➡लखनऊ - रिटायर्ड IAS की पत्नी की हत्या का मामला, लूट के दौरान पत्नी मोहिनी दुबे की हुई थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ घटना का खुलासा, दुपट्टे से गला घोंटकर बदमाशों ने की हत्या, हत्या से पहले महिला के सिर पर किया गया वार, जेवर और नगदी के साथ CCTV का DVR लेकर गए, रिटायर्ड IAS देवेंद्र नाथ दुबे ने 90 लाख में बेचा था फ्लैट, पुलिस की टीम कई पहलुओं पर कर रही जांच, मृतक के परिचितों पर हत्या की आशंका,पूछताछ जारी, पहली पत्नी की मौत के बाद देवेंद्र ने की थी दूसरी शादी, मृतक महिला मोहिनी दुबे हत्यारों से परिचित थी, बिना विरोध के मृतक महिला ने खोला था दरवाजा, इन्ही लोगों ने हत्या,लूट की वारदात को दिया अंजाम, लखनऊ के इंदिरानगर पॉश एरिया इलाके का मामला।
➡लखनऊ - राजधानी लखनऊ में ब्लैकमेलिंग गिरोह सक्रिय, लखनऊ में डॉक्टर को गिरोह के सदस्यों ने धमकी दी, सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की दी धमकी, गिरोह की महिला सदस्य ने डॉक्टर से की पैसों की मांग, डॉक्टर बृजेश सचान से की गिरोह ने पैसों की मांग, पैसे न देने पर डॉक्टर को फसाने की धमकी दी बदनाम करने,फर्जी मामले में फसाने की धमकी दी, पीड़ित डॉक्टर ने कृष्ण नगर पुलिस को दी तहरीर, कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के बाराबिरवा का मामला ।
➡लखनऊ - एलडीए के पूर्व वीसी के करीबी बिल्डर के कामों की जांच शुरू, प्रताप हाइट्स बिल्डर ने बनवाए हैं कई अपार्टमेंट,पीएम आवास, एलडीए के अपार्टमेंट और पीएम आवास बनाने में गड़बड़ी, गुणवत्ता की गड़बड़ी को लेकर बिल्डर के खिलाफ जांच शुरू, पूर्व उपाध्यक्ष के करीबी बिल्डर के खिलाफ जांच शुरू हुई, एलडीए उपाध्यक्ष ने जांच के लिए एक कमेटी बना दी है, कमेटी ने बिल्डर के प्रोजेक्टों की जांच भी शुरू कर दी है, प्रताप हाइट्स के बनाए गए अपार्टमेंट में अधूरे निर्माण कार्य, अधूरे निर्माण को लेकर एलडीए से आवंटी शिकायत कर रहे थे।
➡लखनऊ - घर में शराब पिलाने से मना करने पर मारपीट, मोहल्ले के कुछ दबंगों ने युवक को छत से फेंका, छत से गिरने के बाद पीड़ित को जमकर पीटा, नीचे खड़े आरोपियों ने युवक को बेरहमी से पीटा, घटना में युवक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती, 4 के खिलाफ केस दर्ज,3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, रघुवंशी बिल्डिंग के पास रंजीत यादव अकेले रहते हैं, घर में परचून की दुकान के सामने शराब पीते थे, परेशान होकर एक माह पहले दुकान बंद कर दी, आरोपी घर में बैठकर शराब पीने का दबाव बना रहे थे, शराब पीने का विरोध करने पर युवक के साथ बर्बरता, मदेयगंज थाना क्षेत्र के रूपपुर खदरा इलाके का मामला।
➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी , यूपी के अधिकतम जिलों में तापमान पहुंच रहा 40 पार, 40 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा तापमान,लोगों को परेशानी, भीषण गर्मी में लोगों को बाहर निकलना हुआ मुश्किल , लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी और लू से लोगों को नहीं मिल रही राहत , यूपी में अभी कुछ और दिनों तक रहेगी भीषण गर्मी, सड़कों से लेकर घरों के अंदर तक लोगों को लग रही गर्मी।
➡कानपुर देहात - पेड़ पर दुप्पटे के सहारे लटका मिला प्रेमी युगल का शव, शव फंदे से लटकता देख परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर छानबीन की शुरू, परिजनों के विरोध करने पर 2023 में घर से हुए थे फरार, जेल से छूटने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका के साथ दी जान, शिवली कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव का मामला।
➡मिर्जापुर - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन, आज हम नये भारत का दर्शन कर रहे हैं-सीएम, 10 वर्षों से भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं-सीएम, सबका साथ सबका विकास हो रहा है-सीएम, नए भारत में विकास है और विरासत भी है-सीएम, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा-सीएम, काशी में काशी धाम बनाया गया-सीएम योगी, अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार-सीएम योगी, मिर्जापुर में 1 लाख लोगों को मकान मिला-सीएम, 2014 से पहले यहां लोग पानी के लिए तरसते थे-CM, हर घर जल योजना के जरिये पानी मिल रहा-सीएम,m देश में एक ही आवाज है फिर एक बार मोदी सरकार-सीएम, देश में एक ही नारा है अबकी बार 400 पार-सीएम
➡मिर्जापुर- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान, ‘2024 का लोकसभा चुनाव,बहुत ऐतिहासिक चुनाव है’, पूरी पिक्चर 4 जून के बाद देखना बाकी है- केशव , ‘सपा, बसपा, कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का चुनाव है’, ठगबंधन पर मोदी जी भारी है- केशव प्रसाद मौर्य, कन्नौज से अखिलेश यादव चुनाव हार चुके है- केशव, राहुल रायबरेली से चुनाव हार चुके है- केशव , ये लोग गरीबों के पास नहीं जाते- केशव मौर्य, ये मुख्तार की कब्र पर जाते- केशव प्रसाद मौर्य।
➡अलीगढ़- घर में युवती की गला दबाकर हत्या का खुलासा , बड़ी बहन ने नशीला पदार्थ पिलाकर की थी हत्या , बड़ी बहन के साथ युवक ने मिलकर की थी हत्या, आरोपी बड़ी बहन ने घटना में अपना जुर्म कबूला , क्वार्सी की तिकोना नगला कावेरी वाटिका की घटना, क्वार्सी थाना क्षेत्र के निधिवन कॉलोनी का मामला।
➡कानपुर देहात - सगे छोटे भाई के हमले से बड़े भाई की हुई मौत, मामूली विवाद में बड़े भाई उपेंद्र पर डंडे से किया हमला, हमले में उपेंद्र के सिर में चोट आने से गंभीर घायल, उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत, सूचना पर पुलिस ने आरोपी भाई को किया गिरफ्तार, थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव सन्हौला बुजुर्ग की घटना।
➡सीतापुर - गांव की सड़क पर बुजुर्ग महिला की हत्या से हड़कंप, पुलिस की लापरवाही बनी इस हत्या की वजह, जमीनी विवाद के बाद पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई, महिला का पड़ोसियों से जमीन को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था, नहीं की थी कार्रवाई, मृतका की बेटी ने पड़ोसियों पर हत्या के लगाए आरोपरामपुरकला थाना क्षेत्र के कैथा शंकरबख्श गांव की घटना।
➡उन्नाव - उन्नाव में तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, बस ओवर टेक करने में खंती में पलटी, बस में सवार 7 सवारियों को आई चोट, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, दिल्ली से रायबरेली जा रही थी प्राइवेट बस, दही थाना क्षेत्र के ओरहर मोड़ का मामला।
➡कन्नौज - तेज रफ्तार अनियंत्रित कार नहर में गिरी, 2 लोगों की मौत, स्कॉर्पियो कार सवार दो लोगों की डूबने से हुई मौत, छिबरामऊ से राजपुर शादी में शामिल होने जा रहे थे, मौके पर पहुंची ने कार को बाहर निकलवाया, इंदरगढ क्षेत्र के कंसुआपुल के पास निचली गंग नहर की घटना।
➡सोनभद्र - ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, देर रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही घटना, पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुटी, चोपन थाना क्षेत्र के अवई रेलवे पटरी की घटना।
➡मेरठ - अग्निवीर जवान की बीमारी से हुई मौत, जवान निकिता का शव पैतृक गांव पहुंचा, आर्मी के जवानों ने जवान को दी सलामी, गोवा स्थित आर्मी कैंट में तैनात थी निकिता, भावनपुर के गांव राली चौहान में हुआ अंतिम संस्कार।
➡लखीमपुर - बेहतर इलाज न मिलने के कारण तेंदुआ शावक की मौत, तीन दिन पहले बाग में मिला था तेंदुआ शावक, अंदरूनी अंगों के काम न करने के कारण हुई मौत, दुधवा बफर के हौकना मटेरा बीट में मिला था तेंदुआ शावक।
➡झांसी- झांसी में छत पर सो रहा गैस बैंडर छत से गिरने से हुई मौत गिरते हुए सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,झांसी में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी ग्वालटोली का रहने वाला था मृतक ।
➡मऊ - सड़क दुर्घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत, देर रात गिट्टी लदे ट्रेलर के पलटने से हुआ हादसा, ट्रेलर के नीचे दबने से 2 पीआरबी पुलिसकर्मियों की मौत, रात में अनियंत्रित होकर पलटा गिट्टी लदा ट्रेलर, सरायलखंसी क्षेत्र के तजोपुर में देर रात हुई घटना।
➡सोनभद्र - जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया चुनाव प्रचार, दुद्धी पहुंचकर लोगों और विस्थापितों को सम्बोधित किया, रिंकी कोल,दुद्धी उपचुनाव के प्रत्याशी को जिताने की अपील की, भाजपा सरकार बनने के बाद महिलाएं सुरक्षित हैं- स्वतंत्र देव सिंह, महिलाएं रात्रि 12 बजे भी आभूषण पहनकर निकल सकती हैं-मंत्री, सपा सरकार में बिजली का तार पकड़ने पर करंट नहीं लगता था-स्वतंत्र देव, सपा सरकार में बिजली का बिल देखकर करंट लगता था-स्वतंत्र देव।
➡बुलंदशहर - बुलंदशहर के गुलावठी में ट्रांसफार्मर में लगी आग, आग और धुएं के गुब्बार से मची अफरा तफरी, गुलावठी में हाईवे किनारे पेट्रोल पंप के पास हादसा, तारों में हुई स्पार्किंग बताया जा रहा आग का कारण, बिजली सप्लाई बंद कर आग पर पाया काबू।
➡अमरोहा - दवा लेने आई 2 महिलाओं के बीच मारपीट, लाइन में लगने को लेकर हुआ था विवाद, पास खड़े सुरक्षाकर्मी ने कराया बीचबचाव, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अमरोहा जिला अस्पताल में मारपीट का वीडियो वायरल।
➡बुलंदशहर - हरियाणा के अम्बाला में हुए सड़क हादसे का मामला, मामले में लाइव सीसीटीवी फुटेज आया सामने, अंबाला मोहना गांव में हुआ था बस, डंपर का एक्सीडेंट, एक्सीडेंट में 6 लोगों की हुई थी मौत।
अलीगढ़- घर में युवती की गला दबाकर हत्या का खुलासा , बड़ी बहन ने नशीला पदार्थ पिलाकर की थी हत्या , बड़ी बहन के साथ युवक ने मिलकर की थी हत्या, आरोपी, बड़ी बहन ने घटना में अपना जुर्म कबूला , क्वार्सी की तिकोना नगला कावेरी वाटिका की घटना, क्वार्सी थाना क्षेत्र के निधिवन कॉलोनी का मामला।
➡बदायूं - बच्चे के साथ कुकर्म करने का एक किशोर पर आरोप, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव का पूरा मामला।
➡फतेहपुर - रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख की ठगी, दिल्ली के रहने वाले युवक से ठगी कर दिया फर्जी नियुक्ति पत्र, फतेहपुर और प्रतापगढ़ के लोग ठगी के रैकेट में शामिल, पुलिस के न सुनने पर पीड़ित ने कोर्ट से दर्ज कराई FIR, कई अन्य लोगों के साथ भी ठगी होने का दावा।
➡गाजीपुर - बीजेपी प्रत्याशी पारस नाथ राय ने भोजपुरी में दिया चुनावी भाषण, मुख्तार को बताया आतंकवादी, मऊ में मन्ना सिंह की हत्या करने वाले मुख्तार को हर डॉक्टर महीने में 3 लाख,5 लाख पहुचाते थे रंगदारी-पारस नाथ राय, कृष्णा नंद राय सहित 7 लोगों की हत्या मूख्तार ने किया- पारस नाथ राय, मुख्तार के मरने पर गाजीपुर की जनता ने राहत की सांस ली है।एक हत्यारा धरती से उठा-पारस नाथ राय, अफ़ज़ाल अंसारी देश की अर्थव्यवस्था को पाकिस्तान से भी खराब बता रहे है।उन्हें देश का नागरिक रहने का अधिकार नहीं- पारस नाथ राय, लोगों से अपील करते हुए पारसनाथ राय ने कहा कन्यादान और मतदान दोनो सोच कर करना चाहिए-पारस नाथ राय
➡आगरा - ट्रक और ईको कार में आमने-सामने भिड़ंत, कार चला रहे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम, ACP, नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे, थाना डौकी क्षेत्र के कोलारा झील का मामला।
➡दिल्ली - दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर किया पोस्ट, केन्द्र ने पंजाब का 9000 करोड़ रुपया रोका हुआ है-केजरीवाल, ‘इस पैसे से गांव में सड़कें बननी थीं, मोहल्ला क्लिनिक बनने थे’, केन्द्र पंजाब के लोगों से इतनी नफ़रत क्यों करती है?-केजरीवाल, पंजाब के लोगों का हक क्यों रोका हुआ है?-सीएम केजरीवाल, बीजेपी इसका जवाब दे-सीएम अरविंद केजरीवाल ।
➡दिल्ली - कृष्णा नगर में आग लगने से 3 लोगों की मौत , एक घर में आग लगने से 3 लोगों की मौत, आग की चपेट में आने से 10 लोग झुलसे, बिल्डिंग के पार्किंग में खड़ी बाइक में लगी थी आग, दमकल की 5 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, दिल्ली के कृष्णा नगर के छाछी बिल्डिंग की घटना।
➡दिल्ली - सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर किया पोस्ट, मोदी जी ने कहा तेजस्वी यादव जेल जाएंगे-केजरीवाल, इस से साफ जाहिर है कि कौन जेल जाएगा-केजरीवाल, कितने दिन जेल में रहेगा, ये मोदी जी तय करते हैं-केजरीवाल, ये बात जब मैंने कुछ दिन पहले कही थी-केजरीवाल,‘यही बात मुझसे पूछा गया कि ये मैं कैसे कह रहा हूं’, कल मोदी जी ने पूरे देश के सामने कबूल किया-केजरीवाल
➡देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पंजाब दौरा आज, पंजाब में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे प्रचार प्रसार, भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर के समर्थन में करेंगे जनसभा, दोपहर 12:30 बजे जीरकपुर, डेरा बस्सी, पंजाब में जनसभा, शाम 5 बजे पंजाब के राजपुरा में जनसभा में होंगे शामिल, शाम 6 बजे पटियाला के ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित जनसभा।






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें