Good Daily News...


गुरुवार, 12 अगस्त 2021

अमृत महोत्सव कार्यक्रम, श्रीनगर में आजअमर शहीद के परिजनों को कार्यक्रम की जानकारी ही



    देवरिया। सलेमपुर तहसील के श्रीनगर गांव में अमर शहीद गंगा सागर यादव पुत्र स्व.लालबिहारी के नाम पर कार्यक्रम का आयोजन हैं पर उनके परिजनों को कोई सूचना तक नहीं है हम आपको बताते चले आजादी की 75 वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे प्रदेश मे वृहद रुप से मनाया जा रहा है जनपद मे अधिकारियों के तय कार्यक्रम के मुताबिक श्रीनगर गांव मे लगी शहीद गंगासागर के प्रतिमा के पास आज कार्यक्रम का आयोजन हैं पर उनके पत्नी, बेटों सहित परिजनों को सूचना तक नहीं दी गयीं है इस संबध मे जब उनके परिजनों से बात की गयीं तो उनके बड़े बेटे संजय यादव ने बताया कि मैं राजस्थान में हुं हमें कोई जानकारी नहीं है वही छोटे बेटे सुनील यादव ने बताया कि मैं मां सुमित्रा देवी के साथ घर श्रीनगर पर ही हूँ हमे इस तरस की कोई जानकारी नहीं दी गयीं हैं अगस्त माह के 16 तारिख 2003 को मेरे पिता जम्मू कश्मीर के राजौरी जिला के नवसेरा सेन्टर मे देश की सेवा करते हुए सदा के लिए धरती मां के गोद में सो गयें थे उस समय मैं तीसरी कक्षा का छात्र था मेरा बुद्ध इनता नहीं था मां बताती हैं कि मेरे पिता बहुत ही बहादुर थे वो देश की रक्षा करतें हुए 1995 मे 6 घुसपैठियों को मौत की नीद सुला दिया था जिनकी बहादुरी के लिए भारत सरकार ने मैड़ल व प्रशस्तिपत्र 14 मई 2002 को देकर सम्मानित किया था जो देव भूमि देवरिया के लिए गौरव की बात थी उनकी शौर्य गाथा व बहादुरी को देख आज भी क्षेत्र व जनपद व देशवासियों के दिलों में देश प्रेम की भावना जागृत कर जोश पैदा कर देती है उनकी प्रतिमा उनके पैतृक निवास श्रीनगर मे लगा हुआ है जो उपेक्षा का शिकार हैं जिसका शिलान्यास पूर्व विधायक व सांसद रहे स्व. हरिकेवल प्रसाद ने 2003 मे की थी ।

कार्यक्रम के संबध मे श्रीनगर की ग्रामप्रधान लालमती देवी के पुत्र (प्रतिनिधि) वृजेश कुमार गोड़ ने बताया लेखपाल प्रमोद कुमार व सिग्रेटरी अशवनी मल्ल का फोन आया था क्या कार्यक्रम हैं वो रात तक आयेंगे तो पता चलेगा । 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

  गौरी बाजार। विकास खंड गौरी बाजार के न्याय पंचायत रामनगर अंतर्गत ग्राम सभा शिवपुर के टोला पड़रही स्थित डा. बीआर एंड डीपीएस गायत्री वंशम विद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789