देवरिया, 11 सितम्बर।जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न आयु वर्ग (सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर) में ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा।
प्रतियोगिताएं जनपद स्तर पर सांसद खेल स्पर्धा तथा विधानसभा क्षेत्र स्तर पर विधायक खेल स्पर्धा के अंतर्गत आयोजित होंगी। इनमें कुल आठ विधाओं—एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबाल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, जुडो एवं बैडमिंटन—में विशेष रूप से महिला (बालिका) वर्ग की प्रतियोगिताएं भी सम्मिलित होंगी।
ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए अपना पंजीकरण युवा साथी पोर्टल (https://www.yuvasathi.in) पर “मा० विधायक खेल स्पर्धा पंजीकरण” टैब के माध्यम से कर सकते हैं।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें