Good Daily News...


बुधवार, 25 मार्च 2026

पुलिस लाईन देवरिया के प्रेक्षागृह में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस0जे0पी0यू0) की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन

 






देवरिया। आज दिनांक 25-03-2026 को पुलिस लाईन देवरिया के प्रेक्षागृह में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस0जे0पी0यू0) की मासिक समीक्षा बैठक माह- मार्च 2026 का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डा0 संजय गुप्ता नोडल आफिसर स्वास्थ विभाग, देवरिया के द्वारा किया गया। बैठक का संचालन श्री जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा किया गया। बैठक मे श्री  तिवारी के द्वारा 27 नवंबर 2025 से 8 मार्च 2026 तक बाल विवाह मुक्त भारत राष्ट्रिय अभियान के सफलता के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की एवं 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह हो जाने के दोषी पाए जाने पर बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत दो वर्ष की सजा एवं एक लाख रुपए के दंड कि प्राविधान है तथा बाल विवाह में सम्मिलित व्यक्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही का प्रावधान है इसके साथ ही पाक्सो प्रकरणों में पिडिता की सहायता, सुविधा हेतु कार्य करने वाले सपोर्ट पर्सन / सहायक व्यक्ति के कार्य एवं नियमों के बारे में जानकारी दिया गया बैठक में श्री ब्रजेश नाथ तिवारी सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड के द्वारा विधि विरूद्व बालको को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करते समय सोशल बैंग ग्राउण्ड रिपोर्ट के साथ प्रस्तुत किये जाने हेतु जानकारी दिया गया। बैठक मे श्री विवेकानन्द मिश्र सदस्य बाल कल्याण समिति के द्वारा बाल कल्याण समिति से सम्बन्धित विषयो की जानकारी देते हुये बच्चो को अपने बच्चे की तरह समझने एवं उनके साथ अच्छा व्यवहार करने के बारे मे बताया गया। बैठक मे श्री पंकज मिश्रा श्रम विभाग के द्वारा बाल श्रम उन्नमूलन एवं श्रम विभाग से सम्बन्धित योजनाओ के बारे मे जानकारी दिया गया। बैठक में श्रीमती नितू भारती केंद्र प्रबंधक एवं श्रीमती मिनू जायसवाल मनोवैज्ञानिक के द्वारा वन स्टाप सेंटर के कार्य ,विषेशता एवं   महिलाओं /बालिकाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दिया गया | बैठक में श्रीमती विभा पाण्डेय सपोर्ट पर्सन के द्वारा अपने से संबंधित विषयों की जानकारी दिया गया तथा सपोर्ट पर्सन के के कार्य एवं जिम्मेदारी से अवगत कराया गया| बैठक में डा संजय गुप्ता के द्वारा मेडिकल परीक्षण एवं उम्र प्रशिक्षण से संबंधित विषयों की जानकारी दिया गया |बैठक में श्री दिपक कुमार तिवारी चिफ लिगल डिफेंस काउन्सिल, श्री ओमप्रकाश तिवारी डिप्टी लिगल डिफेंस काउन्सिल, श्री गोविन्द सिंह उप निरीक्षक , श्री आकाश सिंह कुशवाहा आरक्षी, थाना ए0एच0टी0यू0 , सुश्री अनुराधा राज प्रभारी चाइल्ड हेल्पलाइन, श्री अरविन्द यादव महिला कल्याण विभाग तथा समस्त थानो पर नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन, सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत

    गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) में प्रस्तावित फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789