ब्रेकिंग न्यूज़ ।
प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है। राज्यपाल ड्यूटी में तैनात एक दरोगा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक दरोगा की पहचान नकछेद कनौजिया, निवासी अयोध्या के रूप में हुई है, जो बारा थाने में तैनात थे।
बताया जा रहा है कि नैनी के अरैल इलाके में राज्यपाल ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं मामले की जांच जारी है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें