Good Daily News...


रविवार, 29 अगस्त 2021

समाजवादी पार्टी में आने पर भावुक हो गए बोलने के दौरान रो पडे अम्बिका चौधरी

      लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक बलिया के कद्दावर नेता अम्बिका चौधरी ने करीब पांच वर्ष बाद घर वापसी की है। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में बलिया के जिला पंचायत अध्यक्ष बेटे आनंद चौधरी के साथ समाजवादी पार्टी में वापसी करने के बाद संबोधन के दौरान अखिलेश यादव के सामने अम्बिका चौधरी बेहद भावुक हो गए। बोलने के दौरान वह हल्का सा रोने भी लगे।
     लखनऊ में शनिवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष अम्बिका चौधरी ने बेटे बलिया के जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी से साथ घर वापसी की। मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अम्बिका चौधरी लोकसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे। अब वह फिर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
    समाजवादी पार्टी के दफ्तर में शनिवार को सदस्यता ग्रहण के कार्यक्रम में एक भावनात्मक माहौल बन गया। पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी समाजवादी पार्टी में वापसी के दौरान काफी भावना में बह गए। अम्बिका चौधरी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल कराया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की भावनात्मक बातों से अम्बिका चौधरी खुद को संभाल नही पाए और मंच पर अखिलेश यादव के सामने ही रो पड़े। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अम्बिका चौधरी बहुत भावुक हो गए हैं।
    जो कहना चाह रहे थे वो भी नही कह पा रहे है। इससे तो लगता है कि वह कितने कष्ट से समाजवादी पार्टी को छोड़कर गए होंगे। उन्होंने कहा कि आज मुझे इसका एहसास हुआ है। अब मेरी कोशिश रहेगी नेताजी से जुड़े हुए सभी लोगों को एक साथ लाया जाए। न जाने क्यों बहुत मजबूत रिश्ते आसानी से टूट जाते हैं लेकिन अब फिर से सब सही हो रहा है। राजनीति में तो उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन सही समय पर जो साथ थे वही साथी है। बलिया के लोगों की सबसे बड़ी पहचान उनकी बात है। लखनऊ में भी आज जेपीआइसी बिल्डिंग बलिया के लोगों की पहचान है।
     सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी को सपा में शामिल करते हुए कहा कि अब तो नेताजी के जितने भी पुराने साथी हैं उन्हेंं समाजवादी पार्टी से फिर जोड़ा जाएगा। पार्टी फिर से ज्वाइन करने के मौके पर अम्बिका चौधरी भावुक हुए, उन्होंने कहा आज का दिन उनके लिए पुनर्जन्म की तरह है।
     अम्बिका चौधरी की घर वापसी की पटकथा दो महीने पहले तय हो गई थी, जब इनके बेटे को समाजवादी ने जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट दिया था। अम्बिका चौधरी प्रदेश की मुलायम और अखिलेश सरकार में मंत्री रह चुके है। इसके अलावा फेफना विधान सभा सीट से चार बार विधायक रहे चुके हैं। अम्बिका चौधरी 1993 से विधायक रहे। इसके बाद 2017 में बसपा से चुनाव लड़े लेकिन हार गए, हाल के जिला पंचायत चुनाव में उनके बेटे ने आनंद चौधरी ने बसपा से टिकट मिलने के बाद समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली और जिला पंचायत अध्यक्ष बने।
    अम्बिका चौधरी 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ही समाजवादी पार्टी को छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे। करीब पांच साल बाद पार्टी में वापसी की। कुछ महीने पहले बसपा से इस्तीफा देते हुए उन्होंने मायावती को लिखा था कि 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हेंं छोटा या बड़ा कोई दायित्व नहीं सौंपा गया। इसके कारण वह पार्टी में खुद को उपेक्षित और अनुपयोगी महसूस कर रहे थे। अम्बिका चौधरी तो सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार

        *07- अक्टूबर- मंगलवार* * कथित हमले के बाद पीएम मोदी ने सीजेई गवई से बात, कहा- उन पर हुए हमले ने हर भारतीय को क्षुब्ध कर दिया, हमारे ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789