Good Daily News...


मंगलवार, 10 अगस्त 2021

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 द्वारा मतदाता पुनरीक्षण एवं मतदाता जागरुकता के लिए वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देश

   मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 द्वारा मतदाता पुनरीक्षण एवं मतदाता जागरुकता के लिए वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देश

    इस परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी ने एनआईसी में स्वीप कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर किए समीक्षा,

      कार्य योजना बनाकर प्रमुखता से कार्यक्रमों को आयोजित कराने के दिए आवश्यक निर्देश

    देवरिया  10 अगस्त। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 अजय कुमार शुक्ला द्वारा वीडियों कान्फ्रेसिंग में दिये गये निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन द्वारा स्वीप कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा एनआईसी में की गयी। उन्होंने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरुकता अभियान निरंतर चलाया जायेगा, जिससे आगामी 01 जनवरी को 18 वर्ष अर्हता आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुडवाने हेतु प्रेरित किया जायगा।
        जिलाधिकारी ने कहा कि विशेषकर महिलाओं व दिव्यांगो को भी मतदाता बनने के लिए जागरुक किए जाने पर बल दिया जायेगा।  इसके लिए विधानसभा क्षेत्र स्तर पर स्वीप नोडल अधिकारी की नियुक्ति किए जाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि मतदाता जागरुकता के लिए स्वीप कोर कमेटी का गठन कर लिया गया है। जिसके माध्यम से मतदाता जागरुकता अभियान को गति दी जायेगी। उन्होने कहा कि सोशल मीडिया, फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सअप, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया की भागीदारी मतदाता पुनरीक्षण एवं मतदान के प्रति जागरुकता लाए जाने में अहम भूमिका होगी। इसलिए मीडिया का भागीदारी ली जाए और लोगो को मतदान के प्रति जागरुक किया जाए। उन्होने स्वीप के तहत  अलग-अलग कार्य बिन्दुओं का नोडल अधिकारी नामित किए जाने व स्वीप कार्य योजना बनाए जाने का भी निर्देश दिया। स्वीप के सभी कार्यक्रम कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए आयोजित किए जायेगें।
       जिलाधिकारी ने स्वीप कार्यक्रमों के तहत अधिक से अधिक मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके तहत स्वीप के कार्यशाला निर्धारित कलेन्डर के कार्यक्रम अनुसार आयोजित किए जाने को कहा। कहा कि स्वीप के जो भी कार्यक्रम संचालित हो, वह जन जन तक पहुंचे, ताकि मतदान के प्रति जागरुकता विकसित हो। विभिन्न स्तरों पर स्लोगन, निबंध, रंगोली एवं मैराथन दौड आदि की प्रतियोगिताएं जन जागरुकता के लिए कार्य योजना बना कर आयोजित कराएं जाए।          
     अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुवर पंकज ने बताया कि ईएलसी निर्वाचन साक्षरता क्लब, चुनावी पाठशाला, मतदाता जागरुकता फोरम और मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाता जागरुकता अभियान चलाकर लोगो को वोटर बनने हेतु तथा मतदान करने के लिए प्रेरित व जागरुक किया जायेगा।
        इस बैठक में जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, एएसडीएम अरुण कुमार, ओम प्रकाश बरनवाल, एडीआईओएस राम हुजूर, डीआईओएनआईसी कृष्णानंद यादव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राजीव कुमार, सूचना अधिकारी ओंकार पाण्डेय, राकेश प्रकाश, विजय पाण्डेय, आदि उपस्थित रहे।
          
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा, संस्थानों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए गए निर्देश

  देवरिया 12 अगस्त । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में पूर्वदशम, दशमोत्तर एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के प्राचार्य/प्रधानाचार्य एवं न...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789