Good Daily News...


बुधवार, 25 अगस्त 2021

बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटा एक लाख चार हजार रुपए




जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बाँसबारी झोरीया में झुरमुटों के पास  बैंक में पैसा जमा करने जा रहे कलेक्शन मैनेजर को बदमाशों ने असलहे के बल पर आतंकित कर  लूटकर फरार हो गए , सूचना मिलते ही थानागद्दी और केराकत पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बुधवार को बदमाशो ने  नुआंव गांव निवासी मनीष कुमार सिंह को आतंकित कर पैसो से भरा बैग लूट लिए।मनीष सिंह ई काम एक्सप्रेस कंपनी का कलेक्शन मैनेजर है। ई काम एक्सप्रेस कंपनी ऑनलाइन सामानों की डेलिवरी और कैश कलेक्शन का काम करती है। थानागद्दी बजार में सोहनी गेट के पास उसका कार्यालय है।
कंपनी के ब्रांच मैनेजर अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मनीष कुमार सिंह  एक लाख चार हजार एक सौ रुपए बैग में लेकर मोटरसाइकिल से केराकत स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने जा रहा था। बांसवारी झोरीय गांव के पास एक अपाची मोटरसाइकिल से तीन बदमाशों ने पीछे से ओवरटेक कर रोक लिया।

पीड़ित के मुताबिक जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसे मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया और असलहा दिखाकर उसका रुपए वाला बैग छीनकर  केराकत की ओर भाग गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और थानागद्दी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि पीड़ित के साथ वालो को पूछताछ चल रही है पीड़ित व साथियो का अलग अलग बयान दें रहे है।पुलिस ने पीड़ित के साथ साथ चार अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

  गौरी बाजार। विकास खंड गौरी बाजार के न्याय पंचायत रामनगर अंतर्गत ग्राम सभा शिवपुर के टोला पड़रही स्थित डा. बीआर एंड डीपीएस गायत्री वंशम विद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789