Good Daily News...


मंगलवार, 7 जून 2022

बारात में शामिल एक मनबढ़ युवक ने किया नौ वर्षीय बालिका के साथ रेप



जौनपुर।*सुजानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को आयी बारात में शामिल एक मनबढ़ युवक ने गांव के नौ वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर घर से तीन सौ मीटर दूर ले जाकर रात करीब ग्यारह बजे उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बालिका की हालत बिगड़ने लगी तो वह उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह घर पहुंचने के बाद छात्रा के परिजनों को जानकारी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब दो दर्जन बाराती एवं रिश्तेदारों को थाने पर बैठाकर जांच में जुटी है। घटना से गांव में तनाव व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात क्षेत्र के एक गांव में चनेथू, सराय ममरेज, प्रयागराज से बारात आई थी। रात करीब साढ़े दस बजे बारात में शामिल एक युवक पड़ोसी के घर गया और पूछा कि आस पास कोई दुकान है क्या। जिसके बाद नौ वर्षीय बालिका ने कहा कि बगल में ही दुकान है चलिए मैं दिखाती हूं। युवक ने दुकान से गुटखा व सिगरेट खरीदा और बालिका को भी नमकीन के साथ बिस्किट दिलाया। लौटते समय सुनसान जगह देखकर युवक ने बालिका से दुष्कर्म किया। स्थिति गंभीर होते देख बारात से युवक भाग गया। जब परिजनों को जानकारी हुई तो युवक की खोजबीन शुरू हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब दो दर्जन से अधिक बाराती और रिश्तेदारो को थाने ले आयी। रात में पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बालिका का इलाज जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आरोपी युवक काला पैंट और सफेद शर्ट पहना था तथा चेहरे पर दाढ़ी भी रखा था। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि वीडियो ग्राफी और फोटोग्राफी चेक की जा रही है। आरोपी बाराती है या रिश्तेदार यह अभी तय नहीं हो पाया है। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *11 अगस्त 2026 , मंगलवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में समय व्यतीत करेंगे। आ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789