बुंदेलखंड में जन संग्राम, 48.महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में महेश तिवारी (महतौल) भारतीय जनता पार्टी से प्रवल दावेदार,
क्षेत्र का जनसंपर्क कर जनता का लिया आशीर्वाद
वर्ष 2018 में महेश तिवारी (महतौल) निर्दलीय रहे प्रत्याशी हारने के बाद भी जी जान से रहे समर्पित.
पंकज पाराशर छतरपुर
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे वैसे तमाम राजनीतिक पहलवानों के दिलों की धड़कन बढ़ती जा रही हैं। छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा हाईकमान ने महेश तिवारी (महतौल) को इशारों ही इशारों में निर्देश दे दिए हैं कि वह विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। चुनावी सर्वे में महेश तिवारी (महतौल) अन्य दावेदारों पर भारी पड़ रहे हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा के चुनाव में महेश तिवारी (महतौल) ने निर्दलीय ताल ठोक कर आपसी संघर्ष करते रहे। क्षेत्र से निर्णायक बोट हासिल कर त्रिकोणीय संघर्ष में रहे । बीते वर्ष 2022 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उनके पुत्र अरविंद महेश तिवारी (महतौल) जनपद पंचायत नौगांव में 17.दौनी वार्ड से जनपद सदस्य निर्वाचित हुए और उनके पैतृक गांव ग्राम पंचायत महतौल से उनकी अनुज बहु श्रीमती सिया देवकी नंद तिवारी सरपंच निर्वाचित हुई। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में महेश तिवारी (महतौल) का जलवा बरकरार है। चार माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से महेश तिवारी को भारतीय जनता पार्टी अपना उम्मीदवार बनाएगी । जनता के सुख दुख में दिन हो या रात हो पूरी कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी से समर्पित रहे। विधानसभा के चुनाव बेहद नजदीक है, ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा से महेश तिवारी (महतौल) प्रत्याशी होंगे। केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व की तमाम सर्वे रिपोर्टओं में महेश तिवारी (महतौल) की मजबूत दावेदारी मानी जा रही है । इसी को आधार मानकर केंद्रीय नेतृत्व ने मन बनाया है कि महेश तिवारी (महतौल) को ही महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र का उम्मीदवार बनाया जाए, इस बार महेश तिवारी (महतौल) के नाम पर जनता मुहर लगाने के लिए तत्पर है ।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें