Good Daily News...


मंगलवार, 23 अगस्त 2022

दिशा की बैठक में योजनाओं की हुई समीक्षा_


 जनहित के कार्याे में प्राथमिकता बरतने की, की गयी अपेक्षा

 अधिकारी व जनप्रतिनिधि एक दूसरे के पूरक, जनपद के विकास में समन्वय के साथ निभाये अपनी भूमिका-सलेमपुर सांसद

 जन समस्याओं का समाधान करने में न निभाये औपचारिकता बल्कि प्राणिकता के साथ करें उसका समाधान-सदर सांसद

 टीम वर्क से जनपद को सर्वश्रेष्ठ रखने के लिए किया जायेगा कार्य-डीएम 

 देवरिया 23अगस्त। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा) की बैठक विकास भवन गांधी सभागार में सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता एवं सदर सांसद डा0रमापति राम त्रिपाठी, बासगांव सांसद कमलेश पासवान ,ग्राम्य विकास मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह,  सदर विधायक डा0शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज दीपक मिश्रा उर्फ शाका, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर,  एमएलसी डा0 रतन पाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी,  जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह,  पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा एवं अन्य जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
          इस दौरान केन्द्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता से जुडे योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी। जनप्रतिनिधियों द्वारा जन सुविधाओं से जुडे अनेक सुझाव व समस्याओं को भी रखा गया, जिसके समाधान के निर्देश समिति द्वारा अधिकारियों को दी गयी।
          अध्यक्ष सलेमपुर सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागो से जुडी जो शिकायतें व फीडबैक रखा गया है, उसे अधिकारी गंभीरता से लेते हुए समय सीमा के अन्दर उसका समाधान करेगें तथा नियमित रुप से तीन माह में इस समिति की बैठक आयोजित की जाए। उन्होने कहा कि यह विकास कार्याे को लेकर अत्यन्त ही महत्वपूर्ण बैठक होती है, विकास कार्याे के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण सामने आते है तथा आने वाली समस्याओं का समाधान कैसे हो, यह सभी की मंशा होनी चाहिए। जनपद का विकास कैसे हो, उसमें सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।  जन सुविधाओं से जुडे जो भी समस्यायें उठाये जाते है, उसे अधिकारी गंभीरता से लें और उसका निराकरण करायें। अधिकारी व जन प्रतिनिधी एक दूसरे के पूरक हैं। जनपद के विकास के लिए आपसी  समन्वय होना चाहिए। बैठक में जितनी भी सुझाव व शिकायतें आयी है उसका निराकरण हो। विकास योजनाओं के सफलतम क्रियान्यावन के लिए रोडमैप तैयार कर कार्य किए जाये तथा अधिकारी व जनप्रतिनिधि जनपद के विकास के लिए आगे आ कर टीम भाव से कार्य करें, जिससे कि विकास की दिशा में जनपद अग्रणी रहे।
         सदर सांसद डा0रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य है कि अधिकारी व जनप्रतिनिधि एक जगह बैठ कर संचालित योजनाओं की समीक्षा करें। जहां कोई कमियां आये, उसका निराकरण करायें। उन्होने कहा कि केवल बैठकों में ही संवाद न हो बल्कि जनहित के मुद्दो पर चर्चा होती रहनी चाहिये। समाधान भी होना चाहिये व जनता तक उसका हित पहुॅचना चाहिये। उन्होने कहा कि समाधान व चर्चा औपचारिकता नही बल्कि प्रमाणिकतायुक्त होनी चाहिये।
       ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की समीक्षा में अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया की 14 प्रोजेक्ट स्वीकृत थे जिनका कार्य पूर्ण हो चुका है। सड़को की गुणवत्ता की जांच के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर की सहायता लेने का निर्देश एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दिया गया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने सभी प्रोजेक्ट्स में पारदर्शिता के दृष्टिगत डिस्प्ले बोर्ड लगाने के लिए पुन: निर्देश दिया, जिस पर प्रोजेक्ट का नाम, कार्यदायी संस्था,धनराशि, प्रारंभ एवम समाप्ति का दिनांक अंकित हो।
      लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में सांसद सलेमपुर ने निर्देश दिया की सलेमपुर देवरिया 4 लेन रोड को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। और सड़को को जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त किया जाए।
         प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की समीक्षा में यह निर्देश दिया गया कि इसमें जब भी नए लक्ष्य शासन की ओर से स्वीकृत हो तो कोई भी पात्र योजना से न छूटे यह सुनिश्चित किया जाये।  जिला विकास अधिकारी ने माननीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अभी नए लक्ष्य नहीं प्राप्त है ।
                सदर सांसद श्री त्रिपाठी ने  मनरेगा के तहत तालाबो के सुन्दरीकरण एवं अमृत सरोवर बनाये जाने की समीक्षा में कहा गया कि अमृत सरोवर के कार्य को केवल औपचारिकता के तौर पर न लिया जाए इसका  उद्देश्य प्राचीन भारतीय संस्कृति को पुन: जीवित करना है एवम गावों से नागरिक मजबूरी में पलायन न करे। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों के चारो ओर वृक्षारोपण हो एवम बगल में खेलकूद मैदान तथा ओपन व्यायामशाला का भी निर्माण कराया जाए। डीसी मनरेगा ने अवगत कराया की जनपद में अमृत सरोवर के लिए 237 स्थल चिन्हांकित हो चुके है।तालाबो का प्रस्ताव लेकर इस कार्य को कराया जाये। 
         
   विद्युत विभाग की समीक्षा में निर्देश दिया गया कि प्रशासनिक ढांचे को और सदृढ किये जाने की आवश्यकता है। जर्जर तारो, ट्रान्सफार्मर का प्रतिस्थान समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाये। माननीय मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने निर्देश दिया की अवर अभियंता अपने क्षेत्र में रहे। फोन अटेन्ड करें। बांसगांव संसद श्री कमलेश पासवान जी ने निर्देश दिया की ट्रांसफार्मर खराब होने पर 36-48 घंटे में चेंज कर दिया जाए।
एमएलसी श्री डी पी सिंह ने सुझाव देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में सभी तारो को भूमिगत करने के लिए एक प्रस्ताव शासन को भेजे।
     सिंचाई विभाग की समीक्षा में सदर विधायक श्री शलभ मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया की नहरों में पानी टेल तक नही जा रहा है, बहुत जगह बीच बीच में ही पानी को डायवर्ट कर दिया जा रहा है। अधिशासी अभियंता(सिंचाई) ने अवगत कराया की प्रतिदिन पेट्रोलिंग करके कटाव को रोका जा रहा है।
        जल विभाग की समीक्षा में बासगांव सांसद श्री पासवान ने सड़क को खोद कर छोड़ दिए जाने पर अधिशासी अभियंता (जल निगम) को निर्देश दिया की जहा जहा भी सड़क को खोदा गया है पहले वहा बनाई जाए।
        स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में पीएचसी एवम सीएचसी पर डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
             ऑपरेशन कायाकल्प, आईसीडीएस, ट्यूवेल, सेतु निगम, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की भी समीक्षा की गयी। 
          जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा लाये गये समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण कराया जायेगा।सकारात्मक सुझावों पर तुरंत कार्य किया जायेगा।अधिकारी टीम वर्क से कार्य कर जनपद को विकास में सर्वश्रेष्ठ  बनाये रखने के लिए कार्य करेगें। सभी अधिकारी पूरे मनोयोग से कार्य कर जनपद के सर्वाग्रीण विकास के लिए सक्रिय रहेगें। जहां कही भी कोई दिक्कत आयेगी, उसमें जनप्रतिनिधि गण का भी सहयोग लिया जायेगा। उन्होने अधिकारियों को बैठक में आये सुझाओं का अनुपालन किये जाने का निर्देश दिया। अतिथियों का स्वागत बुके देकर  किया गया।
      बरहज विधायक दीपक मिश्रा ने जनहित से जुडे बिजली, करुवना मगहरा सड़क  आदि की समस्याओं को रखा। भाटपाररानी विधायक संभाकुंवर ने क्षेत्र के खराब सडकों व हाइटेन्सन बिजली के तार को नीचे होने से संबंधित समस्याओं को उठाया।  
       बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, डीएफओ जगदीश आर, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिन्द, पीडी रवि शंकर राय, उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल, डीपीआरओ अविनाश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीएन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकान्त राय, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी ए के सिंह, अन्य अधिकारी गण, क्षेत्र पंचायत प्रमुख/प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज गिरने से 4 लाशें मलब्वे से निकली----

 ब्रेकिंग न्यूज़ । प्रयागराज:सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का यह कोल्ड स्टोरेज है इसमें तीन लाख पैकेट आलू आते हैं. तीन हिस्से में एक हिस्सा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789