Good Daily News...


शनिवार, 9 मई 2026

विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बनाएं माहौल : जिलाधिकारी

 




 *बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में नामांकन, उपस्थिति व शैक्षिक गुणवत्ता पर दिया जोर* 


 देवरिया 09 मई । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं समन्वयकों के साथ  बैठक कर शिक्षा व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों एवं समन्वयकों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण तैयार किया जाए तथा शिक्षकों को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया जाए।

           जिलाधिकारी ने कहा कि सकारात्मक पहल एवं टीम भावना से ही शिक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभाग एवं विद्यालयों के प्रति अपनत्व का भाव रखें, तभी वास्तविक सुधार दिखाई देगा।

         उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का नामांकन बढ़ाने के साथ उनकी नियमित उपस्थिति भी सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही विद्यालयों में नियमित रूप से पेरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित की जाए, जिससे अभिभावकों की सहभागिता बढ़ सके। उन्होंने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप पढ़ाई सुनिश्चित कराई जाए।

          जिलाधिकारी ने कायाकल्प योजना को सभी विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों को संघर्षशील, मध्यम एवं सक्षम श्रेणी में चिन्हित कर उनकी सूची तैयार की जाए। संघर्षशील विद्यालयों पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें मध्यम एवं सक्षम श्रेणी में लाने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने संघर्षशील विद्यालयों के शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण कराए जाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा शिक्षकों के कार्य अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने से उनमें सम्मान एवं आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव बच्चों की पढ़ाई पर पड़ेगा।

          जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विद्यालयों के सभी मानक पूर्ण रूप से संतृप्त रहें। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों का मानकों के अनुरूप वर्गीकरण कर सूची तैयार की जाए। उन्होंने विद्यालयों को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट का उपयोग स्कूलों के आधारभूत ढांचे एवं इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में किए जाने के निर्देश दिए तथा इसके लिए अभी से कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनपद का शिक्षा विभाग किसी भी स्तर पर कमजोर न रहे, इसके लिए सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगे।

           बैठक के अंत में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सुझावों एवं निर्देशों का प्रभावी अनुपालन करते हुए जनपद में बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जाएगा।

           बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं समन्वयक उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

उत्तर प्रदेश राजभवन में 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी !! जिसमे 2 राज्यमंत्री के कद में इज़ाफ़ा किया जा रहा है

  अपडेट सूचना । * रायबरेली के ऊंचाहार से विधायक & सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे मनोज कुमार पांडे योगी सरकार में मंत्री पद की राजभवन मे...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789