्
लखनऊ। VIP गेस्ट हाउस के पास सरकारी इमारत की छत गिर गई। हादसे में एक परिवार के पांच लोग दब गए। एसडीआरएफ की टीम ने हाइड्रोलिक क्रेन मंगाकर रेस्क्यू किया। बिल्डिंग में सीढ़ी लगाकर खिड़की के रास्ते से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना हजरतगंज के डालीबाग की है।
ड्राइवर कालोनी में तीन से चार मंजिला जर्जर सरकारी आवास है। बुधवार 10 बजे यहां पर दूसरी मंजिल में बने एक पोर्शन की छत अचानक से भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त घर में दो पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चा मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई मलबे के नीच नहीं दबा।
सभी तेजी से बालकनी की तरफ भागे। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से इमारत की छत गिरी है। हादसे की जानकारी पर डीएम सूर्य पाल गंगवार घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने हादसे की जानकारी ली।
हादसे के वक्त बिल्डिंग में महिलाएं भी फंसी थी। SDRF की टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे के वक्त बिल्डिंग में महिलाएं भी फंसी थी। SDRF की टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
डीएम बोले- सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है
डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर का छज्जा लटक गया था। एक परिवार उसमें रह रहा था, उसके बाहर निकलने का रास्ता जो था वह बंद हो गया था। वह सभी परिवार के सदस्य बालकनी पर आए। उन्होंने तत्काल आपातकालीन मदद मांगी। फायर ब्रिगेड की टीम आपदा राहत की टीम ने सकुशल सभी सदस्यों को बाहर निकाला।
बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर है। इसी के चलते हादसा हुआ है।
बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर है। इसी के चलते हादसा हुआ है।
इतने लोगों को किया गया रेस्क्यू
डीएम ने बताया कि रेस्क्यू में दो पुरुष 2 महिलाएं, एक बच्चा इसमें रेस्क्यू में शामिल थे। किसी को भी हॉस्पिटल में भर्ती नहीं कराया गया है। सभी लोग सकुशल हैं। बहुत पुरानी बिल्डिंग है। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। जो भी बिल्डिंग में अब रह रहे हैं, उनको सभी लोगों को बाहर निकाले जाने के नोटिस दिया जा रहा है।
SDRF की टीम ने बिल्डिंग में सीढ़ी लगाकर लोगों का रेस्क्यू किया।
SDRF की टीम ने बिल्डिंग में सीढ़ी लगाकर लोगों का रेस्क्यू किया।
डीजीपी ने कहा- कोई भी मलबे के नीचे नहीं है
यूपी डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा ने कहा, तिलक मार्ग के पीछे सरकार के पुराने आवास हैं। वहां पर छज्जा नीचे गिर गया और 5 लोगों को निकाल लिया गया। कोई भी मलबे के नीचे नहीं है।
रेस्क्यू के लिए हाइड्रोलिक क्रेन भी मंगाई गई है।
सीएम ने राहत और बचाव के दिए निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं। घायलों का समुचित उपचार कराने को कहा है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें