Good Daily News...


गुरुवार, 15 सितंबर 2022

डीएम ने किया टीएचआर उत्पादन इकाई का निरीक्षण ।टीएचआर उत्पादन इकाई से चार ब्लाकों में की जायेगी पूरक पुष्टाहार की आपूर्ति।





 
 देवरिया  15 सितम्बर। जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उसरा बाजार में स्थापित *टीएचआर* उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया। 05 टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता वाली इस इकाई से जनपद के 04 ब्लाकों में आइसीडीएस द्वारा संचालित आंगनबाडी केन्द्रों पर पूरक पुष्टाहार उपलब्ध कराने के लिए टेकहोम फूड की आपूर्ति की जायेगी। जिलाधिकारी ने उत्पादन केन्द्र की प्रभाविता को बढाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
       टेकहोम यूनिट फूड के अन्तर्गत इस केन्द्र में 20 महिलाओं के समूह को जिम्मेदारी सौपी गयी है। तुलसी एग्रो लिमिटेड कम्पनी द्वारा इन महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस केन्द्र पर आटा-बेसन का हलवा व बर्फी, दलिया-मूंगदाल की खिचड़ी बनायी जायेगी, जिसकी आपूर्ति भलुअनी, बरहज, देवरिया सदर तथा रामपुर कारखाना ब्लाक के आंगनबाडी केन्द्रों पर 06 माह से 03 वर्ष तक के बच्चों के लिये की जायेगी। परियोजना के डीएमएम अरविन्द ने बताया कि इस केन्द्र के लिए 300 स्वयं सहायता समूहो ने 30-30 हजार रुपए की रकम का योगदान किया है, जिससे इस केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। उत्पादन केन्द्र में फिलहाल एफसीआई द्वारा रियायती दर पर दिया गया गेहूॅ उपलब्ध है। अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की प्रक्रिया चल रही है।
        जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं के साथ संवाद भी किया और उन्हें इसमें बढ़-चढ़ कर सहभागिता निभाने हेतु प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ने ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके माध्यम से महिलाओं को रोजगार के नये अवसर मिले हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बनी है।
               इस अवसर पर डीसी मनरेगा डीएस राय, ब्लाक मिशन प्रबंधक सदानंद सहित विभिन्न लोग मौजूद थे।
         इसके पश्चात जिलाधिकारी ने भलुअनी ब्लाक के बहोर धनौती गांव में निर्माणाधीन अमृत सरोवर परियोजना के तहत बन रहे तालाब का निरीक्षण किया। 28 लाख रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने एस्टीमेट के अनुसार बाउन्ड्रीवाल, इंटरलाकिंग, पाथवे, स्ट्रीट लाइट, बेंच, आदि का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने तालाब के चारो ओर स्लोप बनाने का निर्देश दिया, जिससे कि तालाब के किनारो पर कटान न हो सके। जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर के तहत बन रही इस तालाब में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता करने के प्रति आगाह किया।  इस दौरान प्रधान रामकृपाल, पंचायत सचिव जय नारायण शर्मा, शत्रुमर्दन शाही मौजूद थे।
             इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने ग्राम नरौलीखेम में हर घर नल योजना के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण किया। उक्त टंकी का निर्माण एलसी इन्फ्रा द्वारा किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता जल निगम अखिल आनंद ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि इस परियोजना के माध्यम से गांव के 640 घरों को नल से जल उपलब्ध कराया जायेगा। पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आगामी 02 माह के भीतर पानी की टंकी का निर्माण भी पूर्ण कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने परिसर का भू स्तर उंचा करने का निर्देश दिया, जिससे बरसात होने पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अम्बुज एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

  रुद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम पचलड़ी में संचालित अम्बुज एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह क...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789