Good Daily News...


शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


           ॐ श्रीगणेशाय नम:

           🙏शुभप्रभातम् जी🙏


  



     *आज दिनांक 👉*

     * 10 अप्रैल 2026*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* वैशाख 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अष्टमी - 23:18 तक

*🗒पश्चात्-* नवमी 

*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा - 11:28 तक

*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढ़ा

*💫करण-* बालव - 10:24 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* शिव - 18:29 तक

*✨पश्चात्-* सिद्ध

*🌅सूर्योदय-* 06:01

*🌄सूर्यास्त-* 18:43

*🌙चन्द्रोदय-* 26:03

*🌛चन्द्रराशि-* धनु - 18:04 तक

*🌛पश्चात्-* मकर

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 11:57 से 12:48

*🤖राहुकाल-* 10:47 से 12:22

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 वैशाख बदी अष्टमी 23:18 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री शीतलाष्टमी व्रत (बूढ़ा बास्योड़ा) , पर्युषितान्न (बासीभोजन) करना विहित है , बुध मीन राशि में 25:12 पर , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री मालगांगमाता यात्रा निघोज (अहिल्यानगर) , आर्यिका श्री सुपार्श्वमतिजी समाधि  (जैन , बैशाख कृष्ण अष्टमी) , मेजर श्री धनसिंह थापा जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री घनश्याम दास बिडला जयन्ती , श्री नारायण राणे जन्म दिवस , श्री प्रेम कुमार धूमल जन्म दिवस , डॉ नौतम भट्ट जयन्ती , श्री मोरारजी देसाई स्मृति दिवस , डॉ डोनवा डेथवेल्सन लापांग स्मृतिदिवस , श्री बीरबल साहनी स्मृति दिवस , सिंधी भाषा दिवस , जल संसाधन दिवस , विश्व होम्योपैथी दिवस (डॉ सेमुअल हेनीमैन जयन्ती) , भारतीय रेल सप्ताह (10 से 16 अप्रैल) व विश्व होम्योपैथिक जागरूकता सप्ताह (10 से 16 अप्रैल)।_*

*_🔅कल शनिवार को 👉 वैशाख बदी नवमी 24:40 तक पश्चात् दशमी शुरू।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*सर्वार्थसंभवो  देहो*

     *जनित: पोषितो यत:।*

*न तयोर्याति निर्वेशं*

    *पित्रोर्मत्र्य: शतायुषा॥*

*अर्थात्👉*

        _सौ वर्ष की आयु प्राप्त करके भी माता-पिता के ऋण से उऋण नहीं हुआ जा सकता। वास्तव में जो शरीर धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति का प्रमुख साधन है, उसका निर्माण तथा पालन-पोषण जिनके द्वारा हुआ है, उनके ऋण से मुक्त होना कठिन ही नहीं, सर्वथा असम्भव है।_


*10 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1710 - पहला कानून विनियमन कॉपीराइट ग्रेट ब्रिटेन में जारी किया गया।

1741 - ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध: पर्शिया ने ऑस्ट्रिया को मोल्विट्ज़ की लड़ाई में हराया।

1790 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट प्रणाली की स्थापना की।

1802 - भारत का महान त्रिकोणमितीय सर्वेक्षण, मद्रास के पास एक बेसलाइन के माप के साथ शुरू हुआ।

1802 – स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री व गणितज्ञ सर जॉन लेस्ली ने पहली बार कृत्रिम बर्फ बनाई। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" पर इस पंचांग को हर रोज प्राप्त करें।

1814 - ड्यूक ऑफ वेलिंगटन ने टूलूज़ की लड़ाई को जीत लिया।

1816 – संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार ने वहां दूसरे बैंक की स्थापना को मंजूरी दी।

1821 - कॉस्टैंटिनोपल के कुलपति ग्रेगरी वी को तुरुप द्वारा पुतिष के मुख्य द्वार से फांसी दी गयी और उसके शरीर को बोस्फोरस में फेंक दिया गया।

1825 – हवाई में पहला होटल खुला।

1827 -  जॉर्ज कैनन को लॉर्ड लिवरपूल के स्थान पर ब्रिटिश प्रधान मंत्री के रूप चुना गया।

1858 – लंदन की पहचान विशाल बिग बेन घड़ी की 14 टन की घंडी लगाई गई।

1866 – हेनरी बेर्घ ने न्यूयॉर्क शहर में पशु क्रूरता निवारण के लिए अमेरिकन सोसायटी की स्थापना की।

1868 - इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज़ द्वितीय (Tewodros II) की सेना को हराया और इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गये, जबकि सिर्फ़ दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए।

1875 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।

1887 – राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को स्प्रिंगफील्ड के इलिनोइस में अपनी पत्नी के साथ फिर से दफन किया गया।

1889 – राम चंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।

1912 – टाइटेनिक जहाज ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।

1916 – प्रोफेशनल तरीके से पहले गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन हुआ।

1917 - महात्मा गाँधी ने बिहार में 'चंपारण सत्याग्रह' की शुरुआत की।

1930 – पहली बार कृत्रिम रबर का उत्पादन हुआ।

1938 – आस्ट्रिया जर्मनी का एक राज्य बन गया।

1953 – वार्नर ब्रदर्स की पहली 3डी फिल्म हाउस ऑफ वैक्स का प्रीमियर हुआ।

1959 – जापान के तत्कालीन युवराज आकिहितो ने मिचिको से शादी की।

1960 – यूएस सिनेट ने सिविल राइट्स बिल पास किया।

1963 – पनडुब्बी यूएसएस थ्रेशर के समुद्र में डूबने से 119 अमेरिकी नाविकों की मौत हो गई।

1972 – ईरान में आए भूकंप से करीब 5 हजार लोगों की मौत हो गई।

1973 – ज़ायोनी शासन की गुप्तचर संस्था मोसाड के जासूसों ने लेबनान की राजधानी बैरुत में तीन फ़िलिस्तीनी नेताओं की हत्या कर दी।

1973 – पाकिस्तान के पुराने संविधान को निरस्त किया गया।

1982 – भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट-1ए का सफल प्रक्षेपण हुआ।

1994 – नैटो के सदस्य देशों के युद्धक विमानों ने पहली बार बोसिनया के नगरों पर अधिकार के लिए आगे बढ़ रही सर्ब सेनाओं पर वायु आक्रमण किया।

1998 - उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के मध्य समझौता सम्पन्न।

1999 - भारत और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स आफ़ कामर्स का विधिवत गठन किया।

2000 - पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।

2001 - भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर। सभी तरह की लेटेस्ट विविध एवं शैक्षणिक खबरों एवं इस पंचांग के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

2002 - 15 सालों में पहली बार एलटीटीई के सुप्रीमो वी. प्रभाकरण ने प्रेस कांफ़्रेस में भाग लिया।

2003 - इराक पर अमेरिका का कब्ज़ा।

2007 - अमेरिका के चार्ल्स सिमोनी अंतरिक्ष में पर्यटन के लिए पहुँचे।

2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केन्द्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए 27% आरक्षण को संवैधानिक कराकर दिया। 

2008 - नान्दना एम निलकेनी को नेशनल काउंसिल ऑफ़ अणलायड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) का अध्यक्ष चुना गया।

2008 - पेरु के दक्षिणी इलाके में एक विमान दुर्घटना में पांच फ़्रांसीसी पर्यटकों की मौत।

2010 – पोलैंड वायु सेना का टू-154 एम विमान रूस के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पोलैंड के राष्ट्रपति लेक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित 96 लोग मारे गए।

2014 - सीरियाके अलेप्पो में 88 नागरिक युद्धक विमानों के बम द्वारा मारे गए।

2016 - केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में भीषण आग से करीब 110 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल।

2019 - निर्वाचन आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक फिल्‍म की रिलीज पर चुनाव पूरे होने तक रोक लगाई।

2019 - न्‍यूजीलैंड की संसद ने क्राइस्‍टचर्च में हुए हमले के मद्देनजर सभी प्रकार के अर्द्ध-संचालित हथियारों और असाल्‍ट रॉईफलों पर प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान किया।

2019 - वेनेजुएला में बिजली उत्पादन ठप: 20 राज्‍यों में अंधेरा छाया तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग।

2020 - राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने घरेलू हिंसा के मामलों की रिपोर्ट के लिए व्‍हाट्सअप नम्‍बर 72177 35372 शुरू किया व पंजाब में लॉकडाउन 1 मई तक बढाया गया।

2020 - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑपरेशन शील्ड की घोषणा की।

2020 - गूगल ने कम दिखाई देने या अंधेपन से ग्रस्त एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए एक वर्चुअल ब्रेल कीबोर्ड लॉन्च करने की घोषणा की।

2021 - उ.प्र.  के इटावा में श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलटने से 12 की मौत व 40 से अधिक घायल हुए।

2021 - रूस ने यूक्रेन को चारों तरफ से घेरा , अमेरिका ने जंगी जहाज भेजने की तैयारी की।

2021 - इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में भूकंप से सात व्यक्तियों की मौत , 12 घायल व जावा में 300 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई।

2021 - पूर्वी कैरिबियाई द्वीप पर स्थित ला सोरियरेरे (La Sourfriere Volcano) ज्वालामुखी में दशकों की निष्क्रियता के बाद विस्फोट हुआ।

2022 - स्विट्जरलैंड के सांसद श्री निकलॉस सैमुअल गुग्गर ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की।

2023 - भारतीय वायुसेना और अमरीका की वायुसेना के बीच कोप इंडिया 23 युद्धाभ्‍यास शुरू हुआ।

2023 - चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया।

2023 - दक्षिणी कैलिफोर्निया में एलिंसोर झील के आसपास दुर्लभ कैलिफोर्निया पोस्ता का सुपरब्लूम शुरू हुआ।

2024 - दक्षिण कोरिया की उदार विपक्षी पार्टी ने देश के आम चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया।

2024 - अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन व जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने व्हाइट हाउस में एक बैठक में चीनी आक्रामकता का मुकाबला करने के लिए कदमों की घोषणा की।

2025 - न्यूयॉर्क की हडसन नदी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी 6 लोगों की मौत हुई।


*10 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति*


1755 - क्रिश्चियन फ्राइडरिक सैम्यूल हानेमान छद्म-वैज्ञानिक होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जन्मदाता थे।

1824 - राम सिंह पठानिया - भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। 

1847 – पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म हुआ।

1880 - सी. वाई. चिन्तामणि - स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक थे।

1894 - घनश्यामदास बिड़ला - भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य।

1897 - प्रफुल्लचंद्र सेन - बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी थे।

1909 - डॉ नौतम भट्ट - भारतीय वैज्ञानिक थे।

1927 - मोहम्मद अल्वी - उर्दू के प्रसिद्ध शायर व साहित्यकार थे।

1928 - मेजर धनसिंह थापा, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक

1931 - किशोरी अमोनकर - हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका।

1932 - श्याम बहादुर वर्मा - बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि।

1934 - डी.डी. लापांग मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री।

1944 - प्रेम कुमार धूमल ; हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ।

1952 - नारायण राणे- राजनेता और पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र।

1981 - प्रसाद बर्वे - भारतीय टेलीविजन अभिनेता।

1986 – भारतीय अभिनेत्री आयशा टाकिया का जन्म हुआ।

1994 - लिलिमा मिंज एक भारतीय महिला ओडिशा से फ़ील्ड हॉकी की खिलाड़ी।

1996 - संदीप चौधरी - ट्रेक एंड फील्ड के भारतींय पैरा एथलीट।


*10 अप्रॅल को हुए निधन👉*


1931 - ख़लील जिब्रान - विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान् दार्शनिक।

1937 - श्रीधर वेंकटेश केलकर - प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक थे।

1949 - बीरबल साहनी अंतरराष्ट्रीय ख्याति के पुरावनस्पति वैज्ञानिक थे। 

1984 - नाजिश प्रतापगढ़ी - उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि।

1995 - मोरारजी देसाई - भारत के एक स्वाधीनता सेनानी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।

2020 - मशहूर शास्त्रीय गायिका शांति हीरानंद का निधन। इस पंचांग के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा" वाह्टसप चैनल ज्वाइन करें।

2020 - महानिर्वाणी अखाड़े के महंत प्रकाशपुरी का निधन।

2021 - हिंदी व पंजाबी की तीन सौ से अधिक फिल्मों में अभिनय करने वाले अभिनेता सतीश कौल का निधन हुआ।

2022 - शिव कुमार सुब्रमण्यम भारतीय अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और पटकथा लेखक।

2023 - फ्रांसीसी बैले नर्तक पियरे लैकोट (91) का निधन हुआ।

2024 - ब्रिटिश उद्यमी टेड टोलमैन (86) का निधन हुआ।

 

*10 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 आर्यिका श्री सुपार्श्वमतिजी समाधि  (जैन , बैशाख कृष्ण अष्टमी)।

🌟 मेजर श्री धनसिंह थापा जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।

🌟 श्री घनश्याम दास बिडला जयन्ती।

🌟 श्री नारायण राणे जन्म दिवस।

🌟 श्री प्रेम कुमार धूमल जन्म दिवस।

🌟 डॉ नौतम भट्ट जयन्ती।

🌟 श्री मोरारजी देसाई स्मृति दिवस।

🌟 डॉ डोनवा डेथवेल्सन लापांग स्मृतिदिवस।

🌟 श्री बीरबल साहनी स्मृति दिवस।

🌟 सिंधी भाषा दिवस।

🌟 जल संसाधन दिवस।

🌟 विश्व होम्योपैथी दिवस (डॉ सेमुअल हेनीमैन जयन्ती)।

🌟 भारतीय रेल सप्ताह (10 से 16 अप्रैल)।

🌟 विश्व होम्योपैथिक जागरूकता सप्ताह (10 से 16 अप्रैल)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन,

 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार_

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789