देवरिया 07 जून 2022।राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उ0प्र0 विजय लक्ष्मी गौतम जनपद देवरिया में आयेंगी। इस दौरान विभिन्न आयोजित कार्यक्रमो में भाग लेगीं।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जी कल 08 जून को पूर्वान्ह 11 बजे विकास खण्ड सलमेपुर के ग्राम रामपुर बछउर एवं 12 बजे ग्राम कपुरी में तथा अपरान्ह 01 बजे विकास खण्ड लार के ग्राम पडरी गजराज एवं अपरान्ह 02 बजे ग्राम चोरडिहा लार में अमृत सरोवर भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेगी। 09 जून को मंत्री जी द्वारा स्थानीय क्षेत्र भ्रमण किया जायेगा।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें