"
देवरिया 29 जून।जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय, जनपद- देवरिया में आज "सांख्यिकी दिवस" का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, डा० मनोज कुमार पाण्डेय ने किया। वर्ष-2022 में सॉख्यिकी दिवस का विषय वस्तु "सतत् विकास के ऑकड़े है। प्रभारी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, डा० मनोज कुमार पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के महान् साख्यिकीविद और वैज्ञानिक प्रो० प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस का जन्म कोलकाता में 29 जून 1893 में हुआ था। प्रो० महालनोबिस ने सांख्यिकी में नव प्रयोग कर सूत्रों को अत्यन्त सरल बनाया एवं व्यवहारिक रूप में प्रयोग किया। सतत् विकास में विश्व के 193 देशों का एक साथ मिलकर 17 लक्ष्यों को प्राप्त कर दुनिया को 2030 तक बेहतर बनाने का वादा किया गया है। सतत् विकास में गरीबी, भुखमरी, पर्यावरण, शिक्षा आदि का विकास किया जाना है। अर्थ एवं सख्या विभाग के महत्वपूर्ण कार्यों में प्रो० महालनोबिस के सिद्धान्तों / सूत्रों का प्रयोग राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण, वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण, औद्योगिक उत्पादन सूचकाक इत्यादि में किया जाता है। मो० अनवर, अपर सांख्यिकीय अधिकारी ने बताया कि प्रो० महालनोबिस ने साँख्यिकीय सूत्रों को कृषि व्यवसाय, कारखाना, जनसंख्या विश्लेषण या अन्य सरकारी / प्राइवेट क्षेत्रों में स्टैटिस्टिकल टूल्स के रूप में उपयोग किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम में अपर सांख्यिकीय अधिकारी सतीश चन्द,आलोक कुमार सिंह, आदेश सिन्हा, संजीव कुमार गोंड, वरिष्ठ सहायक यशवन्त राम, संतोष कुमार यादव ने सम्बोधित किया। बैठक में डा० मनोज कुमार पाण्डेय, मो० अनवर, सतीश चन्द, आलोक कुमार सिंह, आदेश सिन्हा, संजीव कुमार गोंड, वरिष्ठ सहायक, यशवन्त राम, संतोष कुमार यादव, ओम प्रकाश गुप्ता, रामवचन यादव, संजीव कुमार, अनीश कुमार खरवार उपस्थित रहे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें