नोएडा ।उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतनवृद्धि और अन्य मांगों को लेकर श्रमिकों का गुस्सा सड़कों पर दिख रहा है। श्रमिक प्रतिनिधि लगातार सड़कों पर तांडव मचा रहे हैं। प्रदेश के इस वाणिज्यिक शहर में पिछले एक सप्ताह से कर्मचारियों का गुस्सा भड़का हुआ है। कपड़ा ट्रेडर्स के कर्मचारियों की हड़ताल से शुरू हुआ विवाद, अब शहर के अन्य फैक्ट्री और कंपनियों तक पहुंच गया है। सेक्टर 62 से लेकर सेक्टर 82 तक कर्मचारी सड़क पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। पुलिस की गाड़ी पलट दिए जाने और आगजनी का मामला सामने आया है। कर्मचारियों के आक्रोश को शांत करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं।
नोएडा में कई फैक्ट्रियों के कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन। प्रदर्शन की वजह से चिल्ला बॉर्डर, नोएडा सेक्टर 62 में भयंकर जाम लगा है। जाम लगने की वजह से लोगी की परेशानी बढ़ गई है !!
नोएडा में कर्मचारियों का भयंकर बवाल, कर्मचारी सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, कंपनियां कर्मचारियों को 9 से 13000 रुपए मे 10 से 12 घंटे काम करवाती हैं !
लखनऊ । डीजीपी राजीव कृष्ण और ए डीजे लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ एस कंट्रोल रूम से नोएडा की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं !!
डीजीपी राजीव कृष्ण का नोएडा मामले पर बयान,
भड़काने वाले तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है बाहरी तत्वों को भी चिन्हित किया जा रहा है सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी !!







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें