Good Daily News...


सोमवार, 6 जून 2022

सीडीओ ने किया आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों के निर्माण कार्य की जांच


देवरिया  06 जून।मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद में आवंटित 13 नवीन निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों में से विकास खण्ड बैतालपुर ग्राम पंचायत रूच्चापार, विकास खण्ड रामपुर कारखाना के ग्राम पंचायत करनपुर उर्फ पचफेडा में निर्मित हो रहे आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों के निर्माण कार्य की जांच आज  की गयी जिसमें पाया गया कि ग्राम पंचायत रूच्चापार में कार्य रुका हुआ है। ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि मनरेगा में सामग्री मद से बजट के अभाव के कारण भवन का निर्माण कार्य रूका हुआ है। दीवाल छत स्तर तक पहुँच चूकी है। कार्य की गुणवत्ता सन्तोषजनक पायी गयी है। उपस्थित प्रधान को सुबह शाम दिन में दो बार तराई कराने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही अवगत कराया कि मिट्टी भराई का कार्य अनिवार्य रूप से 10 दिन के अन्दर करा लिया जाय ताकि मिट्टी को बैठने में पर्याप्त समय मिल सके एवं टाईल्स आदि लगने के बाद क्षतिग्रस्त होने की समस्या न हो। अवर अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को निर्देशित किया गया कि वे समय-समय पर इस क्षेत्र का भ्रमण करते रहें एवं भवन को ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। शासन के निर्देशानुसार उक्त भवनों में गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों का ही प्रयोग किया जाय इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय।
     इसी क्रम में विकास खण्ड रामपुर कारखाना के ग्राम पंचायत करनपुर उर्फ पचफेडा में निर्मित हो रहे आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का निरीक्षण किया गया इस भवन की भी दीवाल लिंटल स्तर तक खड़ी हो गयी है। यहां भी दीवालों को आवश्यकतानुसार तराई करने हेतु एवं मिट्टी भराई कार्य ससमय कराने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय कृष्ण कान्त राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, देवरिया  अजय कुमार नायक, सी०डी०पी०ओ०. रामपुर कारखाना, ए०डी०ओ० कॉपरेटिव राकेश सिंह, अवर अभियन्ता बद्री प्रसाद उपस्थित थे।
  
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

BJP ने क्षेत्र प्रभारियों व मोर्चा प्रभारीयों की घोषणा की...

  लखनऊ-। *BJP ने क्षेत्र प्रभारियों  की घोषणा की......!!* राम प्रताप सिंह चौहान पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी। गीता शाक्य ब्रज क्षेत्र, शंकर लोध...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789