Good Daily News...


शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे की गोली मारकर हत्या,बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां..

 


बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। 

बाराबंकी में थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत असैनी मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता सुयेब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि अधिवक्ता सुयेब उर्फ बॉबी लखनऊ से बाराबंकी की ओर अपनी बलेनो कार से आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार असैनी मोड़ ब्रिज के ऊपर पहुंची, पहले से घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय और अपर पुलिस अधीक्षक विकास त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। 

बताया जा रहा है कि एडीजी जोन लखनऊ भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर दी है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

जेलर हत्याकांड से नाम चर्चा में आया 

शोएब बॉबी का नाम जेलर रमाकांत तिवारी हत्याकांड में सामने आया था। जेलर की हत्या चार फरवरी 1999 को की गई थी। वह तत्कालीन लखनऊ डीएम सदाकांत के आवास से बैठक कर शाम सात बजे लौट रहे थे।

राजभवन के पास पहुंचते ही बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी, सपा के बागी विधायक अभय सिंह, चंदन नेगी, बउवा तिवारी समेत दर्जन भर से अधिक लोग नामजद हुए थे।

चंदन नेगी की लखनऊ में 16 फरवरी 2002 को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बउवा तिवारी 13 मार्च, 2002 को पुलिस एनकाउंटर में कुकरैल के पास मारा गया था। बाकी आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया था।

बाराबंकी: मुख्तार गैंग के शूटर रहे शोएब उर्फ बॉबी की हत्या, दिनदहाड़े 10 गोलियां मारी गईं


बाराबंकी के असैनी मोड़ पर शोएब उर्फ बॉबी की 10 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. लखनऊ से लौटते वक्त हमलावरों ने उसे सरेराह घेरा और भून डाला. पुलिस मामले को पुरानी रंजिश और गैंगवार से जोड़कर देख रही है।


उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गैंगवार की दहला देने वाली वारदात सामने आई है. माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी और शूटर रहे मोहम्मद शोएब किदवई उर्फ बॉबी की असैनी मोड़ पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. जेलर हत्याकांड में शोएब आरोपी था।


बताया जा रहा है कि शोएब उर्फ बॉबी लखनऊ से वापस लौट रहा था, तभी हमलावरों ने उसे घेर लिया और उसपर करीब 10 गोलियां दाग दीं. इस घटना में शोएब ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है. मौके से कारतूस के खाली खोखे बरामद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बॉबी आज दोपहर बाराबंकी के असैनी मोड़ के पास से अपनी बलेनो कार से गुजर रहा था. तभी हमलावरों ने उसे घेर लिया और सरेआम गोलीबारी की घटना को अंजाम दे दिया. ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए।

शोएब लखनऊ जेलर हत्याकांड में मुख्य आरोपी था. हालांकि, बाद में मुख्तार गैंग का साथ छोड़कर वह वकालत करने लगा था. इसलिए वारदात को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है. फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है और शव को मोर्चरी भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंपी जाएगी ।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

2.29 लाख लाख बच्चों को लगेगा एमआर का टीका:सीएमओ

  नगर के गुरुगोविन्द सिंह प्राथमिक विद्यालय से हुआ अभियान का शुभारम्भ देवरिया, 16 फरवरी, 2026। मीजल्स-रूबेला (एमआर) के प्रति बच्चों को सुरक्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789