देवरिया, 24 अगस्त। युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता कल (25 अगस्त) से रविन्द्र किशोर शाही स्टेडियम में प्रारंभ होगी।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बरहज विधायक दीपक मिश्र उर्फ शाका जी करेंगे।
इस कार्यक्रम में वॉलीबॉल, कबड्डी,कुश्ती, भारोतोल्लन एवं एथलेटिक्स विधाओ मे 16 विकास खंडों में आयोजित खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजयी सभी खिलाड़ी जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
जनपद स्तर पर विजित सभी खिलाड़ी मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें