Good Daily News...


सोमवार, 30 अक्टूबर 2023

इतिहास की 30 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

       





     *📝आज दिनांक -

     * 30 अक्टूबर 2023

                *सोमवार

 *नई  दिल्ली अनुसार


*🇮🇳शक सम्वत-* 1945

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080

*🇮🇳मास-* कार्तिक

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* द्वितीया - 22:24 तक

*🗒पश्चात्-* तृतीया

*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका - 28:01 तक

*🌠पश्चात्-* रोहिणी

*💫करण-* तैतिल - 11:05 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* व्यतीपात - 17:31 तक

*✨पश्चात्-* वरियान

*🌅सूर्योदय-* 06:31

*🌄सूर्यास्त-* 17:38

*🌙चन्द्रोदय-* 18:37

*🌛चन्द्रराशि-* मेष - 10:28 तक

*🌛पश्चात्-* वृषभ

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26

*🤖राहुकाल-* 07:54 से 09:18

*🎑ऋतु-* हेमन्त

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*विशेष


*_आज सोमवार को -- कार्तिक बदी द्वितीया 22:24 तक पश्चात् तृतीया शुरु , अशून्य शयन द्वितीया व्रत , शुक्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 25:07 पर , राहु (वक्री) रेवती नक्षत्र मीन राशि में 16:36 पर , केतु (वक्री) चित्रा नक्षत्र के 2 चरण में 16:36 पर , व्यतीपात पुण्यम् , विघ्नकारक भद्रा 28:01 से सूर्योदय तक , गुरु श्री रामदास जी जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार ) , वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा जयन्ती , स्वामी दयानंद सरस्वती पुण्यदिवस , विश्व शहर दिवस व बचत दिवस भारत (Thrift Day INDIA)।

*🔅कल मंगलवार को -- कार्तिक बदी तृतीया 21:32 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , बुध विशाखा नक्षत्र में 06:27 पर , 09:54 से 21:31 तक , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन)।


*आज की वाणी-

*आत्मदोषैर्नियच्छन्ति

      *सर्वे  सुखदुखे  जनाः।

 *दुःखादुद्विजते   जन्तुः

      *सुखं  सर्वाय  रुच्यते।।

 *अर्थात् -

            सब को अपने कर्मानुसार सुख्दुःख भुगतने पडते है। दुःख से मानव थक जाता है, सुख सबको भाता है।



*30 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


1611 - गुस्टाॅफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।

1766 - न्यूयॉर्क में सेंट पॉल के चैपल को पवित्रा किया गया।

1768 - उत्तर अमेरिकी कॉलोनियों में पहली मेथोडिस्ट चर्च की शुरुआत हुई।

1772 - कप्तान जेम्स कुक जहाज संकल्प के साथ कैपटाउन आये।

1905 - तुर्की पेशेवर स्पोर्ट्स सोसायटी क्लब, गलटासरे इस्तांबुल में स्थापित किया गया।

1925 -  पहली बार लंदन में टेलिविजन ट्रांसमिशन हुआ।

1945 - भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1956 - भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।

1960 - ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।

1963 - अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1975 - स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।

2003 - ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा प्रारम्भ। 

2003 - अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा। 

2003 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने लोकतंत्र की बहाली के लिए अपनी कटिबद्धता घोषित की।

2004 - उक्रेन ने फ़्रांस को 3-1 से पराजित कर 39.5 अंक के साथ ओलंपियाड का स्वर्ण जीता।

2008 - स्टेट बैंक आफ बीकानेर एवं जयपुर ने फिक्स डिपोजिट की व्याज़ दरों में एक प्रतिशत की कमी की।

2008 - गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में कम से कम 18 धमाके हुए जिनमें 81 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई और 400 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

2013 -  तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत हुई।

2016 - कनाडा और अमेरिका के बाद विपक्ष ने बेल्जियम से मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

2019 - अफ्रीकी देश कैमरून में भारी वर्षा और भूस्‍खलन से 42 लोगों की मृत्‍यु।

2019 - पाकिस्तान ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर एक स्मारक सिक्का जारी किया जिसकी कीमत पाकिस्तानी करेंसी में 50₹ है।

2020 - तुर्की और यूनान के तट के बीच आए शक्तिशाली भूकंप में तुर्की में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 709 लोग घायल हो गए।

2020 - भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लड़ाकू विमान से दागे जा सकने वाले प्रारूप का सफल परीक्षण किया । इसे एक सुखोई एमकेआई-30 विमान से बंगाल की खाड़ी में दागा गया।

2020 - भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में INS कोरा से एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इटली के रोम में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की।


*30 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति-


1218 - सम्राट चुक्यो (चोक्यो-टेनो ) उत्तराधिकार के पारंपरिक क्रम के अनुसार जापान के 85वें सम्राट थे।

1735 - जॉन ऐडम्स प्रसिद्ध विद्वान्, सफल विधिज्ञ तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति थे।

1751 -  रेस्टोरेशन कॉमेडी के लिए प्रसिद्ध रिचर्ड शेरेगन (कन्फर्म नहीं)।

1821 - प्रसिद्ध रूसी लेखक थ्योडो दोस्तोवस्की।

1853 - प्रमथनाथ मित्र - भारत की क्रांतिकारी संस्था 'अनुशीलन समिति' के प्रारम्भिक संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

1882 - विलियम फ्रेडरिक "बुल" हैल्सी जूनियर द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी नौसेना के एडमिरल थे।

1887- सुकुमार राय, बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार।

1895 – डिकिंसन रिचर्ड्स, चिकित्सा में 1956 के नोबेल पुरस्कार के विजेता।

1903 – लेन होपवुड, अंग्रेजी क्रिकेटर थे।

1908 – पीटर स्मिथ, अंग्रेजी क्रिकेटर थे।

1909- होमी जहाँगीर भाभा, प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक।

1922 - भाई महावीर - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1932- बरुन डे, प्रसिद्ध इतिहासकार ।

1949- प्रमोद महाजन, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ ।

1952 - दिलीप ताहिल - हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।

1960 – डिएगो माराडोना, अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी।

1962 – कर्टनी वॉल्श, वेस्ट इंडीज क्रिकेटर।

1963 – माइक वेलेटा, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर।

1990 - राही सरनोबत - भारत की महिला पिस्टल निशानेबाज़ ।

2022 - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के बडोदरा में परिवहन विमान विनिर्माण परियोजना की आधारशिला रखी।

2022 - रूस ने यूक्रेन के साथ संयुक्त राष्ट्र की मध्‍यस्‍थता वाले अनाज सौदे को स्‍थगित किया।


*30 अक्टूबर को हुए निधन-


1654 – गो-कोम्यो, जापान के सम्राट थे।

1893 – जॉन जोसेफ कैल्डवेल एबॉट, कनाडा के तीसरे प्रधान मंत्री।

1883 - स्वामी दयानंद सरस्वती - महान् चिंतक तथा समाज सुधारक थे।

1910 - अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस संस्था के संस्थापक हेनरी डुनेन्ट का निधन हुआ।

1915 – चार्ल्स टुपर, कनाडा के छठे प्रधान मंत्री थे।

1974 - बेगम अख़्तर - भारत की प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका थीं।

1984 - ख़्वाजा खुर्शीद अनवर - एक प्रसिद्ध संगीतकार थे।

1990 - विनोद मेहरा - भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।

1990 - राजाराम वांकुडरे शांताराम - एक कुशल निर्देशक, फ़िल्मकार, बेहतरीन अभिनेता थे। 

2011 - अरविंद मफतलाल भारत के प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी थे। 

2014 - वरिष्ठ साहित्यकार रॉबिन शॉ पुष्प (80) का निधन हुआ।

2020 - वरिष्ट राजनीतिज्ञ और तुर्की के पूर्व प्रधानमंत्री मेसुत यिलमाज़ (Mesut Yilmaz) का निधन हुआ।

2020 - बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु श्री संत राम रावजी महाराज का निधन ( लगभग रात 11 बजे ) हुआ।

2021 - यूसुफ हुसैन - भारतीय टेलीविजन अभिनेता थे जो मुख्य रूप से बॉलीवुड में अपने काम के लिए जाने जाते थे ।


*30 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 गुरु श्री रामदास जी जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार )।,

🔅 वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा जयन्ती।

🔅 स्वामी दयानंद सरस्वती पुण्यदिवस।

🔅 विश्व शहर दिवस।

🔅 बचत दिवस भारत (Thrift Day INDIA)।


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789