Good Daily News...


बुधवार, 22 सितंबर 2021

दुपट्टे के सहारे लटकता मिला विवाहिता का मिला शव




    जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव के तेलिया इनारा मोहल्ले के राजभर बस्ती में एक विवाहिता का शव दुप्पटे के सहारे कच्चे मकान के लकड़ी के कड़ी से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम तोडी के नेतृत्व में कार्यवाही में जुटी है। गांव की रहने वाली नीतू राजभर 25 पत्नी रवि कांत राजभर की शादी 2019 की जून माह में रविकांत से हुई थी। मृतका का पति रोजगार के सिलसिले में लुधियाना रहता है और नीतू घर अपने जेठानी के साथ आरा रहती थी। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे किसी कार्यवश कमरे मे गये स्वजनों को नीतू का शव दुपट्टे के सहारे कच्चे मकान के करील में लटका मिला। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जुट गये। सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोरी एवम थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक मौके पर पहुंचे और कार्यवाही में जुट गए। सूचना दिये जाने पर मायके वालों के अनुरोध पर समाचार लिखे जाने तक शव को अभी उतारा नही जा सका और मायके वालों का इंतजार हैं ।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज के दिन आप अपनी वाणी पर संयम रखने का काफी प्रयास करेंगे लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाएंगे। स्वार्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789