*
देवरिया, 30 अगस्त।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर लेखपाल/प्रभारी राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी, बरहज ने बताया कि आज दिनांक 30 अगस्त 2022 को निरीक्षक, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर द्वारा लेखपाल अशोक कुमार पांडेय को ट्रैप किया गया है। उक्त प्रकरण में तहसीलदार बरहज को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो 15 दिन के भीतर मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें