ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 15 मई 2026*
*शुक्रवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी - 08:34 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी - 29:13 तक
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी - 20:15 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* वणिज - 08:34 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* आयुष्मान - 14:20 तक
*✨पश्चात्-* सौभाग्य
*🌅सूर्योदय-* 05:30
*🌄सूर्यास्त-* 19:04
*🌙चन्द्रोदय-* 28:36
*🌛चन्द्रराशि-* मेष - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 10:35 से 12:17
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी त्रयोदशी 08:34 तक पश्चात् चतुर्दशी 29:13 (शनिवार सुबह 05:13) तक , चतुर्दशी तिथि का क्षय/ टूट गयी , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , मासिक शिवरात्रि व्रत , महापंचक जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 20:15 तक , वट सावित्री का द्वितीय संयम , सावित्री चतुर्दशी व्रत , सूर्य की वृष संक्रान्ति 06:22 पर , चन्द्रदर्शन , संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल सूर्योदय से संक्रान्ति काल तक तत्पश्चात् सामान्य पुण्यकाल संक्रान्ति काल से 12:46 तक ( गौ अन्न जल तिल दान - गोदावरी में स्नान) , संकल्पादि में प्रयोजनीय ग्रीष्म ऋतु प्रारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 08:32 से 18:52 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:15 तक ,"शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री शान्तिनाथ जी जन्म - तप - मोक्ष कल्याणक (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी) , शान्ति धारा दिवस (जैन) , महान क्रान्तिकारी श्री सुखदेव जयन्ती , श्री भैरोंसिंह शेखावत स्मृति दिवस , श्री सुब्रमण्यम रामास्वामी स्मृति दिवस , श्री राधिका रंजन गुप्ता स्मृति दिवस , विश्व परिवार दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय कंगारू देखरेख जागरूकता दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी अमावस्या 25:33 तक पश्चात् प्रतिपदा प्रारम्भ , महापंचक , स्नान-दान श्राद्धादि की देवपितृकार्य भावुका अमावस्या , बरगदाही , श्री शनि जयन्ती , फलहारिणी कालिका पूजन , पंचगौड़ो का वट सावित्री व्रत , सोपपदा , वेदारम्भ में अनध्याय , अधिक मास आरम्भ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*सर्वलक्षणहीनोऽपि*
*समुदाचारवान् नरः ।*
*श्रद्दधानोऽनसूयश्च*
*शतं वर्षाणि जीवति॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_सब प्रकार के शुभ लक्षणों से हीन होने पर भी जो मनुष्य सदाचारी, श्रद्धालु और दोषदृष्टि से रहित होता है, वह सौ वर्षों तक जीवित रहता है।_
*15 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1610 – पेरिस की संसद ने लुई तेरहवें को फ्रांस का राजा नियुक्त किया।
1701 - स्पेनिश युद्ध उत्तराधिकार के लिए शुरू हुआ।
1718 - जेम्स पक्ले जो की एक लंदन के वकील थे, दुनिया की पहली मशीन गन बनाया।
1730 - रॉबर्ट वाल्पोल प्रभावी रूप से ब्रिटेन के प्रथम प्रधान मंत्री बनाये गए।
1788 - ऑस्ट्रेलियाई सीमावर्ती युद्ध शुरू हुए।
1796 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मिलान पर कब्जा किया।
1811 – पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।
1829 - डेमियन साइरिल द्वारा एस्त्रियन नामक एक उपकरण के लिए पेटेंट लागू किया गया।
1851 - पहली ऑस्ट्रेलियाई गोल्ड रश की घोषणा की गई, हालांकि खोज तीन महीने पहले की गई थी।
1858 - रॉयल इटालियन ओपेरा कोवेन्ट गार्डन लंदन में खोला गया।
1873 – इंग्लैंड में ईस्ट इंडिया कंपनी को 1 जून, 1874 से भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
1878 - टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना की गयी।
1891 - फिलिप्स एंड कंपनी को हॉलैंड में स्थापित किया गया।
1905 – अमेरिका के नवाडा में लास वेगास की स्थापना हुई।
1918 – अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1925 – पहला अरेबिक कम्यूनिस्ट न्यूजपेपर शुरू किया गया।
1930 - विश्व की पहली महिला एयरहोस्टेस ऐलन चर्च ने आॅकलैंड–शिकागो फ्लाइट में उड़ान भरी।
1935 – मास्को मेट्रो को लोगों के लिए खोला गया।
1939 - श्री चिप्स द्वारा बनायीं गयी रोमांटिक नाटक फिल्म अलविदा का ब्रिटेन में प्रीमियर किया गया।
1940 – मैक और डिक मैकडोनाल्ड नाम के दो भाइयों ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडोनाल्ड रेस्त्रां की शुरुआत की।
1948 – ऑस्ट्रेलिया ने एसेक्स के खिलाफ क्रिकेट मैच में एक दिन में 721 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1955 – अमेरिका के नेवाडा में परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया गया।
1957 – ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की थी प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।
1958 – भारत में उपहार कर की शुरुआत हुयी।
1958 – सोवियत संघ ने स्पूतनिक तृतीय राकेट प्रक्षेपित किया।
1974 – इजरायल के एक स्कूल में बंधक बनाईं गई 16 किशोरियों की मौत हुई। साथ में तीन फ़लस्तीनी भी मारे गए।
1985 - सोवियत संघ को वर्गीकृत नौसैनिक संचार पास करने के लिए एफबीआई द्वारा जॉन एंथनी वाकर जूनियर को गिरफ्तार किया गया।
1988 – सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से अपने एक लाख 15 हजार सैनिकों को वापस बुलाना शुरू किया।
1991 - श्रीमती एडिथ क्रेसन फ़्रांस की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1993 – संयुक्त राष्ट्र ने 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
1995 – चीन ने लोप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।
1995 - एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलैडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
1999 - कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक प्रदत्त।
2001 - इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।
2002 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।
2003 - इराक युद्ध में अमेरिकी सेनाओं के कमांडर टामी फ़्रैक्स के ख़िलाफ़ ब्रुसेल्स की अदालत में युद्ध सम्बन्धी मुकदमा दायर।
2004 - ‘आर्सेनल फुटबॉल क्लब’ इंग्लिश प्रीमियर लीग में एक भी मैच हारे बिना चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनी।
2005 - 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।
2008 - भारतीय मूल की मंजूला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं (2005 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
2008 - श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया।
2008 – कैलिफोर्निया मैसाच्युसेट्स के बाद समलैंगिक विवाह को वैध घोषित करने वाला अमेरिका का दूसरा प्रांत बना।
2013 – इराक में तीन दिनों तक हिंसा में 389 लोगों की मौत हुई।
2019 - कैलास भू क्षेत्र बनेगा World Heritage, विश्व धरोहर की अंतरिम सूची में हुआ शामिल।
2019 - फ्रांस के मशहूर चित्रकार क्लॉड मोनेट की पेंटिंग mules एक नीलामी में रिकॉर्ड 11 करोड़ डॉलर (करीब 770 करोड़ रुपये) में बिकी। मोनेट ने इसे 1890-91 में बनाया था।
2019 - दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर रिकॉर्ड 23वीं बार पहुंचकर नेपाल के कामी रिता शेरपा (49) ने इतिहास रच दिया ।
2020 - विश्व बैंक ने भारत के कोविड-19 सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए एक अरब डॉलर की सहायता राशि मंजूर की।
2020 - म्यांमा की सेना ने आज भारत को पूर्वोतर भारत से 22 उग्रवादी सौंपे।
2021 - इज़राइल ने गाजा पट्टी को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए जिसमें दस लोग मारे गए।
2021 - चीन मंगल पर अपना रोवर जू रॉन्ग उतारने में सफल हुआ व अमेरिका के बाद ऐसा करने वाला दूसरा देश बना।
2022 - चुनाव आयोग के सबसे वरिष्ठ सदस्य राजीव कुमार ने देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला।
2022 - भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप 2022 जीतकर इतिहास रचा। 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 के अंतर हराया।
2022 - त्रिपुरा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष माणिक साहा ने नये मुख्यमंत्री की शपथ ली।
2022 - यूक्रेन की वायु सेना ने 11 रूसी हवाई ठिकानों को नष्ट किया।
2023 - एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने वायु सेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला।
2023 - भारत और ईएफटीए ने एक नए व्यापार और साझेदारी समझौते (टीईपीए) की दिशा में कदम बढ़ाए।
2023 - जी20 संस्कृति समूह ग्रुप (सीडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक भुवनेश्वर में शुरू हुई।
2023 - भारत की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत तीसरी ऊर्जा परिवर्तन कार्य समूह (ईटीडब्ल्यूजी) की बैठक मुंबई में शुरू हुई।
2024 - सिंगापुर के नए प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने पद की शपथ लेते समय "आज से बेहतर कल" बनाने की शपथ ली।
2024 - 77वें कान फिल्म महोत्सव में भारत मंडप का उद्घाटन किया गया।
*15 मई को जन्मे व्यक्ति👉*
1817 - देवेन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात विद्वान् और धार्मिक नेता।
1892 - हरि विनायक पाटस्कर - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1907 – शहीदे आजम भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म हुआ।
1922 - नजीर हुसैन - भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे। इन्हें नासिर हुसैन के रूप में भी जाना जाता है।
1923 - जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता।
1926 - महेन्द्रनाथ मुल्ला - भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक।
1933 - टी. एन. शेषन - भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त।
1937 - मैडेलिन अल्ब्राइट - पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका की राजनीतिज्ञा / अमेरिकी इतिहास में पहली महिला संयुक्त राज्य सचिव ।
1957 - सुशील चंद्रा भारत के चुनाव आयुक्त व इसके पूर्व वे सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज के अध्यक्ष रह चुके।
1965 - माधुरी दीक्षित नेने - बालीवुड अभिनेत्री (कुछ जगह 1967 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
*15 मई को हुए निधन👉*
1958 - यदुनाथ सरकार - प्रसिद्ध इतिहासकार।
1991 - कालिंदी चरण पाणिग्रही - साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित।
1993 - के.एम. करिअप्पा (कोंडडेरा मडप्पा करिअप्पा)- भारत के 'प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़'। "शिक्षक समाज हरियाणा" वाह्टसप चैनल ज्वाइन करें।
1998 - राधिका रंजन गुप्ता भारतीय राजनीतिज्ञ , त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।
2010 - भैरोंसिंह शेखावत - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति।
2011 - महेन्द्र सिंह टिकैत - उत्तर प्रदेश के किसान नेता तथा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष थे।
2017 - सुब्रमण्यम रामास्वामी - भारतीय राज्य पुदुचेरी के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री थे।
2021 - मुदुंबई शेषाचल नरसिम्हन FRS - एक भारतीय गणितज्ञ थे ।
2021 - श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती का निधन हुआ।
2021 - कोरोना से संक्रमित वरिष्ठ पत्रकार एवं फाइनेंशियल एक्सप्रेस के प्रबंधक संपादक सुनील जैन का दिल्ली एम्स में निधन हुआ।
2023 - कनाडाई कर्लिंग इतिहास में सबसे सफल स्किप्स में से एक रॉन नॉर्थकॉट (87) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी बास्केटबॉल कोच टेट्स लॉक (87) का निधन हुआ।
2024 - केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का दिल्ली एम्स में निधन हुआ।
2024 - पूर्व राज्यपाल व राजस्थान की पूर्व डिप्टी सीएम रहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कमला बेनीवाल (97) का निधन हुआ।
*15 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री शान्तिनाथ जी जन्म - तप - मोक्ष कल्याणक (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी)।
🌟 शान्ति धारा दिवस (जैन)।
🌟 महान क्रान्तिकारी श्री सुखदेव जयन्ती।
🌟 श्री भैरोंसिंह शेखावत स्मृति दिवस।
🌟 श्री सुब्रमण्यम रामास्वामी स्मृति दिवस।
🌟 श्री राधिका रंजन गुप्ता स्मृति दिवस।
🌟 विश्व परिवार दिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय कंगारू देखरेख जागरूकता दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें