Good Daily News...


शनिवार, 11 अप्रैल 2026

समता और शिक्षा के पुरोधा थे ज्योतिबा फुले — मुकुल दाऊ

 





रूद्रपुर (देवरिया)। ग्राम रामचक स्थित विद्यालय प्रत्युष विहार में शनिवार को महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

              कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकुल सर ने अपने उद्बोधन में कहा कि ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त भेदभाव, जातिवाद और अशिक्षा के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को समाज में समानता स्थापित करने का सबसे बड़ा माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थियों को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि संजय कुमार यादव एवं राकेश कुमार यादव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि फुले जी का जीवन हमें समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट नागेंद्र राव ने कहा कि ज्योतिबा फुले का योगदान भारतीय समाज के लिए अमूल्य है और उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों से फुले जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विजय बहादुर सिंह, दिलीप शेरा, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, दिलीप शेरा, महक बरनवाल, प्रशान्त सिंह, संजीव मणि, सुधांशु सिंह, काजल गोंड़, दीपा यादव, काजल पाण्डेय, बंक बहादुर कुशवाहा सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन,

 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार_

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789