Good Daily News...


शुक्रवार, 16 सितंबर 2022

केजरीवाल पर कांग्रेस ने साधा निशाना, बताया 'सबसे बड़ा झूठा'


Arvind Kejriwal
प्रतिरूप फोटो
गुजरात में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधाते हुये आरोप लगाया कि यह ‘‘सबसे भ्रष्ट’’ पार्टी है और इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ‘‘सबसे बड़े झूठे’’ हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने विश्वास जताया कि कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को को करारा जवाब देगी।

गुजरात में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधाते हुये आरोप लगाया कि यह ‘‘सबसे भ्रष्ट’’ पार्टी है और इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ‘‘सबसे बड़े झूठे’’ हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने विश्वास जताया कि कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को को करारा जवाब देगी। प्रदेश में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। उन्होंने स्वीकार किया कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में पार्टी को और अधिक आक्रामक होने की जरूरत है।

कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब यह स्पष्ट हो गया है कि आप सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘बी टीम’ है। हाल ही में, दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार लगभग 3,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में लिप्त पायी गई थी। केजरीवाल को सबसे बड़े झूठे और आप को सबसे भ्रष्ट पार्टी के रूप में बेनकाब किया जाना चाहिए।’’

कांग्रेस नेता ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘गुजरात में कांग्रेस निश्चित रूप से आप को करारा जवाब देगी। लोगों को हर समय बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। हम यह भी मानते हैं कि कांग्रेस को और अधिक आक्रामक होने की जरूरत है।’’ कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य कुमार ने आरोप लगाया कि आप का दिल्ली मॉडल भाजपा के गुजरात मॉडल की तरह खोखला है। उन्होंने केजरीवाल पर वास्तविक कारणों के बजाय विज्ञापन और प्रचार पर अधिक धन खर्च करने का आरोप लगाते हुए आप को अरविंद ऐड्वर्टाइज़्मेन्ट पार्टी (अरविंद विज्ञापन पार्टी) और ‘‘अरविंद एक्टर पार्टी’’ (अरविंद अभिनेता पार्टी) करार दिया।

कुमार ने कहा, ‘‘केजरीवाल पंजाब के लोगों को गुमराह करके अब गुजरात आ गए हैं। केजरीवाल छोटे मोदी नहीं हैं, वह बड़े मोदी हैं। वह झूठे वादे करने में सुपर पीएचडी हैं। उन्होंने पिछले आठ साल में पूरे भारत में अपने प्रचार पर लगभग 1,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में आप सरकार ने गुजरात में अपने विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए केवल दो महीनों में 36 करोड़ रुपये खर्च किए। दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कुमार ने कहा कि आप के बड़े-बड़े दावों के बावजूद 80 फीसदी सरकारी स्कूल अब भी बिना प्राचार्य के हैं जबकि 500 ​​के वादे के मुकाबले सिर्फ 63 मॉडल स्कूल बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में अपने आठ साल लंबे शासन के दौरान एक भी सड़क, अस्पताल या फ्लाईओवर नहीं बनाया है।

Disclaimer: जीडीएन ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789