देवरिया। विकास खंड बैतालपुर में
विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार को करजहां एवं महुआडीह में पहुंची। पूर्व विधायक देवरिया सदर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया एवं उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों को 2047 तक भारत को विकसित तथा स्वच्छ बनाने के लिए शपथ दिलाया। विभिन्न विभागों के उपस्थित अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने पशुपालकों को कृमिनाशक दवा वितरण किया व पशुओं के बीमा कराने के लिए कहा।
विकसित भारत संकल्प यात्रा धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है, भविष्य में इसके परिणाम बहुत ही शानदार होगा।छ
जवाब देंहटाएं