Good Daily News...


मंगलवार, 4 अगस्त 2026

चेन्नई में उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, अभिनेत्री तृषा को लेकर विवादित टिप्पणी का मामला





बड़ी खबर।

चेन्नई। डीएमके नेता और तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा और मुख्यमंत्री विजय के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने उनके चेन्नई स्थित आवास से हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ कथित विवादित बयान को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी।

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले आयोजित उनकी रैली के दौरान अभिनेत्री तृषा के खिलाफ कथित तौर पर नारे भी लगाए गए थे। इसके बाद मामला और गरमा गया। पुलिस ने शिकायत और दर्ज एफआईआर के आधार पर उदयनिधि स्टालिन से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

घटना के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी दलों और डीएमके नेताओं के बीच भी इस मुद्दे को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित टिप्पणी किस संदर्भ में की गई थी। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर होने की बात कही जा रही है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

डीएम ने की सोशल सेक्टर की योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

   *दिव्यांगों को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के दिए निर्देश*   *सोशल सेक्टर की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया जोर*  *जनपद की रैंक...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789