पीएम मोदी ने देवरिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस वाले अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए बाबासाहेब के संविधान को बदलना चाहते हैं। पूर्वांचल की जनता इस साजिश को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
बता दें कि पीएम मोदी ने देवरिया लोकसभा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी और बांसगांव लोकसभा प्रत्याशी कमलेश पासवान के पक्ष में
मतदान कर के पुनः केन्द्र में बीजेपी की सरकार बनाने की अपील किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपका उत्साह एक बात कह रहा है कि फिर एक बार मोदी की सरकार और फिर एक बार 400 पार। 4 जून भारत का भविष्य तय करनी जा रही है...4 जून को देश एक नई उड़ान के लिए पंख फैलाएगा।
कहा कि छठे चरण के मतदान ने इंडी गठबंधन के छक्के छुड़ा दिए हैं, अब सातवें चरण में इंडी वालों पर पूर्वांचल का प्रहार होगा और पूर्वांचल का प्रहार जिस पर हुआ, वो मैदान से बाहर जाकर गिरता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब यूपी में भी ब्रह्मोस मिसाइल बना करेगी और ब्रह्मोस मिसाइल ऐसी है, जिसका खौफ दूर-दूर तक है। दुनिया के कई देशों में ब्रह्मोस मिसाइल की मांग रही है, लेकिन कांग्रेस ने उनके सामने भी रोड़े अटकाए।
कहा कि कुछ ताकतें ऐसी भी हैं जिन्हें भारत की प्रगति से पेट में दर्द होने लगता है। ये लोग (INDIA गठबंधन) 4 जून को लेकर अलग ही सपने देख रहे हैं....सपा-कांग्रेस वाले वोट जिहाद की अपील कर रहे हैं। इनका मुद्दा देश का विकास नहीं है। ये तो भारत को कई दशक पीछे लेकर जाने चाहते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का वो जंगलराज जिसमें बहन-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था... सरकार की जमीन पर भी माफियाओं ने महल बना ली थीं। लेकिन जब से योगी आदित्यनाथ आए हैं, माहौल ही बदल गया, मौसम भी बदल गया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें