देवरिया 07 जून। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा विकास खण्ड बरहज ग्राम पंचायत खुदिया बुजुर्ग एवं करायल शुक्ल मे पंचायत राज विभाग (आर0जी०एस०ए०) एवं मनरेगा के कन्वर्जेन्स से बनाये जा रहे पंचायत का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय जिला पंचाययत राज अधिकारी, सहाक विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सचिव आदि उपस्थित रहें
ग्राम पंचायत खुदिया बुजुर्ग में पंचायत राज विभाग (आर०जी०एस०ए०) एवं मनरेगा से वर्ष 2020-21 मे स्वीकृत पंचायतज भवन पर स्वीकृत धनराशि 20.02 लाख के सापेक्ष कुल 11.59 लाख व्यय किया गया है एवं कार्य स्थल पर दोयम दर्जे की इंट पायी गयी एवं कही भी सपोर्ट के लिए विम का प्राविधान नही किया गया है। निर्माण में सफेद बालू का प्रयोग किया गया है एवं दिवार अभी से फटे हुए पाये गये व शासनादेश के अनुसार निर्धारित मानचित्र के अनुसार नही बना है। इस सम्बन्ध में जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये गये कि उक्त कार्य की कॅमेटी बनाते हुए जाँच कराया जाय। इसी प्रकार वर्ष 2019-20 में स्वीकृत ग्राम पंचायत करायल शुक्ल मे बन रहे पंचायत भवन पर स्वीकृत धनराशि 20.36 लाख के सापेक्ष कुल 17.78 लाख व्यय किया गया है एवं पंचायत भवन अभी भी अपूर्ण है निरीक्षण के समय फर्श का कार्य चल रहा था।
ग्राम पंचायत बढ्या हरदो में मनरेगा योजनान्तर्गत पोखरी खुदाई कार्य का निरीक्षण किया गया मौके पर कुल 24 श्रमिको द्वारा कार्य किया जा रहा था सबके पास जाबकार्ड पाया गया खुदाई मे रोप नही बनाये जाने पर सम्बन्धित तकनीकी सहायक श्री संन्तोष शर्मा को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए निर्देश दिये गये कि मानक के अनुरूप पोखरी की खुदाई कराया जाय। ग्राम रोजगार सेवक द्वारा एन०एम०एस० के माध्यम से उपस्थिति दर्ज नहीं किये जाने पर आज का मानदेय अदेय किये जाने के निर्देश दिये गये।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें