवेज ने एयर कनाडा के साथ स्ट्रेटिजी गठजोड़ किया।
2008 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता आसिफ़ अली जरदारी और मुस्लिम लीग (एन) के नेता व पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने हाथ मिलाया।
2009 - हिन्दुस्तान मोटर्स ने अपने प्रबन्धकों की तनख़्वाह घटाई।
2010 - सऊदी अरब की सरकार ने महिलाओं को वकालत करने की अनुमति देने संबंधी क़ानून लाने का फैसला किया। यह क़ानून महिलाओं को परिवार से जु़डे तलाक जैसे मुक़दमों की पैरवी का अधिकार देगा।
2010 - बैडमिंटन में भारत की पहली तथा दुनिया की सातवीं सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल ने दुनिया की नंबर आठ खिलाड़ी झोउ मि को 14-21, 21-10, 23-21 से 50 मिनट में पराजित कर दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने थाइलैंड के नार्कोनराचशिमा में खेले जा रहे उबेर कप (एशिया जोन क्वॉलिफायर) में अपने पहले मैच में हॉन्गकॉन्ग को 3-2 से हरा दिया।
2013 - भारत के हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाकाें में 17 लोगाें की मौत, 119 घायल हुए।
2019 - भारत सरकार ने पाकिस्तान को दिए जा रहे अपने हिस्से के तीन नदियों का जल रोकने का फैसला किया ।
2019 - राष्ट्रपति ने दूसरी बार लागू किए जा रहे मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण सहित चार अध्यादेशों को मंजूरी दी।
2019 - बांग्लादेश राजधानी ढाका के एक पुराने इलाके में भयानक आग लग गई। इसमें लगभग 70 लोगों की मौत व 56 लोग घायल हुए।
2020 - आयरलैंड के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने एक संसदीय मतदान में करारी हार मिलने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।
2020 - रोस टेलर ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में 100-100 क्रिकेट मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।
2020 - मनोज कुमार को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया।
2021 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने म्यांमा में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सेना का इस्तेमाल किए जाने की कड़ी निंदा की।
2021 - भारत ने मालदीव के लिए रक्षा क्षेत्र में 5 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2021 - रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने 26वें 'हुनर हाट' का औपचारिक उद्घाटन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में किया।
2022 - ब्राजील के पेट्रोपोलिस शहर में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में मृतकों की संख्या 171 तक पहुँची और 120 से अधिक लोग अभी भी लापता।
2022 - रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के विद्रोही इलाकों डोनेत्सक और लुहांस्क को स्वतंत्र देश की मान्यता दी।
2023 - पुतिन ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाने वाली संधि निलंबित की।
2023 - DRDO ने हवा से हवा में मार करने वाले मिसाइल सिस्टम ‘अस्त्र’ का परीक्षण स्थगित किया।
2023 - 18वीं यूआईसी विश्व सुरक्षा कांग्रेस (3 दिवसीय सम्मेलन) जयपुर, भारत में आरंभ हुई।
2023 - एपेडा ने जीसीसी देशों में मोटे अनाज के प्रचार-प्रसार के लिए लुलु हाइपरमार्केट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2024 - इसरो ने महत्वपूर्ण परीक्षण पूरा किया, सीई20 क्रायोजेनिक इंजन अब गगनयान मिशन के लिए मानव-रेटेड हुआ।
2024 - बहुप्रतीक्षित इंडस-एक्स सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ।
2025 - कोच्चि (केरल) में इन्वेस्ट केरल ग्लोबल समिट 2025 का उद्घाटन हुआ।
*21 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1829 - अमीर मीनाई - उर्दू के प्रसिद्ध भारतीय लेखक थे।
1862 – उर्दू भाषा के प्रख्यात कवि एवं पत्रकार मुंशी महबूब आलम का जन्म हुआ।
1878 - दा मदर मिर्रा अलफ़ासा, भारतीय आध्यात्मिक नेता (कन्फर्म नहीं है)।
1894 - शान्ति स्वरूप भटनागर - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
1896 - सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार (मतभेद)।
1904 - एलेक्सी कोज़ीगिन - सोवियत संघ के प्रधानमंत्री थे।
1907 - अंग्रेज़ी भाषा के कवि आडेन का जन्म।
1923 - विश्वनाथ नारायण लवांडे - 'गोवा मुक्ति संग्राम' के प्रमुख नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
1952 - टी. आर. जेलियांग - नागालैंड के 10वें मुख्यमंत्री।
1980 - प्रतिभा सुरेशवारन, भारतीय रेसिंग ड्राइवर।
1980 - जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक - भूटान के पाँचवें राजा।
*21 फ़रवरी को हुए निधन👉*
1829 - रानी चेन्नम्मा - झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी।
1970 - हरि विनायक पाटस्कर - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1990 - ज़ोहराबाई अम्बालेवाली - हिन्दी सिनेमा की पार्श्वगायिका और भारतीय शास्त्रीय गायिका थीं।
1991 - नूतन, हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री (जन्म 1936)।
1996 - प्रकाश चंद्र सेठी - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1998 - ओम प्रकाश, भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता।
2019 - राजकुमार बड़जात्या -फ़िल्म निर्माता व राजश्री प्रोडक्शंस के संस्थापक।
2020 - कर्नाटक के पूर्व मंत्री और जेडीएस नेता सी चन्निगप्पा का निधन।
2022 - आंध्र प्रदेश के आईटी और उद्योग मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी (50) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2022 - पद्मश्री से सम्मानित गांधीवादी व स्वतंत्रता सेनानी असम की जानी मानी शकुंतला चौधरी बाइदेउ (102) का निधन हुआ।
2023 - ऑस्ट्रियाई अभिनेत्री नाद्जा टिलर (93) का निधन हुआ।
2024 - ब्रिटिश अभिनेता जॉन सविदेंत (86) का निधन हुआ।
*21 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 आर्य समाज सप्ताह समाप्त।
🌟 महान वैज्ञानिक श्री शान्ति स्वरूप भटनागर जयन्ती।
🌟 श्री टी. आर. जेलियांग जन्म दिवस।
🌟 रानी चेनम्मा स्मृति दिवस।
🌟 श्री प्रकाश चंद्र सेठी स्मृति दिवस।
🌟 अभिनेत्री नूतन स्मृति दिवस।
🌟 राजस्थानी भाषा दिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें