Good Daily News...


सोमवार, 24 जून 2024

इतिहास की 24 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *आज दिनांक 

     * 24  जून  2024

                *सोमवार

 *नई  दिल्ली अनुसार-


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* आषाढ़ 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* तृतीया - 25:25 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्थी 

*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा - 15:54 तक

*🌠पश्चात्-* श्रवण 

*💫करण-* वणिज - 14:28 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* एन्द्र - 11:50 तक

*✨पश्चात्-* वैधृति 

*🌅सूर्योदय-* 05:24

*🌄सूर्यास्त-* 19:22

*🌙चन्द्रोदय-* 21:45

*🌛चन्द्रराशि-* मकर - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 11:55 से 12:51

*🤖राहुकाल-* 07:09 से 08:54

*🎑ऋतु-* वर्षा 

*⏳दिशाशूल-* पू्र्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉 आषाढ़ बदी तृतीया 25:25 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , संकलनकर्ता - मुकेश शास्त्री , विघ्नकारक भद्रा 14:25 से 25:24 तक , बुध पुनर्वसु नक्षत्र में 08:14 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 15:54 से सूर्योदय तक ,, वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस , भगत शिरोमणि श्री ध्यानू जी जयन्ती  (नादौन , 437 वीं ) , श्री दामोदर हरी चापेकर जयन्ती , डा॰ श्री जगन्नाथ मिश्र जयन्ती , पंडित श्री श्रद्धाराम शर्मा स्मृति दिवस , श्री नवकृष्ण चौधरी स्मृति दिवस , बूंदी स्थापना दिवस ( राजस्थान में छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर , 782 वां) व पासपोर्ट सेवा दिवस।_*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 आषाढ़ बदी चतुर्थी 23:13 तक पश्चात् पंचमी शुरु , अंगारकी संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*सम्यङ्मिथ्याप्रवृत्तेऽपि*

     *वर्तितव्यं    गुराविह।*

*गुरुनिन्दा   दहत्यायु-*

    *र्मनुष्याणां न संशयः ॥*

        ★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४

*_अर्थात्👉_*

         _गुरु प्रतिकूल बर्ताव करते हों तो भी उनके प्रति अच्छा ही बर्ताव करना उचित है; क्योंकि गुरुनिन्दा मनुष्यों की आयु को दग्ध कर देती है, इसमें संशय नहीं है॥ ८१॥_

🌹


*24 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1206 – दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहाैर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी हुई।

1241 - 1241 ई0 में देवी सिंह हाड़ा देवा हाड़ा के द्वारा बूॅंदा मीणा को पराजित कर बूॅंदी रियासत की स्थापना की गई (1242 का भी वर्णन , कन्फर्म कर लें)।

1564 – भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुई। इस पंचांग को डायरेक्ट प्राप्त करने व विविध खबरों के लिए 

1717 - इंग्लैंड का प्रीमियर ग्रैंड लॉज, 'आधुनिक' और पहला फ्री-मैसन ग्रांड लॉज (जो 1813 में इंग्लैंड के प्राचीन ग्रैंड लॉज की इंग्लैंड के साथ ग्रैंड लॉज के साथ विलय) लंदन में स्थापित किया गया।

1725 - डब्लिन में आयरलैंड के ग्रैंड लॉज की पहली बैठक हुई। यह विश्व का फ्रीमिसनरी में दूसरा सबसे वरिष्ठ ग्रांड लॉज बना।

1731 - फिलाडेल्फिया के फ्रीमेसन और मेयर विलियम एलेन को पेंसिल्वेनिया के प्रांतीय ग्रैंड मास्टर नियुक्त किया गया।

1735 - ग्रेट ब्रिटेन के जादूगर अधिनियम 1735 की प्रभावी तिथि जो कि जादूगरों का अभ्यास करने वाले या जादुई शक्तियां रखने वाले व्यक्तियों पर आरोप लगाते हुए दावेदारों को अपराधी घोषित करता था।

1748 - किंग्सवुड स्कूल ब्रिस्टल में जॉन वेस्ले और उनके भाई चार्ल्स वेस्ले द्वारा खोला गया।

1778 - डेविड रितनहाउस ने फिलाडेल्फिया में कुल सौरग्रहण ग्रहण किया।

1793 - फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान को अपनाया।

1794 - बाउडूइन कॉलेज की स्थापना ब्रंसविक, मेन में हुई।

1812 – फ्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने साढ़े तीन लाख की सेना के साथ रूस पर आक्रमण आरंभ किया।

1812 – वेनेज़ोएला की राजधानी काराकास पर स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान विख्यात स्वतंत्रता प्रेमी नेता साइमन बोलिवर का अधिकार हो गया।

1843 - वीन्सेन्ज़ो सॉलिवा ने घोषणा किया की कोई यहूदी इटली में यहूदी बस्ती के बाहर नहीं रह सकता।

1859 – फ़्रांस और सारदेनिया के साथ ऑस्ट्रिया का सोल्फ़ोरीनो युद्ध हुआ।

1918 – कनाडा में मॉन्ट्रियल से टोरंटो के बीच पहली एयरमेल सेवा की शुरुआत हुई।

1922 - अमेरिकन प्रोफेशनल फुटबॉल एसोसिएशन ने नेशनल फुटबॉल लीग का नाम बदला।

1948 - विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहली विश्व स्वास्थ्य परिषद जीनेवा में आयोजित की गई।

1961 – भारत के पहले स्वदेशी एचएफ 24 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी।

1963 – डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरूआत की।

1966 – मुम्बई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्ज़रलैण्ड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत।

1967 - पासपोर्ट अधिनियम का अधिनियमन हुआ।

1974 – भारतीय टीम लॉडर्स टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन पर सिमट गई। ये टेस्ट में भारत का न्यूनतम स्कोर है और वह पारी और 285 रन से हारा।

1975 – न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर ईस्टर्न 727 विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गये।

1986 – भारत सरकार ने अविवाहित महिलाओं के लिए भी मातृत्व लाभ को स्वीकृति दी।

1995 - दक्षिण अफ्रीका ने रग्बी विश्व कप जीता।

2002 – अफ्रीकी देश तंजानिया में ट्रेन दुर्घटना में 281 लोगाें की मौत।

2004 - जॉन नेग्रोपोटे ईराक में अमेरिका के पहले राजदूत बने।

2005 - अमेरिका द्वारा भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी को मान्यता।

2006 - फ़िलिपीन्स में मौत की सज़ा समाप्त।

2007 - इराकी हाई ट्रिब्यूनल ने सद्दाम हुसैन के चचेरे भाई अली हसन अल माजिद उर्फ़ केमिकल अली सहित तीन लोगों को फ़ांसी की सज़ा सुनाई।

2008 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2010 – विबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला। मेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोला मायू के बीच यह ऐतिहासिक मैच हुआ था।

2012 – मुस्लिम ब्रदरहुड के नेता मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।

2019 - भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

2019 - मोहम्मद औलद ग़ज़ाउनी को मॉरिटानिया के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया।

2019 - चीन ने पांच सौ किलोग्राम से ज्यादा वजनी सामान ले जाने में सक्षम एक मानवरहित मालवाहक विमान का सफल परीक्षण किया।

2020 - हरियाणा के रोहतक में दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई। ये 28 दिन में लगे 12 झटके लग चुके हैं।

2020 - भारतीय राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकार केन्‍द्र-इन स्‍पेस की स्थापना को मंजूरी मिली , (इसरो) ने निजी कंपनियों के लिए स्पेस सेक्टर खोल दिया।

2020 - अफगानिस्तान के उत्तरी प्रान्त बल्ख में किए गए हवाई हमले में तालिबान के 25 आतंकी मारे गए।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से टॉय-केथॉन-2021 के प्रतिभागियों से बातचीत की व केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने समुद्री राज्य विकास परिषद की 18वीं बैठक की अध्यक्षता की।

2021 - भारत ने ओडिशा तट से सबसोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय का सफल परीक्षण किया।

2022 - अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के अधिकार को मिली संवैधानिक सुरक्षा खत्म कर दी।

2022 - DRDO और भारतीय नौसेना ने कम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली वर्टिकल लॉन्च मिसाइल का ओडिशा तट से सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया।

2022 - भारतीय वायु सेना ने पहले 'युद्ध और एयरोस्पेस रणनीति कार्यक्रम' के लिए कैपस्टोन सेमिनार का आयोजन किया।

2022 - भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों के प्रदर्शन संबंधी मानक निर्धारित किए।

2023 - किशनगंज में निर्माणाधीन एनएच-327 ई फोरलेन के बीच मेंची नदी पर बना पुल धंसा।

2023 - पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में क्रूड बम धमाके में 1 की मौत व 3 घायल हुए।

2023 - पीएम मोदी मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर काहिरा पहुंचे।

 

*24 जून को जन्मे व्यक्ति👉*


1588 - शिरोमणि ध्यानू भगत जी का जन्म उत्तर प्रदेश के जिला आगरा के गांव टपरा में हुआ था।

1863 - विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे - प्रसिद्ध भारतीय लेखक, इतिहासकार, श्रेष्ठ वक्ता और विद्वान् थे।

1869 - दामोदर हरी चापेकर - भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक थे।

1885 - तारा सिंह - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता।चघंकक

1897 - ओंकारनाथ ठाकुर - प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक।

1904 – अमेरिकी गायक, अभिनेता और हास्‍य कलाकार फिल हैरिस का जन्‍म हुआ था। हैरिस ने द जंगल बुक के बल्‍लू और रॉबिन हुड के लिटिल जॉन को आवाज दी थी।

1937 - अनीता देसाई - अंगेजी साहित्य की एक प्रख्यात लेखिका।

1937 - डा॰ जगन्नाथ मिश्र भारतीय राजनेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

1970 - अतुल अग्निहोत्री - भारतीय अभिनेता।

1987 - लियोनेल मेस्सी -  खिलाड़ी अर्जेण्टीना ।


*24 जून को हुए निधन👉*


1564 - रानी दुर्गावती - भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक।

1881 - पंडित श्रद्धाराम शर्मा - 'ओम जय जगदीश हरे' आरती के रचयिता तथा हिन्दी, पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी।

1950 - दरवान सिंह नेगी वीसी विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय सैनिकों में से एक थे।

1984-  नवकृष्ण चौधरी - ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

2001 - अवधानम सीता रमन - भारतीय लेखक व पत्रकार और इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया के पूर्व संपादक थे।

2014 एली वालच - संयुक्त राज्य अमेरिका अभिनेता ।

2019 - राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी का निधन।

2020 - कोविड-19 से संक्रमित तृणमूल कांग्रेस के विधायक तमोनाश घोष का निधन हुआ।

2021 - राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक-छायाकार सिवन का निधन हुआ।

2023 - बेल्जियमी फुटबॉल खिलाड़ी सेड्रिक रूसेल (45) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी डीन स्मिथ (91) का निधन हुआ।

2023 - ऑस्ट्रेलियाई साइकिल चालक इयान स्टरी ब्राउन (92) का निधन हुआ।


*24 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस।

🔅 भगत शिरोमणि श्री ध्यानू जी जयन्ती  (नादौन , 437 वीं )।

🔅 श्री दामोदर हरी चापेकर जयन्ती।

🔅 डा॰ श्री जगन्नाथ मिश्र जयन्ती।

🔅 पंडित श्री श्रद्धाराम शर्मा स्मृति दिवस।

🔅 श्री नवकृष्ण चौधरी स्मृति दिवस।

🔅 बूंदी स्थापना दिवस ( राजस्थान में छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर , 782 वां)।

🔅 पासपोर्ट सेवा दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन औरमंगलमय हो जी ।🌻

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

       *22 फरवरी 2026 , रविवार*   मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको आर्थिक लाभ होगा। सुख साधनों पर धन खर्च हो सकता है। कुछ ज...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789