देवरिया। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की समाजवादी पार्टी की एक बैठक सेमरौना स्थित सपा कैंप कार्यालय पर हुई जिसमें सेक्टर व बूथ प्रभारियों को चुनाव को देखते हुए सक्रियता व लगन से वोट बढ़ाने पर जोर दिया गया
बैठक के मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव थे जिनका स्वागत उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर किया
दिलीप यादव ने कहा कि आगामी 2022 का चुनाव है जिसमें भाजपा की कथनी व करनी को जनता के बीच उजागर करना है तथा हमारे मुखिया द्वारा किए विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखना है साथ ही सेक्टर प्रभारी अपने-अपने बूथ पर वोट बढ़ाने का कार्य करेंगे
बैठक में जिला उपाध्यक्ष उद्घव नारायण सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख जटाशंकर द्विवेदी ,पूर्व प्रत्याशी प्रदीप यादव, अभिषेक यादव, हरेंद्र सिंह त्यागी, सीताराम यादव, साधु यादव, लक्ष्मण निषाद, इंद्रजीत निषाद, सिकंदर यादव संजय यादव हंसनाथ यादव ,जावेद अख्तर जिलानी ,दानिश शेख, विजय यादव, आदि लोग थे बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामसेवक यादव ने किया






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें