Good Daily News...


बुधवार, 11 अगस्त 2021

प्रख्यात भौतिक विज्ञान के स्वर्गीय हरदयाल सिंह होरा के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में स्व. हरदयाल सिंह होरा के स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

भारतीय विज्ञान संचालक समूह एवं युग निर्माण शिक्षा संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज देवरिया खास के तत्वाधान में प्रख्यात भौतिक विज्ञान के स्वर्गीय हरदयाल सिंह होरा के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में स्व. हरदयाल सिंह होरा के स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह जी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में लगे बच्चों को आशीर्वाद देती हू, तथा देवरिया में विज्ञान संस्कृति और शिक्षा की संस्कृति का निर्माण करने और ऊर्जा प्रदान करने वाले गुरु स्वर्गीय हरदयाल सिंह  को मैं नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं, गुरु वही है जो छात्रों को अपने लक्ष्य तक पहुंचाएं और उन्हें जीवन में सफल होने के लिए मार्गदर्शन करें, गुरु बच्चों के सपनों को उड़ान देता है स्वर्गीय हरदयाल सिंह जी ऐसे ही लोकप्रिय शिक्षक के रूप में प्रख्यात रहे। मैं बोर्ड में प्रस्ताव करके स्वर्गीय हरदयाल सिंह होरा जी की स्मृति में उनके घर से गुजरने वाले मार्ग का नाम उनके नाम पर हरदयाल सिंह होरा मार्ग पारित कराने का संकल्प करती हूं ऐसा नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह जी ने कहा। समारोह की अध्यक्षता कर रहे नागरी प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष आचार्य परमेश्वर जोशी ने कहा कि विज्ञान के लक्ष्य प्रतिष्ठित शिक्षक स्वर्गीय हरदयाल सिंह होरा की स्मृति में किया गया आयोजन स्मरणीय है। देवरिया में प्रथम बार भौतिक विज्ञान की कोचिंग की परंपरा की शुरुआत उन्होंने ही किया, मातृ देवो भव: पित्र देव भव: और आचार्य देव भव: हमारी प्राचीन परंपरा है। उन्होंने देवरिया के धरती की अद्भुत सेवा की है इसका प्रमाण इस धरती से शिक्षा लेकर देशभर में फैले उनके शिष्यगण है जो उनका नाम उजागर कर रहे हैं।
डॉक्टर शशि भूषण लाल श्रीवास्तव ने कहा कि स्वर्गीय श्री होरा जी एम oएसo सीo में मेरे सहपाठी रहे, मैंने उस बैच को टॉप किया फिर रिसर्च में चला गया , होरा जी को मैं बड़ा भाई मानता था।
विज्ञान संचालक इंद्र कुमार दीक्षित ने श्री होरा जी का जीवन परिचय संक्षेप में बताते हुए अपने साथ विज्ञान संचार के मंचों को शेयर किए जाने का भावपूर्ण स्मरण किया उन्होंने कहा कि स्वर्गीय होरा जी के पढ़ाएं विद्यार्थी आज भारत ही नहीं विश्व के अनेक देशों में चिकित्सक ,अभियंता, प्रशासक ,वैज्ञानिक और अध्यापक के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। वह न्यूटन के भौतिक नियमों से लेकर क्वांटम भौतिकी नैनो पार्टिकल्स और ब्रह्मांड के अस्तित्व में ब्लैक होल सिद्धांत तक सभी विषयों को बच्चों के बीच सरल भाषा में समझाने में माहिर थे। विज्ञान संचार भूपेंद्र उपाध्याय ने स्वर्गीय होरा जी को स्मरण करते हुए उनके कुशल मार्गदर्शन में देवरिया विज्ञान कांग्रेस और विज्ञान कार्यक्रमों के आयोजनों को याद किया।
कवि राम नगीना यादव और नित्यानंद यादव ने अपनी विनोद को और विज्ञान जागरूकता का संदेश देने वाली कविताओं के माध्यम से श्री हरदयाल सिंह होरा का स्मरण किया।
डॉ वरेश नागरथ, डॉ रितु नागरथ, गंगा प्रसाद पांडे ,ऋषिकेश राज तिवारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर युग निर्माण इंटर कॉलेज देवरिया के साथ छात्र छात्राओं को स्वर्गीय हरदयाल सिंह होरा के स्मृति सम्मान से मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इसमें विद्यालय की छात्रा श्रेया सिंह, प्राची सिंह, श्रद्धा मद्धेशिया ,शालू द्विवेदी, राज रावत ,अनामिका द्विवेदी, रितिका सिंह और किसलय तिवारी ने सम्मान प्राप्त किया।
समारोह में युग निर्माण शिक्षण संस्थान इंटरमीडिएट कालेज की प्रबंधक श्रीमती संगीता पांडे, निदेशक श्री जितेंद्र पांडे ,कमलजीत कौर ,चांदनी कौर ,मुन्नी गुप्ता, बृजेश पांडे प्रबंधक विद्या धर्म संजीवन संस्कृत महाविद्यालय ,श्रुति होरा , प्रमोद पांडे शिवेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।
जिला विज्ञान कांग्रेस के समन्वयक श्री अनिल कुमार त्रिपाठी ने समारोह का कुशल संचालन किया इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गण भी उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

  गौरी बाजार। विकास खंड गौरी बाजार के न्याय पंचायत रामनगर अंतर्गत ग्राम सभा शिवपुर के टोला पड़रही स्थित डा. बीआर एंड डीपीएस गायत्री वंशम विद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789