Good Daily News...


बुधवार, 24 अगस्त 2022

छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म: वाह रे पुलिस चार दिन बाद मुकदमा तब दर्ज किया जब घटना शोसल मीडिया पर हुई वायरल


जौनपुर । जिले की सीमा से सटे सराय ममरेज थाना क्षेत्र के एक गांव से जंघई (जौनपुर) पढ़ने आ रही एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के चार दिन बाद सोशल मीडिया पर खबर फैलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है।
प्रयागराज जनपद के सराय ममरेज थाना के एक गांव निवासी स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा 18 अगस्त को जंघई जौनपुर के एक कॉलेज में पढ़ने आ रही थी। आरोप है कि सराय ममरेज के चौका मोड़ के पास बोलेरो से पहुंचे दो लोगों ने उसे बोलेरो में उठा लिया। नशीला पदार्थ सूंघा कर उसे अन्यत्र ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एक दिन तक परिवार के लोगों को नहीं बताया।
एक दिन बाद उसने अपने पति को घटना की जानकारी दी तो पति ने सराय ममरेज थाना की जंघई चौकी पर पहुंच प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। सोमवार को घटना की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हरकत में आई पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा दिया। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789