जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए पार्टी की नीतियों के बारे में विचार विमर्श किया।
गोरखपुर। विधानसभा 320 कैंपियरगंज क्षेत्र के बढ़या एवं लालपुर गांव में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का कार्यक्रम रखा गया था। जिस के मुख्य अतिथि के तौर पर आए हुए समाजवादी पार्टी से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी का जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव द्वारा अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नीतियों को बताते हुए धर्मेंद्र सोलंकी ने कहा कि देश और प्रदेश में झूठों की सरकार है पूर्व की सरकारों द्वारा किए गए कार्यों का उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ फीता काटने में ही मस्त है। जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार के द्वारा महंगाई भ्रष्टाचार लूट हत्या बलात्कार जैसी घटनाएं रोज घट रही है।आगे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब हमारी सरकार थी तब कन्या विद्या योजना, लैपटॉप ,बच्चियों को दिया गया और बैग पर सिर्फ सरकार का लोगो था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की झूठी सरकार तो 15 लाख रुपए का जुमला साबित हुई। इतना ही नहीं 5 किलो गेहूं या चावल की बोरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगाकर अन्न देना झूठा प्रचार प्रसार करना भाजपा सरकार द्वारा यह कैसा न्याय है। अब दिन आ गया है कि उत्तर प्रदेश का नौजवान, गरीब, किसान ,मजदूर, उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार लाना चाह रहा है।कार्यक्रम में विक्रम यादव, संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय यादव, रामहित यादव, महेंद्र विश्वकर्मा, सुनील यादव, विवेक मिश्रा ,शेख लतीफ, पन्ने लाल यादव, शिव नारायण यादव, सुरेंद्र मौर्य, ओम प्रकाश यादव, धर्मेंद्र यादव, मनीष समाजवादी, विवेक यादव, गोलू, अली हसन, रामकृपाल यादव, राम आध्या, बेलदार,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें