टीका लगवाकर दे महामारी को मात- महापौर
गोरखपुर । नगर निगम परिसर में चल रहे निः शुल्क टीकाकरण अभियान का निरीक्षण महापौर सीताराम जायसवाल ने किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों व टीकाकरण कराने आये लोगों से किसी भी प्रकार की होने वाली असुविधा की जानकारी ली।
सऊदी अरब से वापस आने के बाद प्रथम खुराक की टीका लगवा रहे अख्तर खां से मिलकर हाल जाना। महापौर ने इस अवसर पर कहा कि जो भी लोग अभी पहला टीका नहीं लगवाया है वो जल्द से अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका लगवा ले व दूसरे टीका का समय आते ही उसे भी लगवाकर महामारी को मात दें। ओमिक्रोन के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए सरकार ने टीकाकरण अभियान को और भी तेज कर दिया है। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ पार्षद अजय राय , मुख्य अभियंता सुरेश चंद ,नर्वदेश्वर पांडेय,अवनीश भारती,राजन सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें