सोमवार, 6 जून 2022
Home »
» होमगार्ड इंद्रजीत बिद हत्याकांड के आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार
होमगार्ड इंद्रजीत बिद हत्याकांड के आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में रविवार की सुबह आर्केस्ट्रा के दौरान अश्लील गीत की फरमाइश पूरी न होने पर घर पर हमलाकर आयोजक सेवानिवृत्त होमगार्ड इंद्रजीत बिद की पीटकर हत्या, तोड़-फोड़ व कई लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने नामजद आठ में से छह आरोपितों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपितों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी हमराहियों के साथ घटना के बाद से ही आरोपितों के घर व आस-पास के गांव स्थित रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रहे थे। भोर में मुखबिर की सूचना पर दुदौली नहर के पास से छह आरोपितों को धर दबोचा। वे कहीं भागने की फिराक में थे। पकड़े गए आरोपितों में शमीम उर्फ गोगा, उसका पुत्र सलमान, शाहरूख, सलाउद्दीन, मोहम्मद अली व नीरज हैं। सभी बभनौली गांव के निवासी हैं।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें