Good Daily News...


मंगलवार, 12 मई 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


           ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏


    



     *आज दिनांक 👉*

     * 12 मई 2026*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* दशमी - 14:55 तक

*🗒पश्चात्-* एकादशी 

*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद - 25:18 तक

*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद 

*💫करण-* विष्टि - 14:55 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* वैधृति - 23:18 तक

*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ 

*🌅सूर्योदय-* 05:32

*🌄सूर्यास्त-* 19:02

*🌙चन्द्रोदय-* 26:45

*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ - 19:25 तक

*🌛पश्चात्-* मीन

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44

*🤖राहुकाल-* 15:40 से 17:21 

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी दशमी 14:55 तक पश्चात् एकादशी प्रारम्भ , महापंचक / पंचक जारी , वैधृति पुण्यम् , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 25:18 से सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 14:53 तक , कुमारयोग 25:17 तक , पारशी दये मासारंभ , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , भगवान श्री विमलनाथ जी गर्भ कल्याणक (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण दशमी) , आचार्य श्री शांतिसागर जी समाधि (जैन) , संत श्री मुक्ताबाई पुण्य तिथि - मुक्ताईनगर (एदलाबाद) , श्री एडप्पादी के पलानीस्वामी जन्म दिवस , अन्तराष्ट्रीय नर्स दिवस (मॉडर्न नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटेंगिल का जन्मदिवस) व अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी एकादशी 13:33 तक पश्चात् द्वादशी प्रारम्भ , अचला / अपरा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , महापंचक / पंचक जारी , बुध कृत्तिका नक्षत्र में 11:45 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 24:18 से , मेला श्री भद्रकाली (कपूरथला, पंजाब) , पारनेरकर महाराज वार्षिकोत्सव - पारनेर (अहिल्यानगर)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*प्रस्तावसदृशं  वाक्यं*

     *प्रभावसदृशं   प्रियम्  ।*

*आत्मशक्तिसमं कोपं*

     *यो जानाति स पण्डित:॥*

*भावार्थ👉*

       _कथ्य के अनुकूल वाक्य कहना, अपने प्रभाव के अनुरूप सामने वाले को प्रिय लगना तथा अपनी आत्मशक्ति के अनुरूप क्रोध करने वाला व्यक्ति ही बुद्धिमान कहलाता है।_


12 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1459 – राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।

1666 – 9 सितम्बर, 1665 को हुई पुरंधर संधि के अनुसार औरंगजेब के समक्ष पेश होने के लिए शिवाजी आगरा पहुंचे।

1689 – इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ़ आग्सबर्ग बनाया।

1739 - जॉन वेस्ले ने न्यू कक्ष, इंग्लैंड में ब्रिस्टल, दुनिया की पहली मेथोडिस्ट मीटिंग हाउस की आधारशिला रखी।

1777 – आइसक्रीम का पहला विज्ञापन जारी हुआ।

1780 - ब्रिटिश सैनिकों ने चार्ल्सटन, दक्षिण कैरोलिना पर कब्जा कर लिया।

1797 – फ्रांस के नेपोलियन प्रथम ने वेनिस पर विजय प्राप्त की।

1835 – चार्ल्स डार्विन ने उत्तरी चिली में तांबे की खानों का दौरा किया।

1839 - समाजवादी कार्यकर्ता लुइस औगस्टी ब्लाक्की और सोएटेटे डेस सैसंस ने फ्रांस की सरकार के खिलाफ एक विद्रोह शुरू किया।

1847 – विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।

1890 – ब्रिस्टल में पहले आधिकारिक क्रिकेट काउंटी चैम्पियनशिप मैच का शुभारंभ। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1902 – पेंसिल्वेनिया में एन्थ्रेसाइट कोयला के एक लाख 40 हजार श्रमिकों ने हड़ताल की।

1908 – जॉर्ज बर्नार्ड शॉ के नाटक ‘गेटिंग मैरिड’ का लंदन में प्रीमियर।

1915 – क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।

1921 – पहला नेशनल हॉस्पिटल डे मनाया गया।

1925 – उजबेकिस्तान और किर्गिजिस्तान स्वायत्त सोवियत गणराज्य बने।

1926 – हवाई पोत नोर्गे उत्तरी ध्रुव पर उड़ान भरने वाला पहला पोत बना।

1932 - विल्हेम ग्रोनर ने जर्मनी के रक्षामंत्री के पद से इस्तीफा दिया। 

1941 – बर्लिन में दुनिया का पहला वार्किंग प्रोग्रामेबल पूरी तरह से आॅटोमैटिक कम्प्यूटर जेड 3 पेश किया।

1942 – आश्विट्ज में 1500 यहूदियों को गैस चेंबर में मारा गया।

1949 – विजयलक्ष्मी पंडित यूएसएस में पहली विदेशी महिला राजदूत बनीं।

1952 – जोधपुर के महाराजा का ताज गज सिंह को पहनाया गया।

1965 – इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया।

1997 – रूस और चेचन्या ने 400 वर्षों के संघर्ष के बाद शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1999 - रूस के उपप्रधानमंत्री सर्गेई स्तेपनिश कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।

1999 -  अमेरिकी वित्तमंत्री रोबर्ट रूबिन का अपने पद से इस्तीफ़ा।.

2002 - मिस्र, सीरिया व सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया मामले में शांति समझौते की इच्छा जताई।

2003 – सऊदी शहर रियाद में अल कायदा के हमले में 26 लोगों की मौत।

2007 - पाकिस्तान के कराची शहर में हिंसा।जजों की बहाली के मुद्दे को लेकर कोई समझौता न होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का निर्णय लिया। 

2007 – पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी की कराची यात्रा के दौरान भड़के दंगों में 50 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल हुए।

2007 - चीन में आये भीषण भूकम्प से हज़ारों लोग मारे गये। 

2008 – चीन के सिचुआन में भूकंप से 69000 से अधिक लोगों की मौत।

2010 - बिहार के चर्चित बथानी टोला नरसंहार मामले में भोजपुर के प्रथम अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने तीन दोषियों को फाँसी तथा 20 को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।

2019 - अरबपति हिंदुजा बंधुओं को तीसरी बार ब्रिटेन के सबसे धनी लोगों के रूप में नामित किया गया।

2019 - जापान ने अपनी सबसे तेज बुलेट ट्रेन का ट्रायल  किया । यह ट्रेन 400 किलोमीटर प्रति घंटे (249 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से दौड़ सकती है। इस बुलेट ट्रेन का नाम एएलएफए-एक्स यानी अल्फा-एक्स दिया है।

2020 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए COVID-19 से निपटने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की।

2020 - झारखंड की सोहराई खोवर पेंटिंग और तेलंगाना के तेलिया रुमाल सहित तीन राज्यों के 4 नए उत्पाद को मिला जीआई-टैग।

2020 - मुंबईजीपीओ - प्रवासी मजदूरों के सम्मान में डाक विभाग ने विशेष डाक टिकट जारी किया।

2021 - इजरायली रॉकेट हमले में हमास का गाजा मिलिट्री चीफ मारा गया व कई कमांडरों की मौत हुई।

2022 - नॉर्थ कोरिया में कोरोना का पहला केस मिला , किम जोंग उन ने पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की तथा गंभीर राष्ट्रीय आपातकालीन घटना घोषित किया गया।

2022 - श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे ने एक बार फिर देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

2022 - ब्रह्मोस मिसाइल के विस्तारित दूरी के संस्करण को सुखोई-30 मार्क-वन लड़ाकू विमान से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया।

2023 - महाराष्ट्र में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की मौत हुई।

2023 - इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जमानत दी और गिरफ्तारी पर रोक लगाई।

2023 - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की।

2023 - मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सर्वोच्च न्यायालय में 'ई-फाइलिंग 2.0' सेवा की शुरुआत की।

2023 - हरियाणा के सिरसा जिले में बच्चों से भरी ईस्टवुड स्कूल की वैन पलटने से कई स्टूडेंट्स को चोटें। शीशे तोड़कर बच्चे बाहर निकाले, ड्राइवर नशे में था।

2023 - पाकिस्तान ने 199 भारतीय मछुआरे रिहा किए , एक की कैद में मौत हो गई।

2023 - भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) ने हितधारकों की 13वीं बैठक आयोजित की।

2024 - उत्तरी अफ़गानिस्तान में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 300 लोगों की मौत हुई व लगभग 2000 घर नष्ट हुए।

2024 - भारतीय नौसेना पोत (आईएनएस)  किल्टान वियतनाम कैम रन खाड़ी (कैम रन बे) में पहुंचा।

2025 - विराट कोहली ने 14 साल लंबे करियर के बाद टेस्ट क्रिकेट से  संन्यास लिया।

2025 - पाकिस्तान में रिएक्टर स्केल पर 4.6 की तीव्रता का भूकंप आया।

2025 - अफ्रीका के उत्तरी बुर्किना फासो में जिहादी हमले में 100 लोगों की मौत हुई।


*12 मई को जन्मे व्यक्ति👉*


1820 - फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल - 'आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता' एक नर्स थीं।

1875 - कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य - प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया।

1895 - जे. कृष्णमूर्ति, एक दार्शनिक तथा आध्यात्मिक विषयों के बड़े ही कुशल एवं परिपक्व लेखक थे।

1917 - बड़ौदा की महारानी सीता देवी साहिब , जिनका जन्म मद्रास , भारत में तेलुगु परिवार में हुआ था ।

1933 - नंदू नाटेकर - पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था।

1944 - घनश्याम नायक - भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।

1945 - के. जी. बालकृष्णन - भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश थे।

1954 - के. पलानीस्वामी- राजनीतिज्ञ एवं तमिल नाडु के 13वें मुख्यमंत्री।

1980 - ऋषि सुनक - भारतीय मूल के ब्रिटिश राजनेता , यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री।

1982 - मरगनी भारत - लोकसभा के सदस्य।

1987 - अमृता प्रकाश - एक भारतीय अभिनेत्री हैं।

1989 - शिखा पांडे - भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

2002 - सौरभ चौधरी एक भारतीय निशानेबाज ।


*12 मई को हुए निधन👉*


1984 - धनंजय कीर - बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जीवनी लिखने वाले साहित्यकार थे।

1984 - अलकनन्दा (नृत्यांगना) - भारत की कत्थक नृत्यांगना थीं।

1993- शमशेर बहादुर सिंह, हिन्दी कवि।

2015 - सुचित्रा भट्टाचार्य - एक भारतीय उपन्यासकार थीं।

2021 - प्रसिद्ध असमिया साहित्यकार और पत्रकार होमेन बोर्गोहिन (88) का गुवाहाटी में निधन हुआ।

2021 - भारत के पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता वी चंद्रशेखर (64) का कोविड-19 से निधन हुआ।

2022 - पद्मश्री योग, तंत्र विद्या के मर्मज्ञ विद्वान प्रो .भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी (वागीश शास्त्री) का (88) निधन हुआ।

2023 - न्यूज़ीलैंडर रग्बी यूनियन प्लेयर ब्रूस जॉन रॉबर्टसन (71) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी रेफरी डोनाल्ड एंटन डेनकिंगर (86) का निधन हुआ।

2023 - ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी ओवेन कीर डेविडसन (79) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी सैक्‍सोफ़ोनवादक डेविड सैनबोर्न (78) का निधन हुआ।


*12 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 भगवान श्री विमलनाथ जी गर्भ कल्याणक (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण दशमी)।

🌟 आचार्य श्री शांतिसागर जी समाधि (जैन)।

🌟 संत श्री मुक्ताबाई पुण्य तिथि - मुक्ताईनगर (एदलाबाद)।

🌟 श्री एडप्पादी के पलानीस्वामी जन्म दिवस।

🌟 अन्तराष्ट्रीय नर्स दिवस (मॉडर्न नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटेंगिल का जन्मदिवस)।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *12 मई 2026 , मंगलवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में समय व्यतीत करेंगे। आपकी...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789